बाजना में राज्य स्तरीय प्रवेश उत्सव, छात्रों को साइकिल व पुस्तकों का वितरण
Updated : April 02, 2026 10:36 AM
जीतेन्द्र कुमावत सैलाना
आयोजन
रतलाम /बाजना :- स्कूल चले अभियान के अंतर्गत राज्य स्तरीय प्रवेश उत्सव का आयोजन बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल बाजना में उत्साहपूर्वक किया गया। शासन के निर्देशानुसार कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा सांसद प्रतिनिधि संजय टॉक उपस्थित रहे। उनके साथ पूर्व सांसद प्रतिनिधि गोविंद डामर, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र वसुनिया, सामाजिक कार्यकर्ता रामचंद्र डामर एवं विमल कोठारी सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके पश्चात सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बनाया गया। अतिथियों द्वारा विद्यार्थियों को निशुल्क साइकिल की चाबी (टोकन) वितरित की गई, साथ ही पाठ्य पुस्तकों का भी वितरण किया गया। मुख्य अतिथि संजय टॉक ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में भोपाल से स्कूल चले अभियान की शुरुआत करते हुए पूरे प्रदेश में छात्रों को साइकिल एवं पुस्तकों का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दूरस्थ अंचलों के विद्यार्थियों को अब स्कूल आने-जाने में सुविधा मिलेगी, जिससे उनकी पढ़ाई सुचारू रूप से जारी रहेगी। साथ ही शासन द्वारा छात्रवृत्ति, स्कूल ड्रेस, लैपटॉप जैसी अनेक योजनाओं का लाभ भी विद्यार्थियों को मिल रहा है। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य मोतीलाल डोडियार एवं प्रभारी प्राचार्य मुकेश माली द्वारा आभार व्यक्त किया गया। संचालन वाणिज्य शिक्षिका वंदना राज ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
और खबरे
नीमच में नाबालिग से छेड़छाड़ का मामला गरमाया, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया
April 02, 2026 11:12 AM
बाजना में राज्य स्तरीय प्रवेश उत्सव, छात्रों को साइकिल व पुस्तकों का वितरण
April 02, 2026 10:36 AM
कर्नाटक के राज्यपाल श्री थावरचंद गेहलोत ने हरकियाखाल बालाजी मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना की हनुमान जयंती पर आयोजित यज्ञ हवन में दी आहुतियां...
April 02, 2026 09:32 AM
बाल विवाह रोकथाम के लिए प्रभावी कार्यवाही करने, जनजागरूकता के संबंध में निर्देश जारी....
April 02, 2026 09:29 AM
ईको वैन से 40 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार...
April 02, 2026 08:05 AM
शहर में नपा बहा रही है विकास की गंगा - श्री परिहार गौ, धाम बालाजी मार्ग भक्तों को अनुपम सौगात होगा - श्रीमती चोपड़ा, 48.27 लाख के सड़क सौंदरीकरण का भूमि पूजन संपन्न...
April 02, 2026 07:26 AM
मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों पर प्रभावी कार्यवाही, विगत एक माह में 109 चोरी किए गए दोपहिया वाहन बरामद...
April 02, 2026 02:15 AM
प्रधान आरक्षक पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज, होटल में बिना किराया रहने का आरोप..
April 02, 2026 02:12 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
April 02, 2026 02:03 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
April 02, 2026 01:57 AM
त्योहारों के मद्देनजर डीकैन पुलिस का पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा...
April 01, 2026 04:50 PM
डीकेन पुलिस चौकी पर शांति समिति की बैठक संपन्न, आगामी त्योहारों को भाईचारे से मनाने की अपील....
April 01, 2026 03:35 PM
शा.मा.वि.बमोरी में मनाया नवप्रवेशी उत्सव...
April 01, 2026 03:12 PM
शा.मा.वि.जावी में प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में पुस्तकें मिलने पर विद्यार्थियों के चेहरे खिलें...
April 01, 2026 02:53 PM
बरडिया में हनुमान जन्मोत्सव पर सजेगा आस्था और उत्साह का मेला पांच दिवसीय आयोजन की तैयारियां...
April 01, 2026 01:54 PM
नपा द्वारा गौधाम बालाजी मार्ग का भूमिपूजन कार्यक्रम 2 को, 48.27 लाख की लागत से होगा सड़क का सौंदर्यीकरण..
April 01, 2026 01:39 PM
आधुनिक खेती को मिलेगी रफ़्तार, कुलगुरू डॉ. प्रताप सिंह....
April 01, 2026 01:35 PM
अवकाशों में कटौती से प्रदेश के शिक्षको में आक्रोश - लाल सिंह अमराणा..
April 01, 2026 01:27 PM
हनुमान जन्मोत्सव पर जिला मुख्यालय सहित सम्पूर्ण जिले में कानून व्यवस्था हेतु एस.पी. श्री अंकित जायसवाल के नेतृत्व में पुलिस ने किये पुख्ता इंतजाम...
April 01, 2026 01:26 PM