सीबीएन मध्य प्रदेश ने 67.090 किलोग्राम सघन डोडाचूरा (CPS) जब्त कर दो आरोपियों को किया गिरफ्तार- पानी के टैंकों में छिपाकर की जा रही थी मादक पदार्थ की तस्करी....
Updated : June 06, 2026 04:29 PM
रामेश्वर नागदा नीमच
अपराध
नीमच :- मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे सतत अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (Central Bureau of Narcotics - CBN) मध्य प्रदेश को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। जिला अफीम अधिकारी कार्यालय, नीमच-III एवं नीमच-I के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में कार्रवाई करते हुए 67.090 किलोग्राम सघन डोडाचूरा (Concentrated Poppy Straw) जब्त किया है तथा दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। विशिष्ट खुफिया सूचना प्राप्त हुई थी कि हरियाणा पंजीयन का एक टाटा एलपीटी कंटेनर ट्रक मंदसौर क्षेत्र से मादक पदार्थ लेकर चित्तौड़गढ़-भीलवाड़ा राजमार्ग के माध्यम से हरियाणा की ओर जा रहा है। सूचना के आधार पर जिला अफीम अधिकारी कार्यालय, नीमच-III एवं नीमच-I के अधिकारियों की एक संयुक्त टीम गठित कर 06 जून 2026 की प्रातःकालीन घंटों में संदिग्ध मार्ग पर रवाना किया गया तथा कड़ी निगरानी स्थापित की गई। निगरानी के दौरान अधिकारियों ने चित्तौड़गढ़-भीलवाड़ा राजमार्ग पर गंगरार, तहसील गंगरार, जिला चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) के निकट संदिग्ध टाटा एलपीटी कंटेनर ट्रक को उसके दो सवारों सहित रोक लिया। प्रारंभिक पूछताछ में वाहन में सवार व्यक्तियों ने बताया कि ट्रक में आवरण माल (Cover Cargo) के रूप में लोड किए गए पानी के टैंकों के भीतर डोडाचूरा छिपाकर रखा गया है। मौके पर तलाशी लेना सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थागत कारणों से संभव नहीं होने के कारण वाहन को निकटतम सीबीएन कार्यालय, चित्तौड़गढ़ लाया गया। वहां वाहन की विस्तृत तलाशी लेने पर पानी के टैंकों के भीतर छिपाए गए कुल 12 प्लास्टिक बैग बरामद हुए। बरामद सामग्री में 11 बैगों में भरा हुआ 64.130 किलोग्राम सघन डोडाचूरा (Concentrated Poppy Straw) तथा एक बैग में रखा हुआ 2.960 किलोग्राम क्रश्ड सीपीएस पाउडर (Crushed CPS Powder) पाया गया। इस प्रकार कुल 67.090 किलोग्राम सघन डोडाचूरा बरामद किया गया। कार्रवाई के दौरान तस्करी में प्रयुक्त हरियाणा पंजीयन का एक टाटा एलपीटी कंटेनर ट्रक तथा आवरण माल के रूप में उपयोग किए गए 46 पानी के टैंक भी जब्त किए गए हैं। आवश्यक वैधानिक औपचारिकताओं के उपरांत बरामद मादक पदार्थ एवं वाहन को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्स्टांसेज़ अधिनियम, 1985 (NDPS Act, 1985) के प्रासंगिक प्रावधानों के अंतर्गत जब्त कर लिया गया तथा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण की आगे की जांच जारी है। तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की पहचान एवं उनकी संलिप्तता का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच की जा रही है। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) मध्य प्रदेश मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता के अनुरूप लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रहा है तथा समाज को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से ऐसे अवैध गतिविधियों के विरुद्ध कठोर कदम उठाता रहेगा।
और खबरे
राष्ट्रीय संघर्ष समिति का 9 वां स्थापना दिवस मनाया गया...
June 06, 2026 05:02 PM
वृक्षारोपण ही नहीं, संरक्षण भी है हमारी जिम्मेदारी, जबलपुर में विश्व पर्यावरण दिवस पर सामाजिक संस्थाओं ने किया पौधारोपण...
