lemon212
FIRST NEEMUCH NEWS
FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

फर्जी दस्तावेज तैयार कर कृषि भूमि की रजिस्ट्री कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार...

  Updated : June 06, 2026 04:38 PM

सुरेश नायक निंबाहेड़ा

  अपराध

चित्तौड़गढ़ :- कृषि भूमि की फर्जी रजिस्ट्री करवाकर धोखाधड़ी से नामांतरण कराने के मामले में भादसोड़ा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर भूमि स्वामित्व संबंधी रिकॉर्ड में हेरफेर करने तथा वास्तविक कब्जाधारियों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से आपराधिक षड्यंत्र रचा था। जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि 10 जून 2024 को प्रार्थी बालमुकुन्द राव निवासी मावरा ने रिपोर्ट पेश कि ग्राम मावरा पटवार हल्का आक्या, नवीन खाता संख्या 36 पर 1.5100 हैक्टर कृषि भूमि स्थित है जिसको 06 जून 1992 को मेरे पिताजी ने देवा पिता हेमा बंजारा निवासी मावरा से क्रय की थी और उसी दिन से हमारा कब्जा होकर काश्त करते चले आ रहे है। फर्जी नाम देवा पिता हेमा जी बंजारा, निवासी नई आबादी शंभूपुरा (वास्तविक नाम हजारी पिता भावसिंह बंजारा नि. शंभूपुरा थाना शंभूपुरा, ) 2 कैलाशचन्द्र पिता कालूलाल जी बंजारा नि. मौखमपुरा, थाना भादसोडा 3 भागीरथ पिता रामलाल जी रेगर, निवासी मण्डफिया, थाना मण्डफिया 4 राजू पिता नंदलाल जी नायक, निवासी कुरेठा, पुलिस थाना मण्डफिया 5 जगदीश चन्द्र पिता पन्नालाल तेली, निवासी भादसोडा (दस्तावेज लेखक) 6 हीरा लाल पिता गोकुल आचार्य निवासी भादसोडा, थाना भादसोडा (स्टाम्प वेण्डर) 7 नानूराम पिता मांगू बंजारा निवासी दौलतपुरा, तहसील डूंगला 8 रमेश पिता हजारी बंजारा निवासी दौलतपुरा, तहसील डूंगला, ने षडयंत्र रचकर सोची समझी साजीश के तहत उपरोक्त सभी मुल्जिमानों ने मिलकर धोखाधडी करके दिनांक 22 मई 2024 को उप तहसील कार्यालय भादसोडा में उक्त आराजीयात की रजिस्ट्री करवा दी एवं उसी दिन नामान्तकरण भी करवा दिया। आपराधिक षडयंत्र रच हजारी पिता भावसिंह बंजारा निवासी शंभूपुरा को अपने षडयंत्र में शामिल कर इसके देवा पिता हेमा बंजारा के नाम से कुट रचित दस्तावेज तैयार करवा कर उप पंजियन कार्यालय भादसोडा में उक्त कुट रचित दस्तावेज के आधार पर हजारी पिता भावसिंह बंजारा निवासी शंभूपुरा को देवा पिता हेमा बंजारा बता कर उक्त वर्णित आराजीयात की रजिस्ट्री करवा दी। इसी प्रकार अभियुक्त नानुराम एंव रमेश बंजारा को भी इस जमीन के बारे में पता चल जाने से एवं इनके दादा का नाम देवा होने से इन्होने भी देवा पिता लक्ष्मण निवासी दौलतपुरा तहसील डूंगला के नाम से फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाया अपने दादा देवा पिता हेमा बंजारा अंकित करवाया देवा के पिता का वास्तविक नाम लक्ष्मण बंजारा है। और देवा पिता लक्ष्मण का स्वर्गवास दिनांक 08 जून 1978 से पूर्व ही हो गया किन्तु इन मुल्जिमानों ने भी प्रार्थीगण की जमीन हडपने के लिए जो फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र तैयार करवाया वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। अनुसंधान से आरोपी भागीरथ रेडर तथा राजु नायक एंव अन्य आरोपीगणो के खिलाफ अपराध प्रमाणित पाया जाने से अभियुक्तगण 01 भागीरथ पिता रामलाल रेगर निवासी मण्डफिया थाना मण्डफिया जिला चित्तौडगढ 02 राजु पिता नन्दलाल नायक निवासी कुरेठा थाना मण्डफिया जिला चित्तौडगढ़ को गिरफ्तार किया जाकर बाद अनुसंधान के न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया प्रकरण मे अनुसंधान जारी है।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

कृति के सात दिवसीय चित्रकला प्रशिक्षण शिविर का समापन, बच्चों की कलाकृतियों की प्रदर्शनी होगी आकर्षण का केंद्र...

