FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

प्रदेश के 1 लाख 6 हजार 51 बच्चों को उनकी पसंद की निजी स्कूलों में मिला नि:शुल्क प्रवेश, आरटीई के अंतर्गत निजी स्कूलों में नि:शुल्क प्रवेश के लिए ऑनलाइन लॉटरी प्रक्रिया हुई....

  Updated : April 03, 2026 02:27 AM

DESK NEWS

  शिक्षा

स्कूल शिक्षा केंद्र द्वारा शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE) के अंतर्गत गुरुवार को ऑनलाइन लॉटरी निकाली गई, जिसमें एक लाख 6 हजार 051 बच्‍चों को उनकी पसंद के निजी स्कूलों में ही प्रवेश दिया गया। इनमें से 91 हजार 543 बच्चों को उनके द्वारा चयनित प्रथम वरीयता वाले स्कूलों में ही प्रवेश मिला है। लॉटरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा इसका सीधा प्रसारण भी किया गया। संचालक राज्‍य शिक्षा केन्‍द्र श्री हरजिंदर सिंह ने आरटीई के अंतर्गत निजी विद्यालयों की प्रथम प्रवेशित कक्षा में वंचित समूह और कमजोर वर्ग के बच्चों के निःशुल्क प्रवेश के लिये ऑनलाइन लॉटरी का बटन क्लिक किया। इस प्रक्रिया का सीधा प्रसारण राज्‍य शिक्षा केन्‍द्र के यूट्यूब चैनल https://youtube.com/live/ffjjYeJU3vo?feature=share पर किया गया। संचालक श्री सिंह ने बताया कि मध्यप्रदेश देश भर में आरटीई के तहत ऑनलाइन लॉटरी सिस्टम अपनाने वाला अग्रणी राज्य है। इस पारदर्शी व्यवस्था से अभिभावकों को ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से उनके क्षेत्र के स्कूलों में उनके बच्चों को नि:शुल्‍क अध्‍ययन के लिए सीट आवंटित हो जाएगी। संचालक राज्‍य शिक्षा केन्‍द्र ने लॉटरी में चयनित बच्चों को उनकी पंसद का स्कूल आवंटित होने पर बधाई दी और उनके उज्‍ज्‍वल भविष्य की कामना की। साथ ही पारदर्शी ऑनलाइन व्यवस्था निर्मित करने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग और मध्‍यप्रदेश स्‍टेट इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स डेवलपमेंट कॉरपोरेशन टीम की भी प्रशंसा की।

15 अपैल तक ले सकेंगे प्रवेश - राज्‍य शिक्षा केन्‍द्र संचालक ने बताया कि आरटीई के अंतर्गत इस वर्ष लॉटरी के लिए दस्तावेज सत्यापन के उपरांत 1 लाख 78 हज़ार 714 बच्चे पात्र हुए थे। जिनमें से 1 लाख 6 हजार 051 बच्‍चों को उनके द्वारा चयनित स्‍कूलों का आवंटन किया गया है। इनमें से 54 हजार 746 बालक एवं 51 हजार 305 बालिकाएं हैं। जिन्हे गुरुवार को ऑनलाइन लॉटरी में शामिल करते हुए रेंड़म पद्वति से स्कूल का आवंटन किया गया है। जिन बच्चों को स्कूल का आवंटन हुआ है, उन्हें उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्‍यम से भी सूचना दी जा रही है। बच्चे आवंटित स्कूलों में 3 अप्रैल से 15 अप्रैल तक जाकर प्रवेश ले सकेंगे। इन बच्चों की फीस सरकार द्वारा नियमानुसार सीधे स्कूल के खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर की जाएगी।

वरीयता के आधार पर स्कूलों का हुआ आवंटन - ऑनलाइन लॉटरी में विभिन्‍न प्रायवेट स्‍कूलों की नर्सरी कक्षा में 66 हजार 219, केजी-1 में 31 हज़ार 970 और कक्षा पहली में 07 हज़ार 862 बच्‍चों को नि:शुल्‍क प्रवेश के लिए सीटों का आवंटन हुआ है। इनमें से 91 हजार 543 बच्‍चों को उनकी प्रथम वरीयता (फर्स्‍ट चॉइस) के स्‍कूलों का, 7 हजार 496 को द्वितीय वरीयता के स्‍कूलों का, 03 हजार 580 को तृतीय वरीयता के स्‍कूलों का, 01 हजार 245 को चतुर्थ वरीयता के स्‍कूलों का, 874 को पांचवीं वरीयता के स्‍कूलों का, 501 को 6वीं वरीयता के स्‍कूलों का, 315 को सातवीं वरीयता के स्‍कूलों का, 221 को आठवीं वरीयता के स्‍कूलों का, 160 को नवीं वरीयता के स्‍कूलों का और 116 को उनकी दसवीं वरीयता के स्‍कूलों का आवंटन हुआ है. यूट्यूब लाइव सत्र के दौरान संचालक राज्‍य शिक्षा केन्‍द्र श्री सिंह ने निजी विद्यालयों में नि:शुल्‍क प्रवेश के लिए पात्र विभिन्‍न श्रेणियों की बच्‍चों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सबसे अधिक संख्‍या में विभिन्‍न श्रेणियों के गरीबी रेखा से नीचे वाले परिवारों के लगभग 01 लाख 14 हजार से अधिक बच्‍चों के आवेदन लॉटरी प्रक्रिया के लिए पात्र पाए गए हैं।

