डीकेन पुलिस चौकी पर शांति समिति की बैठक संपन्न, आगामी त्योहारों को भाईचारे से मनाने की अपील....
Updated : April 01, 2026 03:35 PM
संजय जैन डीकेन
प्रशासनिक
डीकेन :- आगामी हनुमान जन्मोत्सव और अन्य प्रमुख त्योहारों के दृष्टिगत पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में आज, 31 मार्च 2026 को चौकी परिसर डीकेन में शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना और त्योहारों को शांतिपूर्ण व आपसी सौहार्द के साथ संपन्न कराना रहा। वरिष्ठ अधिकारियों ने दी समझाइश - बैठक की अध्यक्षता रतनगढ़ थाना प्रभारी मनोज सिंह जादोन और डीकेन चौकी प्रभारी उनि गजेन्द्र सिंह चौहान द्वारा की गई। चर्चा के दौरान थाना प्रभारी ने हनुमान जन्मोत्सव समिति के आयोजकों और उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान न दें और आपसी भाईचारे की मिसाल पेश करें। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए। समिति सदस्य और गणमान्य नागरिक रहे उपस्थित। बैठक में डीकेन, डडोली और रामनगर हनुमान जन्मोत्सव समिति के आयोजकों सहित नगर के गणमान्य नागरिकों और पत्रकार बंधुओं ने भाग लिया। उपस्थित प्रमुख व्यक्ति: पुलिस प्रशासन: प्रआर सुरेश बोराना एवं समस्त चौकी स्टाफ। नगर प्रतिनिधि: पार्षद गोपाल कृष्ण पाटीदार, किसान मोर्चा अध्यक्ष बनवारी लाल धाकड़, भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप सोनी, नगर सहकार्यवाह विनोद पाटीदार और करण सिंह भाटी। समिति व अन्य सदस्य: शिवलाल पाटीदार, चन्द्रप्रकाश पाटीदार, कैलाश चन्द गुर्जर, राजेन्द्र भट्ट, टामिलाल धाकड़, संजय जैन ( पत्रकार , विनोद कुमार मेघवाल, मुकेश कुमार पाटीदार, अनिल कुमार पाटीदार, विरेन्द्र कुमार सैन, कमलेश पाटीदार, दिनेश पाटीदार, पुष्कर पाटीदार, अनिल कुमार खोखावत और आकाश जोशी (रामनगर) बैठक के अंत में सभी उपस्थित सदस्यों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने और त्योहारों को उल्लास व शांति के साथ मनाने का आश्वासन दिया।
और खबरे
डीकेन पुलिस चौकी पर शांति समिति की बैठक संपन्न, आगामी त्योहारों को भाईचारे से मनाने की अपील....
April 01, 2026 03:35 PM
शा.मा.वि.बमोरी में मनाया नवप्रवेशी उत्सव...
April 01, 2026 03:12 PM
शा.मा.वि.जावी में प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में पुस्तकें मिलने पर विद्यार्थियों के चेहरे खिलें...
April 01, 2026 02:53 PM
बरडिया में हनुमान जन्मोत्सव पर सजेगा आस्था और उत्साह का मेला पांच दिवसीय आयोजन की तैयारियां...
April 01, 2026 01:54 PM
नपा द्वारा गौधाम बालाजी मार्ग का भूमिपूजन कार्यक्रम 2 को, 48.27 लाख की लागत से होगा सड़क का सौंदर्यीकरण..
April 01, 2026 01:39 PM
आधुनिक खेती को मिलेगी रफ़्तार, कुलगुरू डॉ. प्रताप सिंह....
April 01, 2026 01:35 PM
अवकाशों में कटौती से प्रदेश के शिक्षको में आक्रोश - लाल सिंह अमराणा..
April 01, 2026 01:27 PM
हनुमान जन्मोत्सव पर जिला मुख्यालय सहित सम्पूर्ण जिले में कानून व्यवस्था हेतु एस.पी. श्री अंकित जायसवाल के नेतृत्व में पुलिस ने किये पुख्ता इंतजाम...
April 01, 2026 01:26 PM
आज के बेटा- बेटी कल का भविष्य है - श्री चौहान, विद्यार्थियों को नि:शुल्क पाठ्य-पुस्तके एवं साईकिलें वितरित, जीरन के शा.कन्या उ.मा.वि.में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम सम्पन्न....
April 01, 2026 01:22 PM
फूड प्रोसेसिंग सेक्टर में नीमच की एक और छलांग, 365 करोड़ के निवेश से 222 लोगों को मिलेगा रोजगार, नीमच प्रोटीन्स को मिली जमीन, बनाएगा खाद्य तेल और प्रोटीन, सुधरेगी स्थानीय किसानों की आर्थिक दशा, स्थानीय लोगों को भी मिलेगा घर के पास काम.....
April 01, 2026 01:20 PM
प्राथमिक विद्यालय ढोलपुरा में प्रवेश उत्सव आयोजित...
April 01, 2026 01:17 PM
शा.उ.मा.वि.सी.आर.पी.एफ.नीमच में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम सम्पन्न...
April 01, 2026 12:23 PM
कर्नाटक के महामहिम, राज्यपाल श्री गेहलोत कल हर्खियाखाल बालाजी आएंगे...
April 01, 2026 12:21 PM
33 किलो 722 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त, दो महिलाएं गिरफ्तार, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत कोतवाली निंबाहेड़ा थाना पुलिस की कार्यवाही...
April 01, 2026 11:58 AM
कलेक्टर श्रीमती गर्ग ने संजय गांधी उद्यान में पुस्तक मेले का शुभारंभ किया, 20 स्टालों के साथ मेले में दिखा उत्साह, पुस्तक बैंक में अभिभावक और विद्यार्थी बढ़ चढ़कर कर रहे पुस्तकों का दान....
April 01, 2026 11:18 AM
नीमच सिटी पुलिस की बड़ी सफलता, अवैध पिस्टल व जिंदा कारतूस सहित 2 आरोपी गिरफ्तार....
April 01, 2026 10:32 AM
दलौदा पुलिस को मोटरसाइकिल चोर पकड़ने में मिली सफ़लता, चोरी हुई 02 मोटरसाइकिल बरामद....
April 01, 2026 10:20 AM
सरवानिया महाराज में शासकीय सांदीपनि विद्यालय का प्रवेश उत्सव आयोजित, छात्राओं को वितरित की गई निशुल्क पाठ्यपुस्तकें...
April 01, 2026 10:11 AM
नीमच पुलिस की प्रभावी कॉम्बिंग गश्त में 165 गैर-जमानती वारंट तामील, 83 लीटर अवैध शराब जब्त...
April 01, 2026 09:11 AM