lemon212
FIRST NEEMUCH NEWS
FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

86 साल पुराने स्वामित्व को बताया शासकीय, भाजपा कार्यकर्ता ने नगर परिषद पर लगाए गंभीर आरोप, हाईकोर्ट आदेश की अवहेलना का दावा...

  Updated : June 06, 2026 04:43 PM

मुकेश राठौर रामपुरा

  सामाजिक

1938 की न्यायालयीन डिक्री, 1946 से नाम दर्ज, 2022 में भवन अनुमति और अब ध्वस्तीकरण नोटिस, भाजपा कार्यकर्ता बोले- 'क्या भाजपा का कार्यकर्ता होना ही मेरा दोष है?' 

मनासा :- नगर परिषद की कार्रवाई को लेकर भाजपा कार्यकर्ता एवं संपत्ति स्वामी ने गंभीर सवाल खड़े करते हुए आरोप लगाया है कि उनकी वैध एवं वर्षों से दर्ज संपत्ति को बिना सक्षम आदेश के "शासकीय भूमि" घोषित कर दिया गया। उन्होंने दावा किया कि उनकी संपत्ति का स्वामित्व रिकॉर्ड वर्ष 1930 से लेकर वर्तमान तक लगातार उपलब्ध है और नगर परिषद स्वयं कई बार इस स्वामित्व को स्वीकार कर चुकी है। संपत्ति स्वामी के अनुसार वर्ष 1938 में न्यायालयीन आदेश के माध्यम से उनके पूर्वजों को भूमि का स्वत्व प्राप्त हुआ था। इसके बाद वर्ष 1946 में तत्कालीन अभिलेखों में संपत्ति दर्ज हुई तथा नगर परिषद के उपलब्ध रिकॉर्ड में भी यह भूमि वर्षों तक उनके परिवार के नाम पर दर्ज रही। वर्ष 2012 में रजिस्टर्ड विक्रय पत्र के आधार पर नगर परिषद ने स्वयं उनके नाम नामांतरण किया था। नाम हटाया तो पूर्वजों का नाम भी कैसे खत्म हो गया?"संपत्ति स्वामी ने आरोप लगाया कि यदि उनका नामांतरण निरस्त किया गया है तो भूमि पूर्व मालिक के नाम दर्ज होनी चाहिए थी, लेकिन नगर परिषद ने सीधे भूमि को "शासकीय" दर्ज कर दिया। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर उनके पूर्वजों और पूर्व मालिकों के नाम किस आदेश के तहत हटाए गए।

हाईकोर्ट आदेश की गलत व्याख्या का आरोप - उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय ने केवल अधिकार-क्षेत्र के प्रश्न पर टिप्पणी की थी और स्वामित्व को लेकर कोई अंतिम निर्णय नहीं दिया। वहीं अप्रैल 2026 के आदेश में हाईकोर्ट ने स्पष्ट कहा कि स्वामित्व का निर्णय केवल दीवानी न्यायालय कर सकता है। इसके बावजूद ध्वस्तीकरण नोटिस जारी करना न्यायालय की भावना के विपरीत बताया गया है। फर्जी खसरा नंबर के आधार पर कार्रवाई" संपत्ति स्वामी का दावा है कि नगर परिषद का प्रस्ताव खसरा नंबर 1277 पर आधारित है, जबकि तहसीलदार द्वारा जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि ऐसा कोई खसरा नंबर मौजा मनासा में कभी अस्तित्व में ही नहीं रहा। ऐसे में पूरी कार्रवाई को उन्होंने शून्य एवं अवैध बताया।
70 लाख का निर्माण, फिर भी कार्रवाई - उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 में नगर परिषद से वैध भवन अनुज्ञा प्राप्त करने के बाद लगभग 70 लाख रुपये खर्च कर निर्माण कराया गया। उनका आरोप है कि उसी क्षेत्र में कई अन्य निर्माण और परिवार निवासरत हैं, लेकिन कार्रवाई केवल उनके खिलाफ की जा रही है, जो समानता के संवैधानिक अधिकार का उल्लंघन है।
नजूल भूमि पर निजी स्वत्व का दावा - संपत्ति स्वामी ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के विभिन्न निर्णयों में नजूल भूमि पर निजी स्वत्व को मान्यता दी गई है। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 1938 की डिक्री और उसके बाद 86 वर्षों तक चले रिकॉर्ड, नामांतरण तथा भवन अनुमति स्वयं इस स्वत्व की पुष्टि करते हैं।
राजनीतिक भेदभाव का आरोप - भाजपा कार्यकर्ता ने कहा कि छुट्टी के दिन कार्रवाई किए जाने से उन्हें आशंका है कि उनके साथ राजनीतिक और व्यक्तिगत कारणों से भेदभाव किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि "मैं भाजपा मध्यप्रदेश का कार्यकर्ता हूं, शायद यही मेरा दोष है।"
जांच और न्यायिक हस्तक्षेप की मांग - संपत्ति स्वामी ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, रिकॉर्ड में किए गए परिवर्तनों की समीक्षा करने तथा न्यायालय के समक्ष वास्तविक स्थिति प्रस्तुत करने की मांग की है।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

हुसैन टेकरी से 6 माह के मासूम का अपहरण करने वाले राजस्थान के गिरोह का 24 घंटे में पर्दाफाश, औद्योगिक क्षेत्र जावरा पुलिस ने बच्चे को सकुशल दस्तयाब कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया...

