मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों पर प्रभावी कार्यवाही, विगत एक माह में 109 चोरी किए गए दोपहिया वाहन बरामद...
Updated : April 02, 2026 02:15 AM
DESK NEWS
अपराध
मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेश में वाहन चोरी पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने हेतु लगातार सख्त एवं सुनियोजित कार्यवाहियां की जा रही हैं। इसी क्रम में विगत एक माह में प्रदेश के विभिन्न जिलों में पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहन चोरों के गिरोहों का पर्दाफाश करते हुए 109 चोरी किए गए दोपहिया वाहन बरामद किए हैं।
जबलपुर - थाना माढोताल पुलिस ने अंतर्राज्यीय वाहन चोर एवं वाहन काटने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए जबलपुर एवं रायपुर (छत्तीसगढ़) से चोरी किए गए 15 वाहन जप्त किए। इसी प्रकार थाना लाडगंज पुलिस ने 2 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर 12 वाहन बरामद किए, जबकि थाना पाटन पुलिस द्वारा एक आरोपी को गिरफ्तार कर 7 दोपहिया वाहन जप्त किए गए। इस प्रकार तीनों कार्यवाहियों में पुलिस ने चोरी किए गए 34 दुपहिया वाहन बरामद किए हैं।
राजगढ़ - थाना ब्यावरा सिटी पुलिस ने अंतरजिला मोटरसाइकिल चोरी गिरोह का पर्दाफाश कर 2 आरोपियों से 15 मोटरसाइकिलें जप्त कीं। वहीं थाना सुठालिया पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 10 चोरी की गई मोटरसाइकिलें बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। इस प्रकार दोनों कार्यवहियों में पुलिस ने चोरी किए गए कुल 25 वाहन बरामद किए हैं।
रतलाम - रतलाम पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 09 मोटरसाइकिलें बरामद कीं। इस कार्रवाई में 1 मुख्य आरोपी एवं 3 बाल अपचारियों को पकड़ा। वहीं थाना स्टेशन रोड पुलिस ने भी 4 मोटरसाइकिलें बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। इस प्रकार कुल 13 मोटरसाइकिलें बरामद की गई।
अन्य जिलों में भी की गई कार्यवाही - बैतूल जिले में भैंसदेही पुलिस द्वारा अंतर्राज्यीय वाहन चोरो को गिरफ्तार कर 10 मोटरसाइकिलें, खरगोन पुलिस ने 7 मोटरसाइकिल, ग्वालियर जिले में 5 वाहन, गुना जिले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 मोटरसाइकिलें, शिवपुरी जिले में 4,मंदसौर जिले में 3 मोटरसाइकिलें तथा शाजापुर एवं कटनी जिलों में 2-2 मोटरसाइकिल बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन सभी कार्यवाहियों में पुलिस की तत्परता, तकनीकी साक्ष्यों का उपयोग एवं प्रभावी समन्वय प्रमुख रूप से सामने आया है। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा वाहन चोरी जैसे अपराधों पर नियंत्रण हेतु सतत अभियान जारी है तथा भविष्य में भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रखी जाएगी।
और खबरे
बाल विवाह रोकथाम के लिए प्रभावी कार्यवाही करने, जनजागरूकता के संबंध में निर्देश जारी....
April 02, 2026 09:29 AM
ईको वैन से 40 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार...
April 02, 2026 08:05 AM
शहर में नपा बहा रही है विकास की गंगा - श्री परिहार गौ, धाम बालाजी मार्ग भक्तों को अनुपम सौगात होगा - श्रीमती चोपड़ा, 48.27 लाख के सड़क सौंदरीकरण का भूमि पूजन संपन्न...
April 02, 2026 07:26 AM
मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों पर प्रभावी कार्यवाही, विगत एक माह में 109 चोरी किए गए दोपहिया वाहन बरामद...
April 02, 2026 02:15 AM
प्रधान आरक्षक पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज, होटल में बिना किराया रहने का आरोप..
April 02, 2026 02:12 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
April 02, 2026 02:03 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
April 02, 2026 01:57 AM
त्योहारों के मद्देनजर डीकैन पुलिस का पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा...
April 01, 2026 04:50 PM
डीकेन पुलिस चौकी पर शांति समिति की बैठक संपन्न, आगामी त्योहारों को भाईचारे से मनाने की अपील....
April 01, 2026 03:35 PM
शा.मा.वि.बमोरी में मनाया नवप्रवेशी उत्सव...
April 01, 2026 03:12 PM
शा.मा.वि.जावी में प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में पुस्तकें मिलने पर विद्यार्थियों के चेहरे खिलें...
April 01, 2026 02:53 PM
बरडिया में हनुमान जन्मोत्सव पर सजेगा आस्था और उत्साह का मेला पांच दिवसीय आयोजन की तैयारियां...
April 01, 2026 01:54 PM
नपा द्वारा गौधाम बालाजी मार्ग का भूमिपूजन कार्यक्रम 2 को, 48.27 लाख की लागत से होगा सड़क का सौंदर्यीकरण..
April 01, 2026 01:39 PM
आधुनिक खेती को मिलेगी रफ़्तार, कुलगुरू डॉ. प्रताप सिंह....
April 01, 2026 01:35 PM
अवकाशों में कटौती से प्रदेश के शिक्षको में आक्रोश - लाल सिंह अमराणा..
April 01, 2026 01:27 PM
हनुमान जन्मोत्सव पर जिला मुख्यालय सहित सम्पूर्ण जिले में कानून व्यवस्था हेतु एस.पी. श्री अंकित जायसवाल के नेतृत्व में पुलिस ने किये पुख्ता इंतजाम...
April 01, 2026 01:26 PM
आज के बेटा- बेटी कल का भविष्य है - श्री चौहान, विद्यार्थियों को नि:शुल्क पाठ्य-पुस्तके एवं साईकिलें वितरित, जीरन के शा.कन्या उ.मा.वि.में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम सम्पन्न....
April 01, 2026 01:22 PM
फूड प्रोसेसिंग सेक्टर में नीमच की एक और छलांग, 365 करोड़ के निवेश से 222 लोगों को मिलेगा रोजगार, नीमच प्रोटीन्स को मिली जमीन, बनाएगा खाद्य तेल और प्रोटीन, सुधरेगी स्थानीय किसानों की आर्थिक दशा, स्थानीय लोगों को भी मिलेगा घर के पास काम.....
April 01, 2026 01:20 PM
प्राथमिक विद्यालय ढोलपुरा में प्रवेश उत्सव आयोजित...
April 01, 2026 01:17 PM