जीरन में नानी बाई का मायरा कथा का दूसरा दिन, नरसी जी के भक्ति समर्पण ने किया भक्तों को भावविभोर...
Updated : January 12, 2026 02:57 PM
दशरथ माली चिताखेड़ा
धार्मिक
जीरन। नगर के दशहरा मैदान में आयोजित पाँच दिवसीय 'नानी बाई का मायरा' कथा के दूसरे दिन श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। कथावाचक पंडित श्री चंद्रदेव जी महाराज ने भक्त शिरोमणि नरसी मेहता के जीवन संघर्ष और उनकी अनन्य कृष्ण भक्ति के प्रसंगों को विस्तारपूर्वक सुनाया, जिसे सुनकर पाण्डाल में मौजूद हर श्रद्धालु भावविभोर हो गया।
पंडित जी ने बताया कि नरसी जी के माता-पिता की मृत्यु के बाद उनकी भाभी का व्यवहार अत्यंत निर्दयी हो गया था। संसार के इन दुखों और भाभी के कटु वचनों ने नरसी जी के मन में वैराग्य पैदा कर दिया और उनका सांसारिक मोह भंग हो गया। महाराज ने एक चमत्कारिक प्रसंग सुनाते हुए कहा कि नरसी जी जन्म से बोल और सुन नहीं सकते थे, लेकिन एक सिद्ध संत की कृपा से उन्हें वाणी मिली और उनका बहरापन दूर हो गया। बोलने की शक्ति मिलते ही उनके मुख से जो पहला शब्द निकला, वह "गोविंद" था।
शिव की कृपा से ठाकुर जी के दर्शन - कथा में आगे बताया गया कि जब नरसी जी सांसारिक कष्टों से व्यथित होकर शिव की शरण में गए, तो भोलेनाथ ने प्रसन्न होकर उन्हें साक्षात ठाकुर जी (श्रीकृष्ण) के दर्शन कराए। यहीं से नरसी जी का जीवन पूरी तरह बदल गया और वे एक गृहस्थ से महान संत बन गए। कथा के दौरान जब पंडित जी ने नरसी मेहता और नानी बाई के मायरे से जुड़े भजनों की प्रस्तुति दी, तो पूरा पाण्डाल तालियों की गूँज और "जय श्री कृष्णा" के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। भक्तों ने झूमकर अपनी भक्ति का प्रदर्शन किया, जिससे वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक हो गया।
और खबरे
सुश्री वनीषा जुणी का निधन, परिवार में शोक, शवयात्रा कल...
February 18, 2026 03:11 PM
जावद की उम्मीदों पर खरा उतरा बजट, विधायक ओमप्रकाश सकलेचा की मेहनत लाई रंग, 12 नई सड़कों और शिक्षा के लिए मिली बड़ी सौगात, क्षेत्र में विकास की नई रफ्तार...
February 18, 2026 03:06 PM
कहीं अमृत, कहीं आफत, डीकैन में अफीम की फसल को मिली संजीवनी, ओलों ने बढ़ाई किसानों की चिंता....
February 18, 2026 02:30 PM
अवैध गतिविधियों की सूचना हेतु विशेष मोबाइल नंबर जारी, पुलिस अधीक्षक के संरक्षण में संचालित रहेगा...
February 18, 2026 02:25 PM
बारिश और ओले वृष्टि से फसलों में नुकसान, किसान हुए चिंतित, निंबाहेड़ा और आसपास के गांवों में हुई अचानक मावठ की बारिश ने किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है....
February 18, 2026 02:22 PM
आस्था,श्रद्धा और जिम्मेदारी का संगम,मुकाम-समराथल-पीपासर मेले में पर्यावरण सेवकों ने कचरा बीनकर व दुकानदारों को जागरूक कर सिंगल यूज प्लास्टिक के बहिष्कार का दिया सशक्त संदेश, पांच दिवसीय मेले में जन-जागरूकता का संदेश देकर सांचौरी-मालाणी शाखा के पर्यावरण सेवक वापस लौटे....
February 18, 2026 02:19 PM
सरवानिया महाराज में आगामी त्यौहारों को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च, आमजन से शांति, सौहार्द व भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील...
February 18, 2026 02:07 PM
स्कोडा कार से 45 किलो से अधिक डोडाचूरा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार...
February 18, 2026 01:13 PM
जिला पंचायत सीईओ श्री वैष्णव ने ली किसान उत्पादक संगठनों की बैठक....
February 18, 2026 01:05 PM
जिले में शांति एवं सदभाव के साथ त्यौहार मनाने की परम्परा हमेशा कायम रहे - श्री चंद्रा परीक्षाओं के मददेनजर निर्धारित सीमा से अधिक ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग पर प्रतिबंध रहेगा- एस.पी., जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न...
February 18, 2026 12:55 PM
पी.एम. श्रमयोगी मानधन योजना तहत नीमच में शिविर 20 व 21 फरवरी को असंगठित श्रमिक पीएम एस.वाई.एम.में कराए पंजीयन....
February 18, 2026 12:54 PM
हमारी आंगनवाडी पोषण भी पढाई भी के तहत जिले की 66 आंगनवाडी केंद्रों के बच्चों के लिए विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविरों का आयोजन.....
February 18, 2026 12:51 PM
बाल विवाह रोकथाम जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न...
February 18, 2026 12:50 PM
उपखण्ड अधिकारी ने किया आंगनवाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण...
February 18, 2026 12:38 PM
बाल विवाह मुक्त भारत, ऋषि मंगरी मेले में आमजन को किया जागरूक, चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने दिलाई बाल विवाह के विरुद्ध शपथ, हेल्पलाइन नंबर 1098 की दी जानकारी....
February 18, 2026 12:37 PM
फॉर्च्यूनर गाड़ी से 205 किलो अवैध डोडाचूरा जब्त, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत भदेसर थाना पुलिस की कार्यवाही..
February 18, 2026 10:43 AM
रतनगढ़ ब्लॉक की संगठनात्मक बैठक एवं चलो पंचायत, चलो पंचायत कार्यक्रम आयोजित....
February 18, 2026 10:29 AM
नगर की बेटी ने बढ़ाया मान, किसान परिवार की वंदना का रेलवे RPF में चयन...
February 18, 2026 09:58 AM
आंकली पुलिया पर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, चालक की मौत...
February 18, 2026 09:39 AM