व्यवसायी रमेश ईनाणी हत्याकांड में फरार आरोपी रमता राम पर 50 हजार रुपये का ईनाम घोषित, आईजीपी रेंज उदयपुर ने जारी किए आदेश...
Updated : April 03, 2026 11:43 AM
सुरेश नायक निंबाहेड़ा
अपराध
चित्तौड़गढ़ :- जिले में हुए चर्चित व्यवसायी रमेश ईनाणी हत्याकांड के मामले में फरार चल रहे आरोपी रमता राम की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज उदयपुर द्वारा फरार आरोपी रमता राम की तलाश एवं गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उस पर 50 हजार रुपये के इनाम राशि की घोषणा की गई है। पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि व्यवसायी रमेश ईनाणी की हत्या के मामले में कोतवाली चित्तौड़गढ़ थाना क्षेत्र में प्रकरण दर्ज कर पुलिस द्वारा गंभीरता से अनुसंधान किया जा रहा है। मामले में संलिप्त आरोपी रमता राम घटना के बाद से ही फरार चल रहा है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विभिन्न टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं तथा तकनीकी एवं मुखबिर तंत्र की सहायता से उसकी तलाश की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर आमजन से भी सहयोग की अपील की गई है। पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपी रमता राम की गिरफ्तारी पर पूर्व में जारी 25 हजार रुपये के ईनाम की राशि मे बढ़ोतरी हेतु आईजीपी उदयपुर को की गई अनुशंसा पर आईजीपी द्वारा ईनामी राशि मे बढ़ोतरी करते हुए घोषणा की गई है कि जो कोई भी व्यक्ति फरार आरोपी रमता राम को बंदी बनाने, बंदी करवाने या बंदी बनाने के लिए सही सूचना देता है जिससे उसकी गिरफ्तारी संभव हो सके, उसे 50 हजार रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम पूर्णतः गोपनीय रखा जाएगयाा पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को भी फरार आरोपी के संबंध में कोई जानकारी प्राप्त हो तो वह तुरंत पुलिस अधीक्षक कार्यालय के संपर्क नंबर 01472-240006, हेल्पलाइन नंबर 94604-25643, पुलिस थाना कोतवाली चित्तौड़गढ़ 01472-241060 अथवा पुलिस कंट्रोल रूम 73004-53344 को सूचित करें, ताकि आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर कानून के दायरे में लाया जा सके। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और शीघ्र ही उसे पकड़ लिया जाएगा।
और खबरे
डॉ. एस. एन. मोदानी को ग्लोबल टेक्सटाइल लीडरशिप लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, ATEXCON 2026 में सम्मानित, वैश्विक टेक्सटाइल उद्योग में योगदान को मिली बड़ी पहचान...
April 03, 2026 01:50 PM
कार्यकर्ताओं की एकता ही संगठन की प्रगति का प्रमुख आधार- विधायक दिलीप सिंह परिहार, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल प्रशिक्षण महा अभियान 2026 शुभारंभ, विकास प्रदर्शनी का भी उद्घाटन...
April 03, 2026 01:06 PM
रतलाम में आर-पार की जंग, रात में भी जारी है विधायक डोडियार का धरना, मौके पर पहुंचे एसडीएम तरुण जैन...
April 03, 2026 01:04 PM
आम आदमी पार्टी का राज्य स्तरीय पदाधिकारी सम्मेलन संपन्न, प्रदेश प्रभारी श्री तोमर ने पदाधिकारियों से वन टू वन चर्चा करी...
April 03, 2026 12:43 PM
5 अप्रैल से आमजन के लिए प्रारंभ होगा स्विमिंग पूल तैयारी अंतिम चरण में...
April 03, 2026 12:31 PM
जल गंगा संवर्धन अभियान, नगर पालिका नीमच द्वारा जलस्रोतों का सफाई कार्य जारी...
April 03, 2026 12:28 PM
सिंगोली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव, शोभायात्रा में गूंजे जयका...रे
April 03, 2026 12:12 PM
व्यवसायी रमेश ईनाणी हत्याकांड में फरार आरोपी रमता राम पर 50 हजार रुपये का ईनाम घोषित, आईजीपी रेंज उदयपुर ने जारी किए आदेश...
April 03, 2026 11:43 AM
3 साल पुराने मादक पदार्थ तस्करी मामले में वांछित 5 हजार रुपये का ईनामी आरोपी गिरफ्तार...
April 03, 2026 11:41 AM
जमीन नहीं देंगे के नारे गूंजे, सैलाना में मेगा इंडस्ट्रियल पार्क के खिलाफ विधायक डोडियार का बड़ा मोर्चा, SP-कलेक्टर को चेतावनी, मेगा इंडस्ट्रियल पार्क के विरोध में धरना तेज, विधायक डोडियार ने SP और कलेक्टर को लिखा पत्र....
April 03, 2026 11:11 AM
सेवानिवृत्त व्याख्याता मानसिंह डामर का भव्य सम्मान, पारंपरिक अंदाज में किया अभिनंदन...
April 03, 2026 11:07 AM
धर्मप्रिय श्रीमती चंद्र कला लौहार का निधन, पंचतत्व में विलीन...
April 03, 2026 10:59 AM
जि.प.सीईओं श्री वैष्णव द्वारा 46 सैम बच्चों के लिए न्यूट्री बास्केट भेंट.....
April 03, 2026 09:11 AM
खनिज राजस्व प्राप्ति एवं अवैध उत्खनन परिवहन पर कार्रवाई में नीमच जिला संभाग में प्रथम लगभग 56 करोड़ के राजस्व की वसूली की गई...
April 03, 2026 09:10 AM
सुप्रभात मित्र मंडल ने मनाई हनुमान जयंती...
April 03, 2026 08:01 AM
मासिक तथा प्रति किलोमीटर के आधार पर किराये की टैक्सी लेने की निविदा आमंत्रित....
April 03, 2026 07:56 AM
रामपुरा में मंदिर के बाहर से मोटरसाइकिल चोरी, पुलिस में रिपोर्ट दर्ज....
April 03, 2026 06:26 AM
जवाहरलाल नेहरू विधि महाविद्यालय (लॉ कॉलेज) मंदसौर में विक्रम यूनिवर्सिटी उज्जैन की लापरवाही के चलते पॉलिटिकल साइंस में 60 में से 45 छात्र छात्राओं को एटीकेटी....
April 03, 2026 03:25 AM
प्रदेश के 1 लाख 6 हजार 51 बच्चों को उनकी पसंद की निजी स्कूलों में मिला नि:शुल्क प्रवेश, आरटीई के अंतर्गत निजी स्कूलों में नि:शुल्क प्रवेश के लिए ऑनलाइन लॉटरी प्रक्रिया हुई....
April 03, 2026 02:27 AM