lemon212
FIRST NEEMUCH NEWS
FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

सुदामा ने ग़रीबी का कष्ट स्वीकार किया लेकिन अपने स्वाभिमान को नहीं छोड़ा- अनन्या शर्मा, आरती के साथ कथा की हुई पूर्णाहुति....

  Updated : June 06, 2026 04:35 PM

अर्जुन जयसवाल नीमच

  धार्मिक

नीमच :- कृष्ण सुदामा के मित्रता का संसार में कोई सानी नहीं है। सुदामा ने जीवन पर्यंत दरिद्रता और गरीबी को अपना लिया था लेकिन कृष्ण से कभी नहीं कहा कि वह उनकी सहायता करें, सुदामा स्वाभिमानी थे, उन्होंने जीवन पर्यंत कष्ट सहन कर कृष्ण के दुखों को अपना दुःख बना लिया था फिर कृष्ण ने भी समय आने पर अपना ऋण उतार दिया और सुदामा को दो लोक की खुशियों का राज दे दिया था। यह बात कथा वाचिका अनन्या शर्मा ने कही। वे ‌ सिद्धेश्वर महादेव मंदिर परिसर में ग्वालियर चंबल परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा के अंतिम दिवस बोल रही थी। उन्होंने कहा कि कृष्ण और सुदामा की मित्रता में अमीरी गरीबी की दीवार नहीं थी।श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव के अंतिम दिन पूर्णाहुति हुई। श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा कथा के भवसागर में श्रद्धालुओं ने डुबकियां लगाई। व्यास पीठ पर विराजित कथा मर्मज्ञ अनन्या शर्मा ने कहा कि कृष्ण सुदामा की मित्रता आधुनिक युग में आज भी आदर्श प्रेरणादायक है। इस अवसर पर द्वारकाधीश की जय जय कार लगाई गई।कथा आयोजक समिति की ओर से कथा मर्मज्ञ अनन्या शर्मा व्यास मंच पर विराजित वाद्य यंत्र के कलाकारों को शाल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। ।
श्री कृष्ण लीला की कथा के अंतिम दिन चल रही श्रीमद् भागवत कुंभ में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त उपस्थित थे कथा मर्मज्ञ अनन्या शर्मा ने भक्ति रस का प्रवाह करते हुए कहा कि सुदामा ब्रह्मज्ञानी थे, सुदामा जानते थे कि गुरु माता द्वारा दिए गए चने श्रापित हैं फिर भी उन्होंने अपने मित्र श्री कृष्ण के ऊपर दरिद्रता ना आए स्वयं ने श्रापित चने खा लिए और स्वयं ने दरिद्रता अपने ऊपर लेली।हम चाहे कितनी अच्छे‌ क्यो नही हो, संसार के लोगों का कोई भरोसा नहीं होता है उन्होंने तो सीता माता को भी अग्नि परीक्षा के लिए मजबूर कर दिया था। श्री कृष्ण और जामवंत का 27 दिन युद्ध चला था। पति की सेवा करना पत्नी का कर्तव्य होता है। यदि पत्नी बीमार हो तो पति भी सेवा कर सकता है इसमें कोई अपराध नहीं होता है। जिसका कोई नहीं होता उसके दीनानाथ कृष्ण होते। भक्तों की रक्षा के लिए कृष्ण किस‌ किस रूप में प्रकट हो जाते है। श्री कृष्ण शांतिदूत बनकर हस्तिनापुर गए थे। सिर्फ पांच गांव मांगे थे। पांडवों के लिए वह भी दुर्योधन ने स्वीकार नहीं किये थे। निर्दोष होने के बाद भी कृष्ण को यदुवंश नष्ट होने का श्राप गांधारी ने दे दिया था। महर्षि दधिचि जी ने संसार के कल्याण के लिए अपनी हड्डियों का दान दे दिया था। संसार में शिक्षा प्रदान करना प्रत्येक ब्राह्मण का कर्तव्य होता है । श्री कृष्ण ने सांदीपनी गुरु के यहां प्राचिन अवंतिका नगरी उज्जैन में 64 कलाओं का ज्ञान प्राप्त किया था। गुरु के लिए सभी शिष्य समान होते थे। भारत देश में ऐसे कानून भी चल रहे हैं निर्दोषी होने पर भी सजा मिल जाती है। जब महाराज श्री ने श्री कृष्ण सुदामा मिलन का प्रसंग बताया जिसमें श्री कृष्ण ने भाव विह्वल होकर सुदामा के चरण आंसुओं से धुलाएं। श्री कृष्ण ने सुदामा की पत्नी सुशीला द्वारा भेजे गए दो मुट्ठी चावल में को ग्रहण कर लिया था। तीसरी मुट्ठी चावल भी हाथ में लेने लगे तो रुक्मणी ने हाथ पकड़ कर रोक दिया और कहा कि दो लोक की खुशियों का दान तो दे दिया अब एक लोक अपने लिए भी रख लो, यह नैना विराम दृश्य सुनकर कथा पंडाल में उपस्थित श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गई। श्री कृष्ण ने सुदामा की गरीबी दूर करने के लिए भगवान विश्वकर्मा से झोपड़ी के स्थान पर सोने के महल बनवा दिये थे। सुदामा ने कृष्ण से प्रार्थना की थी कि जो कृष्ण करते है वहअच्छा ही करते हैं। जहां धन सम्पत्ति ,सत्ता ,दौलत होती है। इसका दुरुपयोग नहीं करना चाहिए। मन पानी की तरह है। हमेशा नीचे की तरफ बहता है। गुरु के बिना जीवन अधूरा होता है।
कथा प्रवचन के अंतिम दिन इसी के साथ साप्ताहिक श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा प्रवचन की पूर्णाहुति के साथ कथा का विश्राम हुआ। आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। आरती में इस अवसर पर विधायक दिलीप सिंह परिहार, सांसद प्रतिनिधि आदित्य मालू, नगर पालिका अध्यक्ष स्वाती गौरव चोपड़ा, अजय सिंह कच्छावा ,रामचंद्र धनगर, सत्यनारायण गोयल, राजेश जायसवाल ,गजेंद्र चावला सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त उपस्थित थे। आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

राष्ट्रीय संघर्ष समिति का 9 वां स्थापना दिवस मनाया गया...

