FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

सिंचाई बिजली की मांग को लेकर किसानों ने दिया आवेदन, 10 घंटे विद्युत आपूर्ति की उठाई मांग

  Updated : January 16, 2026 06:29 AM

बबलु माली

  कृषि

सरवानिया महाराज :- क्षेत्र के किसानों ने सिंचाई हेतु विद्युत आपूर्ति की गंभीर समस्या को लेकर विद्युत वितरण कंपनी को आवेदन दिया है। किसानों ने प्रतिदिन कम से कम 10 घंटे नियमित सिंचाई विद्युत उपलब्ध कराने की मांग की है। 

आवेदन में किसानों ने बताया कि वर्तमान में सरवानिया महाराज ग्रिड से निकलने वाली सिंचाई विद्युत आपूर्ति अत्यंत कम एवं अनियमित है। बिजली की कमी के कारण फसलों की समय पर सिंचाई नहीं हो पा रही है, जिससे फसलें सूखने की कगार पर हैं और किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में गेहूं, लहसुन सहित अन्य फसलों की सिंचाई पूरी तरह विद्युत पर निर्भर है। लगातार हो रही बिजली कटौती से किसान परेशान हैं और कृषि कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। किसानों ने विद्युत वितरण कंपनी, सरवानिया महाराज के अभियंता प्रवीण कुमार सांवरिया को आवेदन देकर मांग की कि सिंचाई के लिए प्रतिदिन दिन के समय 10 घंटे विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि कृषि कार्य सुचारु रूप से हो सके। 

इस संबंध में सुपरवाइजर प्रवीण कुमार सांवरिया ने बताया कि किसानों के आवेदन के अनुसार प्रतिवेदन बनाकर उच्च अधिकारियों को भेज दिया गया है। शीघ्र ही समस्या का समाधान किया जाएगा और किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए समयानुसार सिंचाई विद्युत उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे किसानों को रात्रि में कड़ाके की ठंड एवं अन्य परेशानियों का सामना न करना पड़े। 

किसानों ने समय परिवर्तन एवं 10 घंटे विद्युत आपूर्ति न मिलने की समस्या को लेकर दूरभाष के माध्यम से क्षेत्रीय विधायक ओमप्रकाश सखलेचा को भी अवगत कराया, जिस पर विधायक ने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। आवेदन पर बड़ी संख्या में किसानों के हस्ताक्षर हैं। किसानों ने आशा जताई कि शीघ्र समाधान किया जाएगा, अन्यथा वे आगे के विकल्पों पर विचार करने को विवश होंगे। 

आवेदन देते समय कमल सिंह सांखला, रामलाल राठौर, सुरेश जाट, गोविंदपाल, डॉ राजूलाल पाल, सोहन सिंह, जगदीश बैरागी, चंचल पाटीदार, रामगोपाल, लालाराम,माणकलाल राठौर, दिनेश चंद्र राठौर, भरत पाल, जितेंद्र राठौर, उमेश राठौर, लोकेंद्र पाल, खुमान सिंह, अर्जुन पाल, विनोद धनगर, जितेंद्र कहार, रामलखन राठौर, देवीलाल धनगर, समरथ सिंह, दीपक राठौर, भूपेंद्र सिंह, मानसिंह, श्रवण माली, राकेश, कमल सिंह सहित सैकड़ो किसान बंधु उपस्थित थे।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

धर्मप्रिय चंद्रसेन गौराणा का निधन, पंचतत्व में विलीन...

April 03, 2026 03:59 PM

स्वामी हितेश्वरानंद सरस्वती ने किया हुरा बा गौशाला का अवलोकन, गौसेवा को बताया चलता-फिरता तीर्थ...

April 03, 2026 03:33 PM

धर्मप्रिय चंद्रसेन गौराणा का निधन, पंचतत्व में विलीन...

April 03, 2026 03:00 PM

भगवान के दर पर भी चोरों का डेरा, रामझर महादेव मंदिर से 35 दिन में दूसरी बार मोटर चोरी, जीरन पुलिस का बेतुका तर्क,200 कुएं हैं, कहां-कहां पुलिस भेजें?

April 03, 2026 02:38 PM

सेवा भारती जिला समिति का गठन, पदाधिकारियों व आयाम प्रभारी घोषित...

April 03, 2026 01:52 PM

डॉ. एस. एन. मोदानी को ग्लोबल टेक्सटाइल लीडरशिप लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, ATEXCON 2026 में सम्मानित, वैश्विक टेक्सटाइल उद्योग में योगदान को मिली बड़ी पहचान...

April 03, 2026 01:50 PM

कार्यकर्ताओं की एकता ही संगठन की प्रगति का प्रमुख आधार- विधायक दिलीप सिंह परिहार, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल प्रशिक्षण महा अभियान 2026 शुभारंभ, विकास प्रदर्शनी का भी उद्घाटन...

April 03, 2026 01:06 PM

रतलाम में आर-पार की जंग, रात में भी जारी है विधायक डोडियार का धरना, मौके पर पहुंचे एसडीएम तरुण जैन...

April 03, 2026 01:04 PM

आम आदमी पार्टी का राज्य स्तरीय पदाधिकारी सम्मेलन संपन्न, प्रदेश प्रभारी श्री तोमर ने पदाधिकारियों से वन टू वन चर्चा करी...

April 03, 2026 12:43 PM

5 अप्रैल से आमजन के लिए प्रारंभ होगा स्विमिंग पूल तैयारी अंतिम चरण में...

April 03, 2026 12:31 PM

जल गंगा संवर्धन अभियान, नगर पालिका नीमच द्वारा जलस्रोतों का सफाई कार्य जारी...

April 03, 2026 12:28 PM

सिंगोली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव, शोभायात्रा में गूंजे जयका...

April 03, 2026 12:12 PM

व्यवसायी रमेश ईनाणी हत्याकांड में फरार आरोपी रमता राम पर 50 हजार रुपये का ईनाम घोषित, आईजीपी रेंज उदयपुर ने जारी किए आदेश...

April 03, 2026 11:43 AM

3 साल पुराने मादक पदार्थ तस्करी मामले में वांछित 5 हजार रुपये का ईनामी आरोपी गिरफ्तार...

April 03, 2026 11:41 AM

जमीन नहीं देंगे के नारे गूंजे, सैलाना में मेगा इंडस्ट्रियल पार्क के खिलाफ विधायक डोडियार का बड़ा मोर्चा, SP-कलेक्टर को चेतावनी, मेगा इंडस्ट्रियल पार्क के विरोध में धरना तेज, विधायक डोडियार ने SP और कलेक्टर को लिखा पत्र....

April 03, 2026 11:11 AM

सेवानिवृत्त व्याख्याता मानसिंह डामर का भव्य सम्मान, पारंपरिक अंदाज में किया अभिनंदन...

April 03, 2026 11:07 AM

धर्मप्रिय श्रीमती चंद्र कला लौहार का निधन, पंचतत्व में विलीन...

April 03, 2026 10:59 AM

जि.प.सीईओं श्री वैष्‍णव द्वारा 46 सैम बच्‍चों के लिए न्यूट्री बास्केट भेंट.....

April 03, 2026 09:11 AM

खनिज राजस्व प्राप्ति एवं अवैध उत्खनन परिवहन पर कार्रवाई में नीमच जिला संभाग में प्रथम लगभग 56 करोड़ के राजस्व की वसूली की गई...

April 03, 2026 09:10 AM