जिला स्तरीय शैक्षिक ओलम्पियाड का आयोजन 16 और 17 जनवरी को, जन शिक्षा केन्द्र स्तर के लगभग 2 लाख विजेता विद्यार्थी होंगे शामिल, प्रदेश के सभी विकासखंड मुख्यालयों पर होगी परीक्षा...
Updated : January 16, 2026 04:30 AM
DESK NEWS
आयोजन
प्रदेश के समस्त शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में अध्यनरत कक्षा 2 से 8 के विद्यार्थियों के जिला स्तरीय (द्वितीय चरण) शैक्षिक ओलम्पियाड का आयोजन 16 और 17 जनवरी 2026 को होगा। यह प्रदेश के प्रत्येक विकासखंड मुख्यालय पर होगा। इस शैक्षिक ओलम्पियाड में जनशिक्षा केन्द्र स्तर के लगभग 2 लाख विजेता विद्यार्थी सहभागिता करेंगे। उल्लेखनीय है कि, इस शैक्षिक ओलम्पियाड अंतर्गत जनशिक्षा केन्द्र स्तर की परीक्षा का आयोजन दिनांक 18 नवंबर 2025 को प्रदेश के समस्त जनशिक्षा केन्द्र के परीक्षा केन्द्रों पर सम्पन्न हुआ था। संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र श्री हरजिंदर सिंह ने बताया कि, जन शिक्षा केन्द्र स्तरीय ओलम्पियाड उपरांत जिला स्तरीय ओलम्पियाड के लिए प्रत्येक जनशिक्षा केन्द्र से कक्षा 2 एवं 3 के तीनों विषयों (अंग्रेजी, हिन्दी, गणित) के 04-04 टॉपर विद्यार्थी तथा कक्षा 4 एवं 5 से चारों विषयों (अंग्रेजी, हिन्दी, गणित, पर्यावरण) के टॉपर 04-04 विद्यार्थी अर्थात् प्रत्येक जनशिक्षा केन्द्र से कक्षा 2-5 के कुल 28 विद्यार्थियों का चयन किया गया है। वहीं कक्षा 6 से 8 के तहत जनशिक्षा केन्द्र स्तर से सर्वाधिक अंकों के आधार पर प्रत्येक विषय से 06-06 विद्यार्थियों के रूप में एक जनशिक्षा केन्द्र से कुल 36 विद्यार्थियों का चयन जिला स्तरीय ओलंपियाड़ के लिए किया गया है। जन शिक्षा केन्द्र स्तर के ओलम्पियाड में शामिल लगभग 14 लाख 23 हजार से अधिक विद्यार्थियों में से लगभग 2 लाख विद्यार्थी जिला स्तरीय शैक्षिक ओलम्पियाड के लिए चयनित हुए हैं। जिला स्तरीय ओलम्पियाड प्रतियोगिता 16 एवं 17 जनवरी को प्रत्येक विकासखंड मुख्यालय पर होगी। इसके लिए राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा समय सारिणी भी जारी कर दी गई है। कक्षा 2 से 3 के विद्यार्थियों के लिए 16 जनवरी को परीक्षा का निर्धारित समय विषयवार प्रातः 10 बजे से दोपहर 3:30 तक एवं कक्षा 4 से 5 के विद्यार्थियों की परीक्षा 17 जनवरी सुबह 10 बजे से सांय 5:15 बजे तक विषयवार आयोजित होगी। वहीं कक्षा 6 से 8 के लिए परीक्षा 16 एवं 17 जनवरी को प्रातः 10:00 से दोपहर 3:30 तक आयोजित होगी।
सुचारू एवं व्यवस्थित संचालन के लिए कलेक्टर्स को जारी किए गए निर्देश - राज्य शिक्षा केंद्र, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित यह ओलम्पियाड प्रतियोगिता OMR शीट आधारित है। प्रतियोगिता विकासखंड मुख्यालयों पर आयोजित की जाएगी। चयनित विद्यार्थियों के लिए परीक्षा स्थल तक परिवहन, स्वल्पाहार एवं भोजन सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं विभाग द्वारा की गई हैं। संचालक राज्य शिक्षा केन्द ने ओलंपियाड परीक्षाओं के सुचारू एवं व्यवस्थित संचालन के लिए सभी जिला कलेक्टर्स को पत्र माध्यम से निर्देश जारी किए गए हैं।
और खबरे
बस्ती के बच्चों की शानदार मकर संक्रांति, प्रेरणा समाजोत्थान समिति ने बांटी रंगबिरंगी पतंगें...