June 06, 2026 05:02 PM

वृक्षारोपण ही नहीं, संरक्षण भी है हमारी जिम्मेदारी, जबलपुर में विश्व पर्यावरण दिवस पर सामाजिक संस्थाओं ने किया पौधारोपण...

June 06, 2026 05:00 PM

कलेक्टर के निर्देश पर खातीखेड़ा में रोड रेस्टोरेशन कार्य प्रारंभ, जन समस्या निराकरण शिविर में दिए निर्देशों पर जल निगम ने की त्वरित कार्रवाई, पेयजल पाइपलाइन बिछाने से क्षतिग्रस्त आंतरिक सड़कों का हो रहा सुधार, खातीखेड़ा सहित आसपास के तीन गांवों में शुरू हुआ कार्य

June 06, 2026 04:58 PM

मोतियाबिंद चिन्हांकन शिविर 8 जून को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जीरन में...

June 06, 2026 04:57 PM

86 साल पुराने स्वामित्व को बताया शासकीय, भाजपा कार्यकर्ता ने नगर परिषद पर लगाए गंभीर आरोप, हाईकोर्ट आदेश की अवहेलना का दावा...

June 06, 2026 04:43 PM

मुफ्त सोलर या नया बोझ? 3 किलोवाट सोलर लगवाते ही उपभोक्ताओं पर 850 रुपये तक का बिल, लोगों में आक्रोश, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना पर उठे सवाल, फिक्स्ड चार्ज के नाम पर उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ रहा भार, वेंडरों और बिजली विभाग के चक्कर काट रहे लोग...

June 06, 2026 04:41 PM

फर्जी दस्तावेज तैयार कर कृषि भूमि की रजिस्ट्री कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार...

June 06, 2026 04:38 PM

सुदामा ने ग़रीबी का कष्ट स्वीकार किया लेकिन अपने स्वाभिमान को नहीं छोड़ा- अनन्या शर्मा, आरती के साथ कथा की हुई पूर्णाहुति....

June 06, 2026 04:35 PM

प्रकृति मां का रूप, इसके साथ क्रूरता बंद हो - जैन, विश्व पर्यावरण दिवस पर देवदा विद्यालय में पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प...

June 06, 2026 04:33 PM

सिड्स बॉल और पौधारोपण से बचायेंगे प्रकृति को, भारत विकास परिषद भगत सिंह शाखा ने प्रकृति की सेवा के तहत सिड्स बॉल और पौधारोपण का कार्यक्रम किया....

June 06, 2026 04:31 PM

सीबीएन मध्य प्रदेश ने 67.090 किलोग्राम सघन डोडाचूरा (CPS) जब्त कर दो आरोपियों को किया गिरफ्तार- पानी के टैंकों में छिपाकर की जा रही थी मादक पदार्थ की तस्करी....

June 06, 2026 04:29 PM

89.24 ग्राम अफीम, देशी पिस्टल व जिंदा कारतूस सहित तीन तस्कर गिरफ्तार...

June 06, 2026 04:27 PM

मादक पदार्थ तस्करी से अर्जित 01 करोड़ रुपये की अवैध चल-अचल संपत्ति फ्रीज, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत निकुंभ थाना पुलिस की कार्रवाई.…

June 06, 2026 04:25 PM

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण, 9 जून को विशेष अभियान, जिला चिकित्सालय से आयुष्मान आरोग्य मंदिर तक आयोजित होंगे विशेष जांच शिविर, प्रत्येक गर्भवती एवं प्रसवोत्तर महिला की होगी जांच, चिन्हित होंगी उच्च जोखिम वाली महिलाएं...

June 06, 2026 10:16 AM

नगरीय निकायों की मतदाता सूची पुनरीक्षण, दावा-आपत्ति की तिथि 15 जून तक बढ़ी...

June 06, 2026 10:15 AM

विश्व पर्यावरण दिवस पर वनमंडल नीमच में वृहद पौधारोपण संपन्न, डीएफओ एस.के. अटोदे ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत रोपा कटहल का पौधा कर्मचारियों ने जामुन, सीताफल, आम, रामफल सहित फलदार पौधे लगाकर ली देखभाल की शपथ...

June 06, 2026 10:15 AM

पोषण भी, पढ़ाई भी अभियान तहत नवीन आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण संपन्न...

June 06, 2026 10:14 AM

सभी के सुझाव से बनेगा समान नागरिक संहिता का मसौदा, उच्च स्तरीय समिति ने नीमच में किया जनसंवाद डॉ. गोपाल शर्मा की अध्यक्षता में नीमच में आयोजित हुई बैठक ucc.mp.gov.in पोर्टल पर नागरिक भेज सकते हैं सुझाव....

June 06, 2026 10:12 AM

पौधारोपण के साथ उसकी देखभाल भी करें-एसपी व्यास, पुलिस कंट्रोल रूम पर एनएसएसजी ने किया पौधारोपण...

June 06, 2026 10:05 AM