lemon212
FIRST NEEMUCH NEWS
FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण, 9 जून को विशेष अभियान, जिला चिकित्सालय से आयुष्मान आरोग्य मंदिर तक आयोजित होंगे विशेष जांच शिविर, प्रत्येक गर्भवती एवं प्रसवोत्तर महिला की होगी जांच, चिन्हित होंगी उच्च जोखिम वाली महिलाएं...

  Updated : June 06, 2026 10:16 AM

DESK NEWS

  प्रशासनिक

नीमच :- प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 9 जून को प्रदेश सहित जिले में विशेष अभियान आयोजित किया जा रहा है। इस दिवस सुरक्षित मातृत्व सेवाओं का विस्तार आयुष्मान आरोग्य मंदिर तक किया जाएगा। गुणवत्तापूर्ण मातृत्व सेवाओं का एक दशक: मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.दिनेश प्रसाद ने बताया कि भारत सरकार द्वारा गर्भवती महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण प्रसव पूर्व एवं प्रसव पश्चात सेवाएं प्रदान करने हेतु जून 2016 में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का शुभारंभ माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी जी द्वारा किया गया था। विगत 10 वर्षों से इस अभियान के माध्यम से उल्लेखनीय सेवाएं प्रदाय की गईं, जिसके कारण कई गर्भवती महिलाओं का गर्भावस्था के प्रथम त्रैमास में पंजीयन होने से उच्च जोखिम का पता लगाकर, प्रबंधन किया जा सका तथा उनका सुरक्षित प्रसव कराया गया है।
ग्राम स्तर तक पहुंचेगी सेवा: डॉ.प्रसाद ने बताया, कि 9 जून को ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस होने से ग्राम स्तर पर ही गर्भवती महिलाओं को सेवाएं प्राप्त होंगी। इस दिन जिले के हायर सेंटर के साथ ही आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर सीएचओ, एएनएम के माध्यम से गर्भवती एवं प्रसवोत्तर महिला की पूरी एएनसी प्रोफाइल जांच की जाएगी। हब-स्पोक के माध्यम से ब्लड सैंपल भी एकत्र किए जाएंगे तथा महिलाओं को आवश्यक दवाई के साथ स्वास्थ्य एवं पोषण परामर्श प्रदान किया जाएगा। विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं: जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एल.पाटीदार ने बताया, कि 9 जून को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जीरन में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ.लाड धाकड़, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिंगोली में डॉ.आकांक्षा सिंह एवं डॉ.सलोनी शर्मा, सिविल अस्पताल जावद में डॉ.कमला भायल, सिविल अस्पताल मनासा में डॉ.बी.एल.भायल, सिविल अस्पताल रामपुरा में डॉ. नितीन जैन तथा जिला चिकित्सालय नीमच में डॉ.अंगूरबाला पाटीदार एवं डॉ.रूकसीन खान सेवाएं देंगी।
नवीन पंजीयन पर जोर: जिले में 9 जून को अभियान स्थल पर प्रत्येक गर्भवती महिला की जांच किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। इस अभियान में नवीन गर्भवती महिलाओं को खोजकर उनका पंजीयन भी किया जाएगा तथा उनको एमसीपी कार्ड बनाकर दिए जाएंगे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.दिनेश प्रसाद ने सभी गर्भवती एवं प्रसवोत्तर महिलाओं से उक्त शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

राष्ट्रीय संघर्ष समिति का 9 वां स्थापना दिवस मनाया गया...

June 06, 2026 05:02 PM

वृक्षारोपण ही नहीं, संरक्षण भी है हमारी जिम्मेदारी, जबलपुर में विश्व पर्यावरण दिवस पर सामाजिक संस्थाओं ने किया पौधारोपण...

June 06, 2026 05:00 PM

कलेक्टर के निर्देश पर खातीखेड़ा में रोड रेस्टोरेशन कार्य प्रारंभ, जन समस्या निराकरण शिविर में दिए निर्देशों पर जल निगम ने की त्वरित कार्रवाई, पेयजल पाइपलाइन बिछाने से क्षतिग्रस्त आंतरिक सड़कों का हो रहा सुधार, खातीखेड़ा सहित आसपास के तीन गांवों में शुरू हुआ कार्य

June 06, 2026 04:58 PM

मोतियाबिंद चिन्हांकन शिविर 8 जून को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जीरन में...

