शा.उ.मा.वि.सी.आर.पी.एफ.नीमच में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम सम्पन्न...
Updated : April 01, 2026 12:23 PM
DESK NEWS
प्रशासनिक
नीमच :- स्कूल चले हम अभियान ‘अंतर्गत शा.उ.मा.वि. सी.आर. पी.एफ. नीमच में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम 2026-27 एवं निःशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वार्ड पार्षद श्री वीरेन्द्र पाटीदार ने इस अवसर पर कहा कि आज‘‘ शिक्षा की नई उम्मीदें’’ का तात्पर्य है कि आज की शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं रही बल्कि बच्चों एवं युवाओं को बेहतर भविष्य, रोजगार, तकनीक और संस्कार देने की ओर बढ़ रही है। विद्यालय का वातावरण हमें प्रेम और सम्मान की भावना सिखाता है। इस अवसर पर विद्यालय के पूर्व स्टॉफ सदस्य श्री पारसमल जौहरी ने अपने उद्बोधन में कहा, कि प्रवेशोत्सव विद्यालय में केवल नए बच्चों का स्वागत करने का माध्यम ही नही बल्कि यह शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को हर छात्र तक पहुंचाने एवं समुदाय को शिक्षा के प्रति संवेदनशील बनाने की एक प्रभावी पहल है। प्राचार्य श्री ज्ञानवर्धन श्रीवास्तव ने कहा, कि हमारा विद्यालय हमारा परिवार है क्योंकि स्कूल हमें पढ़ाई ही नहीं सिखाता बल्कि अच्छे संस्कार, दोस्ती और जीवन जीने का तरीका सिखाता हैं। अतिथियों द्वारा सर्वाधिक उपस्थिति एवं सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया एवं समस्त विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया गया। नव प्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम का संचालन वर्षा गोयल एवं आभार प्रदर्शन श्री एम.एल.वर्मा द्वारा किया गया। यह जानकारी प्राचार्य श्री ज्ञानवर्धन श्रीवास्तव ने दी है।
और खबरे
बरडिया में हनुमान जन्मोत्सव पर सजेगा आस्था और उत्साह का मेला पांच दिवसीय आयोजन की तैयारियां...
April 01, 2026 01:54 PM
नपा द्वारा गौधाम बालाजी मार्ग का भूमिपूजन कार्यक्रम 2 को, 48.27 लाख की लागत से होगा सड़क का सौंदर्यीकरण..
April 01, 2026 01:39 PM
आधुनिक खेती को मिलेगी रफ़्तार, कुलगुरू डॉ. प्रताप सिंह....
April 01, 2026 01:35 PM
अवकाशों में कटौती से प्रदेश के शिक्षको में आक्रोश - लाल सिंह अमराणा..
April 01, 2026 01:27 PM
हनुमान जन्मोत्सव पर जिला मुख्यालय सहित सम्पूर्ण जिले में कानून व्यवस्था हेतु एस.पी. श्री अंकित जायसवाल के नेतृत्व में पुलिस ने किये पुख्ता इंतजाम...
April 01, 2026 01:26 PM
आज के बेटा- बेटी कल का भविष्य है - श्री चौहान, विद्यार्थियों को नि:शुल्क पाठ्य-पुस्तके एवं साईकिलें वितरित, जीरन के शा.कन्या उ.मा.वि.में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम सम्पन्न....
April 01, 2026 01:22 PM
फूड प्रोसेसिंग सेक्टर में नीमच की एक और छलांग, 365 करोड़ के निवेश से 222 लोगों को मिलेगा रोजगार, नीमच प्रोटीन्स को मिली जमीन, बनाएगा खाद्य तेल और प्रोटीन, सुधरेगी स्थानीय किसानों की आर्थिक दशा, स्थानीय लोगों को भी मिलेगा घर के पास काम.....
April 01, 2026 01:20 PM
प्राथमिक विद्यालय ढोलपुरा में प्रवेश उत्सव आयोजित...
April 01, 2026 01:17 PM
शा.उ.मा.वि.सी.आर.पी.एफ.नीमच में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम सम्पन्न...
April 01, 2026 12:23 PM
कर्नाटक के महामहिम, राज्यपाल श्री गेहलोत कल हर्खियाखाल बालाजी आएंगे...
April 01, 2026 12:21 PM
33 किलो 722 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त, दो महिलाएं गिरफ्तार, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत कोतवाली निंबाहेड़ा थाना पुलिस की कार्यवाही...
April 01, 2026 11:58 AM
कलेक्टर श्रीमती गर्ग ने संजय गांधी उद्यान में पुस्तक मेले का शुभारंभ किया, 20 स्टालों के साथ मेले में दिखा उत्साह, पुस्तक बैंक में अभिभावक और विद्यार्थी बढ़ चढ़कर कर रहे पुस्तकों का दान....
April 01, 2026 11:18 AM
नीमच सिटी पुलिस की बड़ी सफलता, अवैध पिस्टल व जिंदा कारतूस सहित 2 आरोपी गिरफ्तार....
April 01, 2026 10:32 AM
दलौदा पुलिस को मोटरसाइकिल चोर पकड़ने में मिली सफ़लता, चोरी हुई 02 मोटरसाइकिल बरामद....
April 01, 2026 10:20 AM
सरवानिया महाराज में शासकीय सांदीपनि विद्यालय का प्रवेश उत्सव आयोजित, छात्राओं को वितरित की गई निशुल्क पाठ्यपुस्तकें...
April 01, 2026 10:11 AM
नीमच पुलिस की प्रभावी कॉम्बिंग गश्त में 165 गैर-जमानती वारंट तामील, 83 लीटर अवैध शराब जब्त...
April 01, 2026 09:11 AM
सरवानिया शासकीय सांदीपनि विद्यालय का परीक्षा परिणाम निराशाजनक, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल..
April 01, 2026 08:53 AM
जावद क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में घायल हुई महिला को, डायल-112 जवानों ने एफआरव्ही वाहन से पहुँचाया अस्पताल...
April 01, 2026 07:13 AM
वीर हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य आयोजन, आज होगा सामूहिक सुंदरकांड पाठ...
April 01, 2026 07:09 AM