FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

भाजपा में एल्डरमैन नियुक्तियों पर रार, समर्पित कार्यकर्ता हाशिये पर, अपनों की अनदेखी से गहराया असंतोष...

  Updated : April 01, 2026 05:54 AM

संजय जैन डीकेन

  राजनीति

नीमच :- जिले के नगरीय निकायों में एल्डरमैन (मनोनीत पार्षद) की नियुक्तियों ने भारतीय जनता पार्टी के भीतर चल रही अंतर्कलह को चौराहे पर ला खड़ा किया है। विशेषकर जावद विधानसभा क्षेत्र के जावद, अठाना, डीकैन, रतनगढ़ और सिंगोली जैसे क्षेत्रों में वर्षों से संगठन के लिए पसीना बहाने वाले निष्ठावान कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज किए जाने से पार्टी का एक बड़ा धड़ा आक्रोशित है। आलम यह है कि अपनी ही सरकार में 'समर्पित' कार्यकर्ता आज खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है।
वरिष्ठता को ताक पर रखने के गंभीर आरोप - पार्टी सूत्रों और जमीनी कार्यकर्ताओं के अनुसार, एल्डरमैन की सूची में उन नामों को प्राथमिकता दी गई है जिनकी सक्रियता संगठन में नगण्य रही है या जो केवल स्थानीय क्षत्रपों और गुटीय राजनीति के करीब हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में पार्टी का झंडा थामे रखा, उन्हें दरकिनार कर 'पैराशूट लैंडिंग' कराई जा रही है। एक वरिष्ठ कार्यकर्ता ने अपना दर्द साझा करते हुए कहा, "हम पद के भूखे नहीं हैं, लेकिन जब संघर्ष के साथियों को छोड़कर बाहरी लोगों को मलाई बांटी जाती है, तो आत्मसम्मान को गहरी चोट पहुंचती है।" स्थानीय जनप्रतिनिधियों की खींचतान और गुटीय समीकरण - जावद क्षेत्र की नगर परिषदों में एल्डरमैन की नियुक्तियां विवाद का मुख्य केंद्र बन गई हैं। आरोप है कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों और संगठन पदाधिकारियों के बीच अपने करीबियों को पद दिलाने की होड़ में उस 'कैडर' को भुला दिया गया, जो बूथ स्तर पर पार्टी की असली नींव है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि "मेहनत कोई और करे और मलाई कोई और ले जाए" की यह नीति संगठन की जड़ों को कमजोर कर सकती है।
सोशल मीडिया पर छलक रहा है 'अपनों' का दर्द - नाराजगी का आलम यह है कि अब यह विरोध बंद कमरों से निकलकर सोशल मीडिया तक पहुंच गया है। कई सक्रिय कार्यकर्ता सार्वजनिक मंचों पर नेतृत्व की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं। कार्यकर्ताओं का सीधा सवाल है— "चुनाव में हम घर-घर जाकर वोट जोड़ते हैं, लाठियां खाते हैं, लेकिन पद के समय हमें क्यों भुला दिया जाता है?"
विवाद के मुख्य बिंदु और भविष्य की चुनौतियां - कार्यकर्ता उपेक्षा: सालों तक बूथ से सड़क तक संघर्ष करने वाले पुराने चेहरों की फाइलें रद्दी की टोकरी के हवाले। पारदर्शिता का अभाव: चयन प्रक्रिया में योग्यता और समर्पण के बजाय 'सिफारिश' को तरजीह। समन्वय की कमी: स्थानीय नेतृत्व और जमीनी कार्यकर्ताओं के बीच संवादहीनता की खाई बढ़ी। मिशन 2028 पर खतरा - यदि यह असंतोष समय रहते नहीं थमा, तो आगामी स्थानीय चुनाव और 2028 के विधानसभा चुनाव में 'भितरघात' की आशंका प्रबल है। भाजपा नेतृत्व के लिए अब यह बड़ी चुनौती है कि वे इस बढ़ते ज्वालामुखी को कैसे शांत करते हैं। कार्यकर्ताओं ने अब सीधे तौर पर प्रदेश संगठन और जिला प्रभारी से हस्तक्षेप की मांग की है ताकि नियुक्तियों में पारदर्शिता आए और वास्तविक 'समर्पित' कार्यकर्ताओं को उनका हक मिल सके। देखना होगा कि पार्टी समय रहते 'अपनों' को मना पाती है या यह चिंगारी आने वाले समय में बड़ी आग का रूप लेगी।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

तुषार कोठारी बने भारतीय पत्रकार संघ (AIJ) के उज्जैन संभागीय अध्यक्ष...

