lemon212
FIRST NEEMUCH NEWS
FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

हुसैन टेकरी से 6 माह के मासूम का अपहरण करने वाले राजस्थान के गिरोह का 24 घंटे में पर्दाफाश, औद्योगिक क्षेत्र जावरा पुलिस ने बच्चे को सकुशल दस्तयाब कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया...

  Updated : June 06, 2026 05:41 PM

जीतेन्द्र कुमावत सैलाना

  अपराध

थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा अंतर्गत हुसैन टेकरी जावरा से 06 माह के मासूम बालक के अपहरण की सनसनीखेज घटना का थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा पुलिस ने मात्र 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए अपहृत बालक को सकुशल दस्तयाब कर लिया है। पुलिस ने राजस्थान के एक संगठित गिरोह से जुड़े दो वयस्क आरोपियों एवं एक विधि-विरुद्ध किशोर बालक को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक कुमार लाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक जावरा श्री युवराज सिंह चौहान के मार्गदर्शन में रतलाम द्वारा यह उल्लेखनीय कार्रवाई की गई दिनांक 05.06.2026 को फरियादी साहिल द्वारा थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह अपने परिवार सहित लगभग 15 दिनों से हुसैन टेकरी जावरा में रुका हुआ था। दिनांक 04/05 जून की रात्रि में फरियादी अपनी पत्नी, बच्चों एवं अन्य परिजनों के साथ चिराग गेस्ट हाउस के पास एक दुकान के बाहर सोया हुआ था। उसी स्थान पर एक अज्ञात महिला, पुरुष एवं एक बच्चा भी आकर सोए थे। प्रातः लगभग 04:30 बजे फरियादी की नींद खुली तो उसका 06 माह का पुत्र अपने स्थान पर नहीं मिला। साथ ही पास में सो रहे अज्ञात महिला, पुरुष एवं बच्चा भी गायब थे। आसपास तलाश करने के बावजूद बालक का कोई पता नहीं चलने पर थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपहरण का प्रकरण दर्ज किया गया।
विशेष टीम का गठन - घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार द्वारा तत्काल विशेष टीम गठित कर अपहृत बालक की शीघ्र तलाश एवं आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र जावरा निरीक्षक प्रकाश गाडरिया के नेतृत्व में गठित टीम ने भौतिक साक्ष्य, तकनीकी विश्लेषण, साइबर इनपुट, सीसीटीवी फुटेज एवं परिस्थिति जन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच प्रारंभ की। 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की जांच-पुलिस टीम द्वारा संभावित भागने के मार्गों की पहचान कर विभिन्न दिशाओं में जांच की गई। जांच के दौरान लगभग 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए। लगातार तकनीकी एवं भौतिक विश्लेषण के आधार पर संदिग्ध महिला, पुरुष एवं एक किशोर की पहचान स्थापित की गई तथा उनके आवागमन के रूट को ट्रैक किया गया। सटीक तकनीकी जानकारी के आधार पर आरोपियों की लोकेशन शिवपुरी की पता चली। इस पर जिला शिवपुरी पुलिस से संपर्क कर घटना से अवगत कराया। शिवपुरी पुलिस के सहयोग से आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से अपहृत बालक सयान को सकुशल दस्तयाब कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी–1. निजाम मंसूरी पिता कल्लू मोहम्मद उम्र 34 वर्ष निवासी बंजारा मोहल्ला, अकलेरा, जिला झालावाड़ (राजस्थान) 2. रुपाबाई पति दिनेश रेघर उम्र 32 वर्ष निवासी एलन हॉस्पिटल के पास कच्ची बस्ती, झालावाड़ (राजस्थान),3. एक विधि-विरुद्ध किशोर बालक
पूछताछ जारी - गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर पुलिस रिमांड प्राप्त किया जाएगा। आरोपियों से बालक के अपहरण के उद्देश्य, संभावित मानव तस्करी संबंधी पहलुओं एवं गिरोह के अन्य सदस्यों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
विशेष भूमिका - उपनिरीक्षक जीवन बारिया, प्रधान आरक्षक मनमोहन शर्मा, प्र आर हिम्मत सिंह, आरक्षक विपुल भावसार, आर तुषार सिसोदिया, द्वारा तकनीकी विश्लेषण एवं आरोपियों की ट्रैकिंग में विशेष योगदान दिया गया।
सराहनीय भूमिका - उक्त महत्वपूर्ण कार्रवाई में नगर पुलिस अधीक्षक जावरा श्री युवराज सिंह चौहान, थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र जावरा निरीक्षक प्रकाश गाडरिया, निरीक्षक दीपक मंडलोई (थाना प्रभारी जावरा शहर), उपनिरीक्षक कन्हैया अवास्या, उपनिरीक्षक प्रतापसिंह भदौरिया, उपनिरीक्षक राजा तिवारी (सीसीटीवी शाखा), सहायक उपनिरीक्षक नरेश पाण्डेय, प्रधान आरक्षक संजय आंजना, प्रधान आरक्षक धीरेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक हिमांशु, आर अभिषेक पाठक, आर ललित जगावत की सराहनीय भूमिका रही।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

हुसैन टेकरी से 6 माह के मासूम का अपहरण करने वाले राजस्थान के गिरोह का 24 घंटे में पर्दाफाश, औद्योगिक क्षेत्र जावरा पुलिस ने बच्चे को सकुशल दस्तयाब कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया...