June 06, 2026 05:04 PM

राष्ट्रीय संघर्ष समिति का 9 वां स्थापना दिवस मनाया गया...

June 06, 2026 05:02 PM

वृक्षारोपण ही नहीं, संरक्षण भी है हमारी जिम्मेदारी, जबलपुर में विश्व पर्यावरण दिवस पर सामाजिक संस्थाओं ने किया पौधारोपण...

June 06, 2026 05:00 PM

कलेक्टर के निर्देश पर खातीखेड़ा में रोड रेस्टोरेशन कार्य प्रारंभ, जन समस्या निराकरण शिविर में दिए निर्देशों पर जल निगम ने की त्वरित कार्रवाई, पेयजल पाइपलाइन बिछाने से क्षतिग्रस्त आंतरिक सड़कों का हो रहा सुधार, खातीखेड़ा सहित आसपास के तीन गांवों में शुरू हुआ कार्य

June 06, 2026 04:58 PM

मोतियाबिंद चिन्हांकन शिविर 8 जून को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जीरन में...

June 06, 2026 04:57 PM

86 साल पुराने स्वामित्व को बताया शासकीय, भाजपा कार्यकर्ता ने नगर परिषद पर लगाए गंभीर आरोप, हाईकोर्ट आदेश की अवहेलना का दावा...

June 06, 2026 04:43 PM

मुफ्त सोलर या नया बोझ? 3 किलोवाट सोलर लगवाते ही उपभोक्ताओं पर 850 रुपये तक का बिल, लोगों में आक्रोश, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना पर उठे सवाल, फिक्स्ड चार्ज के नाम पर उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ रहा भार, वेंडरों और बिजली विभाग के चक्कर काट रहे लोग...

June 06, 2026 04:41 PM

फर्जी दस्तावेज तैयार कर कृषि भूमि की रजिस्ट्री कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार...

June 06, 2026 04:38 PM

सुदामा ने ग़रीबी का कष्ट स्वीकार किया लेकिन अपने स्वाभिमान को नहीं छोड़ा- अनन्या शर्मा, आरती के साथ कथा की हुई पूर्णाहुति....

June 06, 2026 04:35 PM

प्रकृति मां का रूप, इसके साथ क्रूरता बंद हो - जैन, विश्व पर्यावरण दिवस पर देवदा विद्यालय में पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प...

June 06, 2026 04:33 PM

सिड्स बॉल और पौधारोपण से बचायेंगे प्रकृति को, भारत विकास परिषद भगत सिंह शाखा ने प्रकृति की सेवा के तहत सिड्स बॉल और पौधारोपण का कार्यक्रम किया....

June 06, 2026 04:31 PM

सीबीएन मध्य प्रदेश ने 67.090 किलोग्राम सघन डोडाचूरा (CPS) जब्त कर दो आरोपियों को किया गिरफ्तार- पानी के टैंकों में छिपाकर की जा रही थी मादक पदार्थ की तस्करी....

June 06, 2026 04:29 PM

89.24 ग्राम अफीम, देशी पिस्टल व जिंदा कारतूस सहित तीन तस्कर गिरफ्तार...

June 06, 2026 04:27 PM

मादक पदार्थ तस्करी से अर्जित 01 करोड़ रुपये की अवैध चल-अचल संपत्ति फ्रीज, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत निकुंभ थाना पुलिस की कार्रवाई.…

June 06, 2026 04:25 PM

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण, 9 जून को विशेष अभियान, जिला चिकित्सालय से आयुष्मान आरोग्य मंदिर तक आयोजित होंगे विशेष जांच शिविर, प्रत्येक गर्भवती एवं प्रसवोत्तर महिला की होगी जांच, चिन्हित होंगी उच्च जोखिम वाली महिलाएं...

June 06, 2026 10:16 AM

नगरीय निकायों की मतदाता सूची पुनरीक्षण, दावा-आपत्ति की तिथि 15 जून तक बढ़ी...

June 06, 2026 10:15 AM

विश्व पर्यावरण दिवस पर वनमंडल नीमच में वृहद पौधारोपण संपन्न, डीएफओ एस.के. अटोदे ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत रोपा कटहल का पौधा कर्मचारियों ने जामुन, सीताफल, आम, रामफल सहित फलदार पौधे लगाकर ली देखभाल की शपथ...

June 06, 2026 10:15 AM

पोषण भी, पढ़ाई भी अभियान तहत नवीन आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण संपन्न...

June 06, 2026 10:14 AM

सभी के सुझाव से बनेगा समान नागरिक संहिता का मसौदा, उच्च स्तरीय समिति ने नीमच में किया जनसंवाद डॉ. गोपाल शर्मा की अध्यक्षता में नीमच में आयोजित हुई बैठक ucc.mp.gov.in पोर्टल पर नागरिक भेज सकते हैं सुझाव....

June 06, 2026 10:12 AM