हनुमान जन्मोत्सव पर जिला मुख्यालय सहित सम्पूर्ण जिले में कानून व्यवस्था हेतु एस.पी. श्री अंकित जायसवाल के नेतृत्व में पुलिस ने किये पुख्ता इंतजाम...
Updated : April 01, 2026 01:26 PM
DESK NEWS
प्रशासनिक
नीमच :- हनुमान जन्मोत्सव पर जिलें के सम्पूर्ण थाना क्षेत्रों में निकलने वाले जुलूसों एवं मंदिरों में पुजा अर्चना को दृष्टिगत् रखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री अंकित जायसवाल द्वारा कानून व्यवस्था संबंधी बैठक में जिलें के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अपने अपने क्षेत्रों में कानून व्यवस्था बनाये रखने, शांति समिति की बैठकांे का आयोजन करने, संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल का फ्लैग मार्च निकालने एवं सीसीटीवी कैमरों एवं ड्रोन कैमरों के माध्यम से निगरानी करने संबंधी निर्देश दिये गये है. हनुमान जन्मोत्सव जुलूस एवं मंदिरों में पुजा अर्चना तथा महामहीम राज्यपाल महोदय कर्नाटक राज्य के नीमच आगमन को लेकर एस.पी. श्री अंकित जायसवाल द्वारा जिलें के सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को असामाजिक तत्वों के ऊपर विशेष निगाह रखने, किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में तत्काल पुलिस कन्ट्रोल रूम को सूचना देने, छोटी सी छोटी घटना पर संवेदनशीलता के साथ स्थिति को संभालने एवं पुलिस बल को मुस्तैदी से डयूटी करने संबंधी निर्देश दिये गयें। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नवल सिंह सिसोदिया द्वारा पुलिस बल के साथ शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला जाकर आमजन से हनुमान जन्मोत्सव को शांतिपूर्ण तरिके से मनाने की अपील की गई है। फ्लैग मार्च के दौरान नगर पुलिस अधीक्षक सुश्री किरण चौहान, थाना प्रभारी नीमच केंट निरीक्षक सौरभ शर्मा, थाना प्रभारी नीमच सिटी निरीक्षक पुष्पा सिंह चौहान, थाना प्रभारी बघाना निरीक्षक आर.एस.डांगी, थाना प्रभारी अजाक निरीक्षक शब्बी मेव, निरीक्षक शिव रघुवंशी, निरीक्षक विजय सागरिया, निरीक्षक विरेन्द्र झा सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी सम्मिलित हुए। जिले के अन्य थाना क्षेत्रों में भी हनुमान जन्मोत्सव को लेकर राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए तथा शांति व्यवस्था एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाये रखने हेतु अपने अपने थाना क्षेत्रों में शांति समिति की बैठके आयोजित कर हनुमान जन्मोत्सव को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई। साथ ही थाना क्षेत्रों के संवेदनशील ईलाकों में फ्लैग मार्च निकाला गया। जिलें में हनुमान जन्मोत्सव पर जुलूस एवं पुजा अर्चना के दौरान ड्रोन कैमरा एवं एवं सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी रखी जावेंगी।
नीमच पुलिस की आमजनता से अपील - जिला पुलिस नीमच द्वारा आमजनता विशेष रूप से युवा वर्ग से अपील की जाती है कि सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं विवादित पोस्ट/संदेश डालने से बचे। अफवाहों पर ध्यान न देवें। त्यौहार को शांतिपूर्ण तरिके से मनायें एवं किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस थानें अथवा पुलिस कन्ट्रोल रूम को देवें।
और खबरे
शा.मा.वि.जावी में प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में पुस्तकें मिलने पर विद्यार्थियों के चेहरे खिलें...
April 01, 2026 02:53 PM
बरडिया में हनुमान जन्मोत्सव पर सजेगा आस्था और उत्साह का मेला पांच दिवसीय आयोजन की तैयारियां...