June 06, 2026 05:00 PM
कलेक्टर के निर्देश पर खातीखेड़ा में रोड रेस्टोरेशन कार्य प्रारंभ, जन समस्या निराकरण शिविर में दिए निर्देशों पर जल निगम ने की त्वरित कार्रवाई, पेयजल पाइपलाइन बिछाने से क्षतिग्रस्त आंतरिक सड़कों का हो रहा सुधार, खातीखेड़ा सहित आसपास के तीन गांवों में शुरू हुआ कार्य
June 06, 2026 04:58 PM
मोतियाबिंद चिन्हांकन शिविर 8 जून को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जीरन में...
June 06, 2026 04:57 PM
86 साल पुराने स्वामित्व को बताया शासकीय, भाजपा कार्यकर्ता ने नगर परिषद पर लगाए गंभीर आरोप, हाईकोर्ट आदेश की अवहेलना का दावा...
June 06, 2026 04:43 PM
मुफ्त सोलर या नया बोझ? 3 किलोवाट सोलर लगवाते ही उपभोक्ताओं पर 850 रुपये तक का बिल, लोगों में आक्रोश, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना पर उठे सवाल, फिक्स्ड चार्ज के नाम पर उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ रहा भार, वेंडरों और बिजली विभाग के चक्कर काट रहे लोग...
June 06, 2026 04:41 PM
फर्जी दस्तावेज तैयार कर कृषि भूमि की रजिस्ट्री कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार...
June 06, 2026 04:38 PM
सुदामा ने ग़रीबी का कष्ट स्वीकार किया लेकिन अपने स्वाभिमान को नहीं छोड़ा- अनन्या शर्मा, आरती के साथ कथा की हुई पूर्णाहुति....
June 06, 2026 04:35 PM
प्रकृति मां का रूप, इसके साथ क्रूरता बंद हो - जैन, विश्व पर्यावरण दिवस पर देवदा विद्यालय में पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प...
June 06, 2026 04:33 PM
सिड्स बॉल और पौधारोपण से बचायेंगे प्रकृति को, भारत विकास परिषद भगत सिंह शाखा ने प्रकृति की सेवा के तहत सिड्स बॉल और पौधारोपण का कार्यक्रम किया....
June 06, 2026 04:31 PM
सीबीएन मध्य प्रदेश ने 67.090 किलोग्राम सघन डोडाचूरा (CPS) जब्त कर दो आरोपियों को किया गिरफ्तार- पानी के टैंकों में छिपाकर की जा रही थी मादक पदार्थ की तस्करी....
June 06, 2026 04:29 PM
89.24 ग्राम अफीम, देशी पिस्टल व जिंदा कारतूस सहित तीन तस्कर गिरफ्तार...
June 06, 2026 04:27 PM
मादक पदार्थ तस्करी से अर्जित 01 करोड़ रुपये की अवैध चल-अचल संपत्ति फ्रीज, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत निकुंभ थाना पुलिस की कार्रवाई.…
June 06, 2026 04:25 PM
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण, 9 जून को विशेष अभियान, जिला चिकित्सालय से आयुष्मान आरोग्य मंदिर तक आयोजित होंगे विशेष जांच शिविर, प्रत्येक गर्भवती एवं प्रसवोत्तर महिला की होगी जांच, चिन्हित होंगी उच्च जोखिम वाली महिलाएं...
June 06, 2026 10:16 AM
नगरीय निकायों की मतदाता सूची पुनरीक्षण, दावा-आपत्ति की तिथि 15 जून तक बढ़ी...
June 06, 2026 10:15 AM
विश्व पर्यावरण दिवस पर वनमंडल नीमच में वृहद पौधारोपण संपन्न, डीएफओ एस.के. अटोदे ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत रोपा कटहल का पौधा कर्मचारियों ने जामुन, सीताफल, आम, रामफल सहित फलदार पौधे लगाकर ली देखभाल की शपथ...
June 06, 2026 10:15 AM
पोषण भी, पढ़ाई भी अभियान तहत नवीन आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण संपन्न...
June 06, 2026 10:14 AM
सभी के सुझाव से बनेगा समान नागरिक संहिता का मसौदा, उच्च स्तरीय समिति ने नीमच में किया जनसंवाद डॉ. गोपाल शर्मा की अध्यक्षता में नीमच में आयोजित हुई बैठक ucc.mp.gov.in पोर्टल पर नागरिक भेज सकते हैं सुझाव....
June 06, 2026 10:12 AM
पौधारोपण के साथ उसकी देखभाल भी करें-एसपी व्यास, पुलिस कंट्रोल रूम पर एनएसएसजी ने किया पौधारोपण...
June 06, 2026 10:05 AM