कलेक्टर श्रीमती गर्ग ने संजय गांधी उद्यान में पुस्तक मेले का शुभारंभ किया, 20 स्टालों के साथ मेले में दिखा उत्साह, पुस्तक बैंक में अभिभावक और विद्यार्थी बढ़ चढ़कर कर रहे पुस्तकों का दान....
Updated : April 01, 2026 11:18 AM
DESK NEWS
प्रशासनिक
मन्दसौर :- जिला कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग ने संजय गांधी उद्यान (पं. मदनलाल जोशी सभागृह) में आयोजित पुस्तक मेले का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम में एडिशनल एसपी श्री बघेल, सीएसपी मंदसौर, एसडीएम, जिला शिक्षा अधिकारी सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं पुस्तक विक्रेता, पत्रकार उपस्थित रहे। यह पुस्तक मेला 5 अप्रैल तक प्रतिदिन दोपहर 12:00 बजे से शाम 8:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। मेले में विभिन्न पुस्तक विक्रेताओं द्वारा लगभग 20 स्टॉल लगाए गए हैं, जहां शैक्षणिक पुस्तकों, कॉपियों एवं अन्य सामग्री पर विशेष छूट दी जा रही है। निजी प्रकाशनों की पुस्तकों पर 15%, कॉपियों पर 30% तथा शैक्षणिक सामग्री पर 10% की छूट उपलब्ध है। एनसीईआरटी की पुस्तकें नेट रेट पर प्रदान की जा रही हैं। साथ ही करियर काउंसलिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। मेले में स्थापित पुस्तक बैंक विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इसमें विद्यार्थी एवं अभिभावक स्वप्रेरणा से अपनी पुरानी पुस्तकें दान कर रहे हैं। ‘अपना घर’ की बालिकाओं द्वारा 11वीं, 9वीं एवं द्वितीय कक्षा की पुस्तकें दान की गईं, जिस पर कलेक्टर ने उनकी सराहना करते हुए बधाई दी। कलेक्टर श्रीमती गर्ग ने निर्देश दिए कि पुस्तक बैंक में पुस्तकों का व्यवस्थित प्रदर्शन किया जाए तथा कक्षा-वार रैक बनाकर उन्हें सजाया जाए, जिससे जरूरतमंद विद्यार्थियों को आसानी से पुस्तकें उपलब्ध हो सकें। उन्होंने बताया कि मेले में एमपी बोर्ड, सीबीएसई एवं एनसीईआरटी पाठ्यक्रम की सभी प्रकार की पुस्तकें उपलब्ध हैं। इसके अतिरिक्त स्कूल बैग, यूनिफॉर्म एवं अन्य आवश्यक सामग्री भी उचित दरों पर उपलब्ध कराई जा रही है। नए शैक्षणिक सत्र को ध्यान में रखते हुए यह आयोजन विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को सुलभ दरों पर सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया गया है। कलेक्टर ने जिले के अभिभावकों एवं विद्यार्थियों से अपील की है कि वे पुस्तक मेले का अधिक से अधिक लाभ लें तथा नई कक्षा में प्रवेश करने वाले विद्यार्थी अपनी पुरानी पुस्तकें पुस्तक बैंक में दान कर जरूरतमंद बच्चों की सहायता करें।
और खबरे
आधुनिक खेती को मिलेगी रफ़्तार, कुलगुरू डॉ. प्रताप सिंह....
April 01, 2026 01:35 PM
अवकाशों में कटौती से प्रदेश के शिक्षको में आक्रोश - लाल सिंह अमराणा..
April 01, 2026 01:27 PM
हनुमान जन्मोत्सव पर जिला मुख्यालय सहित सम्पूर्ण जिले में कानून व्यवस्था हेतु एस.पी. श्री अंकित जायसवाल के नेतृत्व में पुलिस ने किये पुख्ता इंतजाम...
April 01, 2026 01:26 PM
आज के बेटा- बेटी कल का भविष्य है - श्री चौहान, विद्यार्थियों को नि:शुल्क पाठ्य-पुस्तके एवं साईकिलें वितरित, जीरन के शा.कन्या उ.मा.वि.में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम सम्पन्न....
April 01, 2026 01:22 PM
फूड प्रोसेसिंग सेक्टर में नीमच की एक और छलांग, 365 करोड़ के निवेश से 222 लोगों को मिलेगा रोजगार, नीमच प्रोटीन्स को मिली जमीन, बनाएगा खाद्य तेल और प्रोटीन, सुधरेगी स्थानीय किसानों की आर्थिक दशा, स्थानीय लोगों को भी मिलेगा घर के पास काम.....
April 01, 2026 01:20 PM
प्राथमिक विद्यालय ढोलपुरा में प्रवेश उत्सव आयोजित...
April 01, 2026 01:17 PM
शा.उ.मा.वि.सी.आर.पी.एफ.नीमच में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम सम्पन्न...
April 01, 2026 12:23 PM
कर्नाटक के महामहिम, राज्यपाल श्री गेहलोत कल हर्खियाखाल बालाजी आएंगे...
April 01, 2026 12:21 PM
33 किलो 722 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त, दो महिलाएं गिरफ्तार, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत कोतवाली निंबाहेड़ा थाना पुलिस की कार्यवाही...
April 01, 2026 11:58 AM
कलेक्टर श्रीमती गर्ग ने संजय गांधी उद्यान में पुस्तक मेले का शुभारंभ किया, 20 स्टालों के साथ मेले में दिखा उत्साह, पुस्तक बैंक में अभिभावक और विद्यार्थी बढ़ चढ़कर कर रहे पुस्तकों का दान....
April 01, 2026 11:18 AM
नीमच सिटी पुलिस की बड़ी सफलता, अवैध पिस्टल व जिंदा कारतूस सहित 2 आरोपी गिरफ्तार....
April 01, 2026 10:32 AM
दलौदा पुलिस को मोटरसाइकिल चोर पकड़ने में मिली सफ़लता, चोरी हुई 02 मोटरसाइकिल बरामद....
April 01, 2026 10:20 AM
सरवानिया महाराज में शासकीय सांदीपनि विद्यालय का प्रवेश उत्सव आयोजित, छात्राओं को वितरित की गई निशुल्क पाठ्यपुस्तकें...
April 01, 2026 10:11 AM
नीमच पुलिस की प्रभावी कॉम्बिंग गश्त में 165 गैर-जमानती वारंट तामील, 83 लीटर अवैध शराब जब्त...
April 01, 2026 09:11 AM
सरवानिया शासकीय सांदीपनि विद्यालय का परीक्षा परिणाम निराशाजनक, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल..
April 01, 2026 08:53 AM
जावद क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में घायल हुई महिला को, डायल-112 जवानों ने एफआरव्ही वाहन से पहुँचाया अस्पताल...
April 01, 2026 07:13 AM
वीर हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य आयोजन, आज होगा सामूहिक सुंदरकांड पाठ...
April 01, 2026 07:09 AM
भाजपा में एल्डरमैन नियुक्तियों पर रार, समर्पित कार्यकर्ता हाशिये पर, अपनों की अनदेखी से गहराया असंतोष...
April 01, 2026 05:54 AM
गर्मी के मौसम में बिजली बिल को नियंत्रित करने के लिये आसान उपाय एवं जानकारी...
April 01, 2026 02:57 AM