June 06, 2026 05:41 PM

कृति के सात दिवसीय चित्रकला प्रशिक्षण शिविर का समापन, बच्चों की कलाकृतियों की प्रदर्शनी होगी आकर्षण का केंद्र...

June 06, 2026 05:04 PM

राष्ट्रीय संघर्ष समिति का 9 वां स्थापना दिवस मनाया गया...

June 06, 2026 05:02 PM

वृक्षारोपण ही नहीं, संरक्षण भी है हमारी जिम्मेदारी, जबलपुर में विश्व पर्यावरण दिवस पर सामाजिक संस्थाओं ने किया पौधारोपण...

June 06, 2026 05:00 PM

कलेक्टर के निर्देश पर खातीखेड़ा में रोड रेस्टोरेशन कार्य प्रारंभ, जन समस्या निराकरण शिविर में दिए निर्देशों पर जल निगम ने की त्वरित कार्रवाई, पेयजल पाइपलाइन बिछाने से क्षतिग्रस्त आंतरिक सड़कों का हो रहा सुधार, खातीखेड़ा सहित आसपास के तीन गांवों में शुरू हुआ कार्य

June 06, 2026 04:58 PM

मोतियाबिंद चिन्हांकन शिविर 8 जून को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जीरन में...

June 06, 2026 04:57 PM

86 साल पुराने स्वामित्व को बताया शासकीय, भाजपा कार्यकर्ता ने नगर परिषद पर लगाए गंभीर आरोप, हाईकोर्ट आदेश की अवहेलना का दावा...

June 06, 2026 04:43 PM

मुफ्त सोलर या नया बोझ? 3 किलोवाट सोलर लगवाते ही उपभोक्ताओं पर 850 रुपये तक का बिल, लोगों में आक्रोश, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना पर उठे सवाल, फिक्स्ड चार्ज के नाम पर उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ रहा भार, वेंडरों और बिजली विभाग के चक्कर काट रहे लोग...

June 06, 2026 04:41 PM

फर्जी दस्तावेज तैयार कर कृषि भूमि की रजिस्ट्री कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार...

June 06, 2026 04:38 PM

सुदामा ने ग़रीबी का कष्ट स्वीकार किया लेकिन अपने स्वाभिमान को नहीं छोड़ा- अनन्या शर्मा, आरती के साथ कथा की हुई पूर्णाहुति....

June 06, 2026 04:35 PM

प्रकृति मां का रूप, इसके साथ क्रूरता बंद हो - जैन, विश्व पर्यावरण दिवस पर देवदा विद्यालय में पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प...

June 06, 2026 04:33 PM

सिड्स बॉल और पौधारोपण से बचायेंगे प्रकृति को, भारत विकास परिषद भगत सिंह शाखा ने प्रकृति की सेवा के तहत सिड्स बॉल और पौधारोपण का कार्यक्रम किया....

June 06, 2026 04:31 PM

सीबीएन मध्य प्रदेश ने 67.090 किलोग्राम सघन डोडाचूरा (CPS) जब्त कर दो आरोपियों को किया गिरफ्तार- पानी के टैंकों में छिपाकर की जा रही थी मादक पदार्थ की तस्करी....

June 06, 2026 04:29 PM

89.24 ग्राम अफीम, देशी पिस्टल व जिंदा कारतूस सहित तीन तस्कर गिरफ्तार...

June 06, 2026 04:27 PM

मादक पदार्थ तस्करी से अर्जित 01 करोड़ रुपये की अवैध चल-अचल संपत्ति फ्रीज, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत निकुंभ थाना पुलिस की कार्रवाई.…

June 06, 2026 04:25 PM

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण, 9 जून को विशेष अभियान, जिला चिकित्सालय से आयुष्मान आरोग्य मंदिर तक आयोजित होंगे विशेष जांच शिविर, प्रत्येक गर्भवती एवं प्रसवोत्तर महिला की होगी जांच, चिन्हित होंगी उच्च जोखिम वाली महिलाएं...

June 06, 2026 10:16 AM

नगरीय निकायों की मतदाता सूची पुनरीक्षण, दावा-आपत्ति की तिथि 15 जून तक बढ़ी...

June 06, 2026 10:15 AM

विश्व पर्यावरण दिवस पर वनमंडल नीमच में वृहद पौधारोपण संपन्न, डीएफओ एस.के. अटोदे ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत रोपा कटहल का पौधा कर्मचारियों ने जामुन, सीताफल, आम, रामफल सहित फलदार पौधे लगाकर ली देखभाल की शपथ...

June 06, 2026 10:15 AM

पोषण भी, पढ़ाई भी अभियान तहत नवीन आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण संपन्न...

June 06, 2026 10:14 AM