FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

शहर में नपा बहा रही है विकास की गंगा - श्री परिहार गौ, धाम बालाजी मार्ग भक्तों को अनुपम सौगात होगा - श्रीमती चोपड़ा, 48.27 लाख के सड़क सौंदरीकरण का भूमि पूजन संपन्न...

  Updated : April 02, 2026 07:26 AM

DESK NEWS

  प्रशासनिक

नीमच :- नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चोपड़ा के मार्गदर्शन में जारी विकास श्रृंखला के तहत श्री हनुमान जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर 2 अप्रैल गुरुवार को वार्ड क्रमांक 34 के अंतर्गत आने वाले ब्रह्माकुमारी आश्रम से गौधाम बालाजी तक 48.27 लाख की लागत से होने वाले सड़क सौंदरीकरण कार्य का भूमि पूजन कार्यक्रम विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार, भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री पवन पाटीदार, भाजपा संगठन के जिला प्रभारी श्री सुभाष पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती वंदना खंडेलवाल व भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री मोहन सिंह राणावत के मुख्य आतिथ्य तथा नपा अध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चोपड़ा की अध्यक्षता सहित अन्य अतिथिगणो की विशेष उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती दुर्गा बामनिया, ब्रह्माकुमारी आश्रम के श्री सुरेंद्र जैन, श्रुति दीदी, सविता दीदी, भाजपा नेता श्री संतोष चोपड़ा,श्री हेमंत हरित, श्री सुरेंद्र सेठी, सांसद प्रतिनिधि श्री आदित्य मालू, जलकल सभापति श्रीमती छाया जायसवाल, श्रीमती कुसुम अशोक जोशी, श्री निलेश पाटीदार,वार्ड क्रमांक 34 की पार्षद श्रीमती शारदा पाटनी भी मंचासीन थे। कर्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री परिहार ने कहा कि बालाजी महाराज के जन्मोत्सव पर गोधाम बालाजी रोड के सौंदरीकरण का भूमि पूजन एक पुनीत कार्य है, इससे गोधाम बालाजी व श्री चंद्रेश्वर नागदेव मंदिर जाने वाले भक्तों को काफी सुविधा होगी, नगर पालिका द्वारा शहर में किये जा रहे विकास कार्य सराहनीय है,  शहर विकास में पैसों की कोई कमी नहीं आने देंगे। इस अवसर पर श्रीमती चोपड़ा ने कहा कि गोधाम बालाजी मार्ग भक्तों के लिए अनुपम सौगात होगी, इस मार्ग पर साड़े ग्यारह मीटर चौड़ी सुंदर सड़क के साथ ही नाली निर्माण,पेवर ब्लॉक सहित अनेक कार्य होंगे! कार्यक्रम का संचालन स्वच्छता एंबेसडर श्री विजय बाफना ने किया व आभार पार्षद श्रीमती शारदा पाटनी ने व्यक्त किया। विधायक ने दी देवस्थानों को सौगात -- कार्यक्रम में विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार ने गोधाम बालाजी में महिलाओं के जिम के लिए 25 लाख रुपए, चौरसिया समाज के मंदिर में डोम निर्माण के लिए 25 लाख रुपए व ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा निर्मित किए जाने वाले शिव धाम सरोवर तक भोलियावास से सड़क निर्माण के लिए एक करोड रुपए की घोषणा की। विधायक श्री परिहार ने नपा अध्यक्ष श्रीमती चोपड़ा से कहा कि आप विकास कार्य कराते जाओ और लोगों की दुआ लेते जाओ, विरोधीयों के सीने पर सांप लौटते हैं तो लौटते रहे चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। श्रीमती चोपड़ा ने विरोधियों को लिया आड़े हाथों - कार्यक्रम में नपाध्यक्ष श्रीमती चोपड़ा ने विरोधियों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जो लोग आज तक मेरे खिलाफ झूठे आरोप लगाते रहे और अखबारों में छपवाते रहे वह आज तक एक भी आरोप सिद्ध नहीं कर पाए. इसके लिए उन्हें जनता से माफी मांगना चाहिए। श्रीमती चोपड़ा ने कहा कि शहर में चारों ओर विकास कार्य चल रहे हैं और यह विकास कार्य विरोधियों के विरोध करने से रुकने वाले नहीं है। कार्यक्रम में नवनियुक्त एल्डर मेन श्री शंकर बंसल, श्री हरभजन सिंह सलूजा के साथ ही गोधाम बालाजी मंदिर समिति के श्री सुंदरलाल बंसल,श्री शैलेंद्र गर्ग, श्री अनुराग बंसल, श्री विष्णु बिंदल, श्री सुनील कटारिया,  श्री कपिल अग्रवाल, श्री मलकेश गोयल,  नपा पार्षद श्री योगेश कविश्वर, श्री आलोक सोनी, श्री रूपेंद्र लॉक्स, श्री विष्णु राठौर,पार्षद प्रतिनिधि श्री विनीत पाटनी, श्री अमन दीवान, श्री मनीष शर्मा, श्री चंदू तलरेजा, चौरसिया समाज के श्री अजय चौरसिया, श्री महेश चौरसिया, श्री नितेश चौरसिया, श्री अनूप चौरसिया, श्री नितिन चौरसिया, श्री अनुज चौरसिया, श्री अंकित चौरसिया, श्री रिंकू चौरसिया, नपा के कार्यालय अधीक्षक श्री कन्हैया लाल शर्मा, इंजीनियर श्री दीपक मुवेल, श्रीमती अनु सोलंकी, श्री अर्जुन राठौर, श्री अब्दुल नईम एवं वार्ड क्रमांक 34 के श्री दीपक पाटनी, श्री जसवीर हुडा, श्री अंकुश गोधा, श्री ब्रजेश नीमा, श्री मनोहर बाकलीवाल, श्री राजू दीक्षित श्री मनीष ऐरन श्री बिट्टू चोपड़ा श्री विकास नामदेव, श्री संजय डांगी,श्री प्रदीप मारू,  श्री जितेंद्र बॉबी,श्री मनीष डूंगरवाल, श्री नरेंद्र अग्रवाल, श्री राजेश जिंदल, श्रीमती रानी राणा, श्री संदीप बाबेल,श्री मनीष चोपड़ा सहित अनेक अनेक पत्रकार, क्षेत्रवासी व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।


अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

बाल विवाह रोकथाम के लिए प्रभावी कार्यवाही करने, जनजागरूकता के संबंध में निर्देश जारी....

April 02, 2026 09:29 AM

ईको वैन से 40 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार...

April 02, 2026 08:05 AM

शहर में नपा बहा रही है विकास की गंगा - श्री परिहार गौ, धाम बालाजी मार्ग भक्तों को अनुपम सौगात होगा - श्रीमती चोपड़ा, 48.27 लाख के सड़क सौंदरीकरण का भूमि पूजन संपन्न...

April 02, 2026 07:26 AM

मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों पर प्रभावी कार्यवाही, विगत एक माह में 109 चोरी किए गए दोपहिया वाहन बरामद...

April 02, 2026 02:15 AM

प्रधान आरक्षक पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज, होटल में बिना किराया रहने का आरोप..

April 02, 2026 02:12 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

April 02, 2026 02:03 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

April 02, 2026 01:57 AM

त्योहारों के मद्देनजर डीकैन पुलिस का पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा...

April 01, 2026 04:50 PM

​डीकेन पुलिस चौकी पर शांति समिति की बैठक संपन्न, आगामी त्योहारों को भाईचारे से मनाने की अपील....

April 01, 2026 03:35 PM

शा.मा.वि.बमोरी में मनाया नवप्रवेशी उत्सव...

April 01, 2026 03:12 PM

शा.मा.वि.जावी में प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में पुस्तकें मिलने पर विद्यार्थियों के चेहरे खिलें...

April 01, 2026 02:53 PM

बरडिया में हनुमान जन्मोत्सव पर सजेगा आस्था और उत्साह का मेला पांच दिवसीय आयोजन की तैयारियां...

April 01, 2026 01:54 PM

नपा द्वारा गौधाम बालाजी मार्ग का भूमिपूजन कार्यक्रम 2 को, 48.27 लाख की लागत से होगा सड़क का सौंदर्यीकरण..

April 01, 2026 01:39 PM

आधुनिक खेती को मिलेगी रफ़्तार, कुलगुरू डॉ. प्रताप सिंह....

April 01, 2026 01:35 PM

अवकाशों में कटौती से प्रदेश के शिक्षको में आक्रोश - लाल सिंह अमराणा..

April 01, 2026 01:27 PM

हनुमान जन्मोत्सव पर जिला मुख्यालय सहित सम्पूर्ण जिले में कानून व्यवस्था हेतु एस.पी. श्री अंकित जायसवाल के नेतृत्व में पुलिस ने किये पुख्ता इंतजाम...

April 01, 2026 01:26 PM

आज के बेटा- बेटी कल का भविष्‍य है - श्री चौहान, विद्यार्थियों को नि:शुल्‍क पाठ्य-पुस्‍तके एवं साईकिलें वितरित, जीरन के शा.कन्‍या उ.मा.वि.में प्रवेशोत्‍सव कार्यक्रम सम्‍पन्‍न....

April 01, 2026 01:22 PM

फूड प्रोसेसिंग सेक्टर में नीमच की एक और छलांग, 365 करोड़ के निवेश से 222 लोगों को मिलेगा रोजगार, नीमच प्रोटीन्स को मिली जमीन, बनाएगा खाद्य तेल और प्रोटीन, सुधरेगी स्थानीय किसानों की आर्थिक दशा, स्थानीय लोगों को भी मिलेगा घर के पास काम.....

April 01, 2026 01:20 PM

प्राथमिक विद्यालय ढोलपुरा में प्रवेश उत्सव आयोजित...

April 01, 2026 01:17 PM