June 06, 2026 04:57 PM

86 साल पुराने स्वामित्व को बताया शासकीय, भाजपा कार्यकर्ता ने नगर परिषद पर लगाए गंभीर आरोप, हाईकोर्ट आदेश की अवहेलना का दावा...

June 06, 2026 04:43 PM

मुफ्त सोलर या नया बोझ? 3 किलोवाट सोलर लगवाते ही उपभोक्ताओं पर 850 रुपये तक का बिल, लोगों में आक्रोश, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना पर उठे सवाल, फिक्स्ड चार्ज के नाम पर उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ रहा भार, वेंडरों और बिजली विभाग के चक्कर काट रहे लोग...

June 06, 2026 04:41 PM

फर्जी दस्तावेज तैयार कर कृषि भूमि की रजिस्ट्री कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार...

June 06, 2026 04:38 PM

सुदामा ने ग़रीबी का कष्ट स्वीकार किया लेकिन अपने स्वाभिमान को नहीं छोड़ा- अनन्या शर्मा, आरती के साथ कथा की हुई पूर्णाहुति....

June 06, 2026 04:35 PM

प्रकृति मां का रूप, इसके साथ क्रूरता बंद हो - जैन, विश्व पर्यावरण दिवस पर देवदा विद्यालय में पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प...

June 06, 2026 04:33 PM

सिड्स बॉल और पौधारोपण से बचायेंगे प्रकृति को, भारत विकास परिषद भगत सिंह शाखा ने प्रकृति की सेवा के तहत सिड्स बॉल और पौधारोपण का कार्यक्रम किया....

June 06, 2026 04:31 PM

सीबीएन मध्य प्रदेश ने 67.090 किलोग्राम सघन डोडाचूरा (CPS) जब्त कर दो आरोपियों को किया गिरफ्तार- पानी के टैंकों में छिपाकर की जा रही थी मादक पदार्थ की तस्करी....

June 06, 2026 04:29 PM

89.24 ग्राम अफीम, देशी पिस्टल व जिंदा कारतूस सहित तीन तस्कर गिरफ्तार...

June 06, 2026 04:27 PM

मादक पदार्थ तस्करी से अर्जित 01 करोड़ रुपये की अवैध चल-अचल संपत्ति फ्रीज, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत निकुंभ थाना पुलिस की कार्रवाई.…

June 06, 2026 04:25 PM

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण, 9 जून को विशेष अभियान, जिला चिकित्सालय से आयुष्मान आरोग्य मंदिर तक आयोजित होंगे विशेष जांच शिविर, प्रत्येक गर्भवती एवं प्रसवोत्तर महिला की होगी जांच, चिन्हित होंगी उच्च जोखिम वाली महिलाएं...

June 06, 2026 10:16 AM

नगरीय निकायों की मतदाता सूची पुनरीक्षण, दावा-आपत्ति की तिथि 15 जून तक बढ़ी...

June 06, 2026 10:15 AM

विश्व पर्यावरण दिवस पर वनमंडल नीमच में वृहद पौधारोपण संपन्न, डीएफओ एस.के. अटोदे ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत रोपा कटहल का पौधा कर्मचारियों ने जामुन, सीताफल, आम, रामफल सहित फलदार पौधे लगाकर ली देखभाल की शपथ...

June 06, 2026 10:15 AM

पोषण भी, पढ़ाई भी अभियान तहत नवीन आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण संपन्न...

June 06, 2026 10:14 AM

सभी के सुझाव से बनेगा समान नागरिक संहिता का मसौदा, उच्च स्तरीय समिति ने नीमच में किया जनसंवाद डॉ. गोपाल शर्मा की अध्यक्षता में नीमच में आयोजित हुई बैठक ucc.mp.gov.in पोर्टल पर नागरिक भेज सकते हैं सुझाव....

June 06, 2026 10:12 AM

पौधारोपण के साथ उसकी देखभाल भी करें-एसपी व्यास, पुलिस कंट्रोल रूम पर एनएसएसजी ने किया पौधारोपण...

June 06, 2026 10:05 AM