April 01, 2026 01:54 PM
नपा द्वारा गौधाम बालाजी मार्ग का भूमिपूजन कार्यक्रम 2 को, 48.27 लाख की लागत से होगा सड़क का सौंदर्यीकरण..
April 01, 2026 01:39 PM
आधुनिक खेती को मिलेगी रफ़्तार, कुलगुरू डॉ. प्रताप सिंह....
April 01, 2026 01:35 PM
अवकाशों में कटौती से प्रदेश के शिक्षको में आक्रोश - लाल सिंह अमराणा..
April 01, 2026 01:27 PM
हनुमान जन्मोत्सव पर जिला मुख्यालय सहित सम्पूर्ण जिले में कानून व्यवस्था हेतु एस.पी. श्री अंकित जायसवाल के नेतृत्व में पुलिस ने किये पुख्ता इंतजाम...
April 01, 2026 01:26 PM
आज के बेटा- बेटी कल का भविष्य है - श्री चौहान, विद्यार्थियों को नि:शुल्क पाठ्य-पुस्तके एवं साईकिलें वितरित, जीरन के शा.कन्या उ.मा.वि.में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम सम्पन्न....
April 01, 2026 01:22 PM
फूड प्रोसेसिंग सेक्टर में नीमच की एक और छलांग, 365 करोड़ के निवेश से 222 लोगों को मिलेगा रोजगार, नीमच प्रोटीन्स को मिली जमीन, बनाएगा खाद्य तेल और प्रोटीन, सुधरेगी स्थानीय किसानों की आर्थिक दशा, स्थानीय लोगों को भी मिलेगा घर के पास काम.....
April 01, 2026 01:20 PM
प्राथमिक विद्यालय ढोलपुरा में प्रवेश उत्सव आयोजित...
April 01, 2026 01:17 PM
शा.उ.मा.वि.सी.आर.पी.एफ.नीमच में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम सम्पन्न...
April 01, 2026 12:23 PM
कर्नाटक के महामहिम, राज्यपाल श्री गेहलोत कल हर्खियाखाल बालाजी आएंगे...
April 01, 2026 12:21 PM
33 किलो 722 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त, दो महिलाएं गिरफ्तार, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत कोतवाली निंबाहेड़ा थाना पुलिस की कार्यवाही...
April 01, 2026 11:58 AM
कलेक्टर श्रीमती गर्ग ने संजय गांधी उद्यान में पुस्तक मेले का शुभारंभ किया, 20 स्टालों के साथ मेले में दिखा उत्साह, पुस्तक बैंक में अभिभावक और विद्यार्थी बढ़ चढ़कर कर रहे पुस्तकों का दान....
April 01, 2026 11:18 AM
नीमच सिटी पुलिस की बड़ी सफलता, अवैध पिस्टल व जिंदा कारतूस सहित 2 आरोपी गिरफ्तार....
April 01, 2026 10:32 AM
दलौदा पुलिस को मोटरसाइकिल चोर पकड़ने में मिली सफ़लता, चोरी हुई 02 मोटरसाइकिल बरामद....
April 01, 2026 10:20 AM
सरवानिया महाराज में शासकीय सांदीपनि विद्यालय का प्रवेश उत्सव आयोजित, छात्राओं को वितरित की गई निशुल्क पाठ्यपुस्तकें...
April 01, 2026 10:11 AM
नीमच पुलिस की प्रभावी कॉम्बिंग गश्त में 165 गैर-जमानती वारंट तामील, 83 लीटर अवैध शराब जब्त...
April 01, 2026 09:11 AM
सरवानिया शासकीय सांदीपनि विद्यालय का परीक्षा परिणाम निराशाजनक, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल..
April 01, 2026 08:53 AM
जावद क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में घायल हुई महिला को, डायल-112 जवानों ने एफआरव्ही वाहन से पहुँचाया अस्पताल...
April 01, 2026 07:13 AM