शेष रहे बच्‍चों को द्वितीय चरण में मिलेगा अवसर - प्रथम चरण की लॉटरी में जिन बच्‍चों को किसी भी स्‍कूल में सीट आवंटन नही हुआ है उन्‍हें शासन द्वारा स्‍कूलवार रिक्‍त रहीं सीटों पर प्रवेश के लिए द्वितीय अवसर प्रदान किया जायेगा। इसके लिए द्वितीय चरण के आवेदन प्रारंभ होने पर वे आवेदक जिन्‍होंने प्रथम चरण में आवेदन किया हुआ है पोर्टल पर प्रदर्शित स्‍कूलों में रिक्‍त सीट्स के अनुसार अपनी वरीयता की प्रविष्टि कर सकेंगे।

ऑनलाइन लॉटरी कार्यक्रम में राज्‍य शिक्षा केन्‍द्र के अपर संचालक श्री शीतांशु शुक्‍ला, डॉ. अरूण सिंह, नियंत्रक आरटीई सुश्री किरण कुशवाहा, डॉ. आशीष भारती, श्री पंकज श्रीवास्‍तव, श्री महेश मूलचंदानी, जे.पी. सोनकर, श्री विवेक मिश्रा और तकनीकी सहयोगी विभाग मध्‍यप्रदेश स्‍टेट इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के प्रतिनिधि एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

प्रदेश के 1 लाख 6 हजार 51 बच्चों को उनकी पसंद की निजी स्कूलों में मिला नि:शुल्क प्रवेश, आरटीई के अंतर्गत निजी स्कूलों में नि:शुल्क प्रवेश के लिए ऑनलाइन लॉटरी प्रक्रिया हुई....

April 03, 2026 02:27 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

April 03, 2026 02:04 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

April 03, 2026 01:55 AM

सरवानिया महाराज में हनुमान जन्मोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न, पांचों बालाजी मंदिरों की सामूहिक शोभायात्रा में उमड़ा भक्तों का सैलाब, जगह-जगह हुआ ऐतिहासिक स्वागत...

April 03, 2026 01:40 AM

सरवानिया महाराज निवासी श्री रामलाल जी जाट का निधन, परिवार में शोक, अंतिम यात्रा प्रातः 10:00 बजे...

April 03, 2026 01:11 AM

भक्ति के सागर में डूबा डीकैन, जय श्री राम के उद्घोष के साथ निकला भव्य हनुमान जन्मोत्सव चल समारोह.....

April 02, 2026 06:08 PM

पीएम मोदी से सपरिवार मिले पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा, जावद में AI और जीरो बजट खेती के नवाचारों पर हुई चर्चा...

April 02, 2026 04:53 PM

रतलाम मंडल ने टिकट चेकिंग में रचा इतिहास, 26.22 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड राजस्व अर्जित...

April 02, 2026 04:48 PM

कलेक्‍टर ने किया पशु चिकित्‍सा क्लिनिक एवं पशुपालन कार्यालय का निरीक्षण..

April 02, 2026 04:46 PM

जिले में युवा संगम रोजगार मेले का वार्षिक केलेण्‍डर निर्धारित

April 02, 2026 04:44 PM

हनुमान जन्मोत्सव पर बालाजी धाम में गूंजा भक्ति का स्वर, प्राण प्रतिष्ठा व कलश महोत्सव के साथ भंडारे का आयोजन....

April 02, 2026 02:58 PM

हमीरगढ़ हवाई पट्टी से उड़ान की मांग संसद में गूंजी, भीलवाडा की आवाज, दिल्ली-मुंबई अहमदाबाद एयर कनेक्टिविटी पर जोर...

April 02, 2026 01:09 PM

राजस्थान उच्च न्यायालय का बड़ा निर्णय, भीलवाड़ा के दाई हलीमा हॉस्पिटल ट्रस्ट का पंजीकरण निरस्त...

April 02, 2026 01:06 PM

हनुमान जन्मोत्सव की कलश यात्रा में गूंजा गौ सम्मान का संदेश, ग्राम दिवेल से उठी राष्ट्रव्यापी अभियान की हुंकार..

April 02, 2026 12:09 PM

नीमच में नाबालिग से छेड़छाड़ का मामला गरमाया, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

April 02, 2026 11:12 AM

बाजना में राज्य स्तरीय प्रवेश उत्सव, छात्रों को साइकिल व पुस्तकों का वितरण

April 02, 2026 10:36 AM

कर्नाटक के राज्यपाल श्री थावरचंद गेहलोत ने हरकियाखाल बालाजी मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना की हनुमान जयंती पर आयोजित यज्ञ हवन में दी आहुतियां...

April 02, 2026 09:32 AM

बाल विवाह रोकथाम के लिए प्रभावी कार्यवाही करने, जनजागरूकता के संबंध में निर्देश जारी....

April 02, 2026 09:29 AM

ईको वैन से 40 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार...

April 02, 2026 08:05 AM