June 06, 2026 05:41 PM

कृति के सात दिवसीय चित्रकला प्रशिक्षण शिविर का समापन, बच्चों की कलाकृतियों की प्रदर्शनी होगी आकर्षण का केंद्र...

June 06, 2026 05:04 PM

राष्ट्रीय संघर्ष समिति का 9 वां स्थापना दिवस मनाया गया...

June 06, 2026 05:02 PM

वृक्षारोपण ही नहीं, संरक्षण भी है हमारी जिम्मेदारी, जबलपुर में विश्व पर्यावरण दिवस पर सामाजिक संस्थाओं ने किया पौधारोपण...

June 06, 2026 05:00 PM

कलेक्टर के निर्देश पर खातीखेड़ा में रोड रेस्टोरेशन कार्य प्रारंभ, जन समस्या निराकरण शिविर में दिए निर्देशों पर जल निगम ने की त्वरित कार्रवाई, पेयजल पाइपलाइन बिछाने से क्षतिग्रस्त आंतरिक सड़कों का हो रहा सुधार, खातीखेड़ा सहित आसपास के तीन गांवों में शुरू हुआ कार्य

June 06, 2026 04:58 PM

मोतियाबिंद चिन्हांकन शिविर 8 जून को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जीरन में...

June 06, 2026 04:57 PM

86 साल पुराने स्वामित्व को बताया शासकीय, भाजपा कार्यकर्ता ने नगर परिषद पर लगाए गंभीर आरोप, हाईकोर्ट आदेश की अवहेलना का दावा...

June 06, 2026 04:43 PM

मुफ्त सोलर या नया बोझ? 3 किलोवाट सोलर लगवाते ही उपभोक्ताओं पर 850 रुपये तक का बिल, लोगों में आक्रोश, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना पर उठे सवाल, फिक्स्ड चार्ज के नाम पर उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ रहा भार, वेंडरों और बिजली विभाग के चक्कर काट रहे लोग...

June 06, 2026 04:41 PM

फर्जी दस्तावेज तैयार कर कृषि भूमि की रजिस्ट्री कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार...

June 06, 2026 04:38 PM

सुदामा ने ग़रीबी का कष्ट स्वीकार किया लेकिन अपने स्वाभिमान को नहीं छोड़ा- अनन्या शर्मा, आरती के साथ कथा की हुई पूर्णाहुति....

June 06, 2026 04:35 PM

प्रकृति मां का रूप, इसके साथ क्रूरता बंद हो - जैन, विश्व पर्यावरण दिवस पर देवदा विद्यालय में पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प...

June 06, 2026 04:33 PM

सिड्स बॉल और पौधारोपण से बचायेंगे प्रकृति को, भारत विकास परिषद भगत सिंह शाखा ने प्रकृति की सेवा के तहत सिड्स बॉल और पौधारोपण का कार्यक्रम किया....

June 06, 2026 04:31 PM

सीबीएन मध्य प्रदेश ने 67.090 किलोग्राम सघन डोडाचूरा (CPS) जब्त कर दो आरोपियों को किया गिरफ्तार- पानी के टैंकों में छिपाकर की जा रही थी मादक पदार्थ की तस्करी....

June 06, 2026 04:29 PM

89.24 ग्राम अफीम, देशी पिस्टल व जिंदा कारतूस सहित तीन तस्कर गिरफ्तार...

June 06, 2026 04:27 PM

मादक पदार्थ तस्करी से अर्जित 01 करोड़ रुपये की अवैध चल-अचल संपत्ति फ्रीज, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत निकुंभ थाना पुलिस की कार्रवाई.…

June 06, 2026 04:25 PM

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण, 9 जून को विशेष अभियान, जिला चिकित्सालय से आयुष्मान आरोग्य मंदिर तक आयोजित होंगे विशेष जांच शिविर, प्रत्येक गर्भवती एवं प्रसवोत्तर महिला की होगी जांच, चिन्हित होंगी उच्च जोखिम वाली महिलाएं...

June 06, 2026 10:16 AM

नगरीय निकायों की मतदाता सूची पुनरीक्षण, दावा-आपत्ति की तिथि 15 जून तक बढ़ी...

June 06, 2026 10:15 AM

विश्व पर्यावरण दिवस पर वनमंडल नीमच में वृहद पौधारोपण संपन्न, डीएफओ एस.के. अटोदे ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत रोपा कटहल का पौधा कर्मचारियों ने जामुन, सीताफल, आम, रामफल सहित फलदार पौधे लगाकर ली देखभाल की शपथ...

June 06, 2026 10:15 AM

पोषण भी, पढ़ाई भी अभियान तहत नवीन आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण संपन्न...

June 06, 2026 10:14 AM