April 10, 2026 07:21 AM

TET परीक्षा को लेकर शिक्षक संघ ने विधायक माधव मारू को सौंपा ज्ञापन, रिव्यू पिटीशन की मांग.….

April 10, 2026 07:18 AM

मध्यप्रदेश के 68 महाविद्यालयों में शुरू होंगे एआई आधारित सर्टिफिकेट कोर्स, आईआईटी दिल्ली के सहयोग से संचालित होगा पाठ्यक्रम, नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27 में, प्रदेश के 55 प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस और 13 स्वायत्त महाविद्यालयों में प्रारंभ होगा कोर्स...

April 10, 2026 05:08 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

April 10, 2026 04:17 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

April 10, 2026 04:14 AM

खेत में रखे चारे के ढेर में लगी भीषण आग, दमकल विभाग ने 5 घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू...

April 09, 2026 03:40 PM

सीएमओ श्रीमती बामनिया ने किया विभिन्न योजनाओं में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण, सांवरिया मंदिर नाला सौंदरीकरण व वाटर बॉडी प्रोजेक्ट का कार्य शीघ्र पूर्ण करने के दिये निर्देश...

April 09, 2026 02:58 PM

नीमच मंडी में आज के भाव, 54,714 बोरी की आवक, कई जिंसों में तेजी…

April 09, 2026 02:34 PM

करोड़ों के आईपीएल सट्टा रैकेट का बड़ा पर्दाफाश, मनासा पुलिस के हत्थे चढ़ा मास्टरमाइंड, गुर्गे फरार, नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस....

April 09, 2026 02:03 PM

जिले में 9 मई को नेशनल लोक अदालत का आयोजन...

April 09, 2026 01:46 PM

महिला-बाल विकास मंत्री सुश्री भूरिया से महिला क्रिकेटर क्रांति गौड़ ने की सौजन्य भेंट, खेल और युवाओं के विकास पर की सार्थक चर्चा....

April 09, 2026 01:46 PM

नीमच में आज से तीन दिवसीय जिला स्‍तरीय पुस्‍तक मेले का आयोजन.....

April 09, 2026 01:45 PM

जावद मंडी प्रागण में गेहूं उपार्जन कार्य प्रारंभ एसडीएम सुश्री संघवी ने किया उपार्जन केंद्र का निरीक्षण....

April 09, 2026 01:45 PM

नीमच शहरी आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्‍त पदों की आपत्ति के लिए अनन्तिम सूची प्रकाशित....

April 09, 2026 01:44 PM

जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 अंतर्गत, 18000 घन मीटर जल भराव क्षमता का अमृत सरोवर कार्य पूर्ण....

April 09, 2026 01:44 PM

म.प्र.मानव अधिकार आयोग के अध्‍यक्ष डॉ.अवधेश प्रतापसिह 11 अप्रेल को नीमच आएंगे...

April 09, 2026 01:43 PM

रतनगढ़ मंडल में गांव चलो बस्ती चलो अभियान का भव्य आगाज, वरिष्ठों का सम्मान और जनसंवाद....

April 09, 2026 01:40 PM

आर्म्स एक्ट प्रकरण में 11 वर्षों से फरार अंतर्राज्यीय आरोपी असलम उर्फ लाला गिरफ्तार...

April 09, 2026 01:16 PM

चीताखेड़ा आंगनवाड़ी केंद्र पर मनाया गया आठवां पोषण पखवाडा...

April 09, 2026 12:45 PM