January 16, 2026 07:46 AM
हाई स्कूल अल्हेड़ के छात्रों को रोटरी क्लब मनासा द्वारा 115 स्वेटर वितरण..
January 16, 2026 07:27 AM
सिंचाई बिजली की मांग को लेकर किसानों ने दिया आवेदन, 10 घंटे विद्युत आपूर्ति की उठाई मांग
January 16, 2026 06:29 AM
जिला स्तरीय शैक्षिक ओलम्पियाड का आयोजन 16 और 17 जनवरी को, जन शिक्षा केन्द्र स्तर के लगभग 2 लाख विजेता विद्यार्थी होंगे शामिल, प्रदेश के सभी विकासखंड मुख्यालयों पर होगी परीक्षा...
January 16, 2026 04:30 AM
रतलाम में ड्रग्स तस्करी का बड़ा खुलासा, चिकलाना गांव में करोड़ों की फैक्ट्री का भंडाफोड़...
January 16, 2026 04:16 AM
आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
January 16, 2026 04:14 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
January 16, 2026 04:07 AM
कथक नृत्य कार्यशाला का आयोजन डी.पी.एस स्कूल एवं वृंदावन पब्लिक स्कूल में 23 व 24 जनवरी को....
January 15, 2026 05:28 PM
शा.उ.मा.वि. जाट के विद्यार्थियों ने औद्योगिक भ्रमण कर कौशल ज्ञान की जानकारी ली, टाटा पावर सोलर प्लांट पाड़लिया (रतनगढ) मे शिक्षकों के साथ पहुंचे विद्यार्थी...
January 15, 2026 02:16 PM
व्यापारी और हम्माल संघ के बीच विवाद गहराया, दशपुर मंडी में नीलामी अनिश्चितकाल के लिए बंद....
January 15, 2026 02:14 PM
राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने उद्योगपति, समाजसेवी रामपाल सोनी को समाज रत्न सम्मान से किया अलंकृत....
January 15, 2026 01:48 PM
नारेबाजी के साथ तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ ने सौंपा 11 सूत्रीय मांग पत्र...
January 15, 2026 01:47 PM
कुशलगढ़ में हिंदू संगठनों एवं सर्व हिंदू समाज का ज्ञापन अवैध मजार निर्माण पर सख्त कार्रवाई की मांग..
January 15, 2026 01:43 PM
सरवानिया पुलिस को मिली सफलता, 42 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा के साथ एक शिफ्ट कार जप्त, 01 आरोपी को गिरफ्तार....
January 15, 2026 01:29 PM
मनासा में GBS का कहर, कांग्रेस पहुँची कलेक्ट्रेट — न्यूरो डॉक्टर और मुफ्त IVIG इंजेक्शन की मांग....
January 15, 2026 01:05 PM
जावदा पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही, 32 पेटी देशी /अंग्रेजी शराब जब्त...
January 15, 2026 11:12 AM
सरवानिया महाराज में गूंजेगा धर्म और संस्कृति का स्वर, 18 जनवरी को विशाल हिंदू सम्मेलन प्रतिदिन रामधुन के साथ हो रहा हनुमान चालीसा पाठ.....
January 15, 2026 09:54 AM
रतलाम-बांसवाड़ा रोड पर शव रखकर चक्काजाम, एंबुलेंस की लापरवाही से युवक की मौत, 3 घंटे बाधित रहा यातायात
January 15, 2026 09:08 AM
लौटी मुस्कान राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रति चंद जी का खेड़ा विद्यालय में जरूरतमंद बच्चों को मिले ऊनी वस्त्र...
January 15, 2026 08:39 AM