FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

गर्मी के मौसम में बिजली बिल को नियंत्रित करने के लिये आसान उपाय एवं जानकारी...

  Updated : April 01, 2026 02:57 AM

DESK NEWS

  प्रशासनिक

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं से कहा कि वे गर्मी के मौसम में बिजली बिल नियंत्रित रखने के लिये दिए जा रहे आसान उपाय और जानकारियां अपनाकर बिजली और बिल की राशि दोनों में बचत कर सकते हैं। दिन में सूर्य के प्रकाश का अधिकतम उपयोग करें तथा गैर-जरूरी पंखे, लाईट इत्यादि उपकरणों को बंद रखें। विशेषतः कार्यालयीन समय में भोजनावकाश के दौरान, घर से बाहर एवं कक्ष से बाहर जाते समय, ध्यानपूर्वक समस्त प्रकाश, पंखे एवं कंप्यूटर मॉनिटर इत्यादि को बंद करें चाहे आप थोड़े समय के लिए ही क्यों न बाहर जा रहे हों। अपने साथियों, सहकर्मियों, अधीनस्थ कर्मचारियों एवं परिवार को प्रोत्साहित करें कि वे दिन के समय विद्युत का कम से कम उपयोग करें। घरों में उपयोग होने वाले उपकरणों का प्रयोग यथासंभव एक साथ न करें क्योंकि ऐसा करने से घर की वायरिंग में विद्युत क्षति बढ़ जाती है।
वार्षिक विद्युत खपत का लगभग 9 प्रतिशत केवल प्रकाश व्यवस्था पर खर्च होता है। अतः विद्युत का उपयोग अति आवश्यक अवसरों पर करने पर विद्युत खर्च में लगभग 20 प्रतिशत की कमी की जा सकती है। ब्यूरो आफ एनर्जी इफिशिएंसी द्वारा प्रमाणित कम से कम तीन सितारा चिन्हित ऊर्जा दक्ष उपकरणों का क्रय करने से ऊर्जा खपत कम की जा सकती है। अप्रमाणित उपकरण क्रय करते समय सस्ते हो सकते हैं किंतु इनमें बिजली खपत अधिक होती है एवं कुछ अंतराल के पश्चात् ये महंगे साबित होते हैं। इलेक्ट्रानिक उपकरण जैसे टी.वी. को स्टैण्डबाई मोड पर न रखने से 1 वर्ष में लगभग 70 यूनिट विद्युत की बचत हो सकती है।
कम्प्यूटर - कम्प्यूटर के मानिटर एवं कापीअर्स को स्लीप मोड में रखने से लगभग 40 प्रतिशत ऊर्जा की बचत होती है। एलईडी मॉनिटर का प्रयोग करें यह पारंपरिक सी.आर.टी. मॉनिटर की तुलना में कम ऊर्जा खर्च करता है। यदि कम्प्यूटर को चालू रखना आवश्यक हो तो मॉनिटर अवश्य बंद रखें जो कि कुल ऊर्जा का 50 प्रतिशत से अधिक खर्च करता है। यदि एक कम्प्यूटर 24 घंटे चालू रखा जाए तो यह एक ऊर्जा दक्ष फ्रिज से अधिक विद्युत खर्च करता है। उपयोग न होने पर कम्प्यूटर बंद रखें।
एलईडी बल्ब - वर्तमान में एलईडी बल्ब ऊर्जा बचत के लिये अति उत्तम विकल्प है क्योंकि इनका उपयोग करके हम बिजली की बचत कर सकते हैं। एलईडी बल्ब बार-बार चालू/बंद करने से उनकी उम्र पर असर नहीं पड़ता है जबकि साधारण बल्ब जल्दी ही फ्यूज हो जाता है। एक 40 वाट के साधारण बल्ब के प्रकाश के बराबर के प्रकाश के लिए 4 से 5 वाट क्षमता के एलईडी बल्ब की आवश्यकता होती है। एलईडी बल्ब परंपरागत बल्ब की तुलना में लगभग 10 गुना अधिक प्रकाश देते हैं एवं इनकी टिकाऊ होने की अवधि सामान्य बल्ब की तुलना में लगभग 10 गुना अधिक है। यह कम ऊर्जा ग्रहण करते हैं और ज्यादा गर्म भी नहीं होते हैं। एलईडी, सीएफएल एवं साधारण बल्ब की तुलना
रूफ टाप सोलर पैनल - सौर ऊर्जा मिशन के अंतर्गत भारत सरकार के गैर-परम्परागत ऊर्जा मंत्रालय द्वारा 10 कि.वा. से 500 कि.वा. के रूफ टाप सोलर पैनल लगाए जा रहे हैं। के.डब्ल्यू. रूफ टाप पैनल के लिए सामान्यतः 100 वर्गफुट छत की आवश्यकता होती है। आवासीय घरों के लिए एक से पांच के.डब्ल्यू. क्षमता के पैनल पर्याप्त होते हैं। सौर प्रणाली का उपयोग करने से छत की जगह का उपयोग भी होता है एवं धन की भी बचत होती है तथा कार्बन उत्सर्जन भी कम होता है जिससे पर्यावरण भी संरक्षित रहता है।
सीलिंग फैन - वर्तमान में नियमित पंखों के स्थान पर बीईई फाईव स्टार रेटेड पंखे एवं उच्च दक्षता के पंखे उपलब्ध हैं जो कि ऊर्जा की बचत करने में सहायक होते हैं।
फ्रिज - फ्रिज को दीवार, सीधे सूर्य का प्रकाश अथवा अन्य ऊष्मा देने वाले उपकरणों के पास न रखें। फ्रिज के पीछे कंडेंसर क्वाईल पर जमी धूल के कारण मोटर को अधिक कार्य करना पड़ता है एवं बिजली ज्यादा लगती है, अतः क्वाइल्स को नियमित साफ करें। फ्रीजर की नियमित डीफ्रास्टिंग आवश्यक है जिससे कूलिंग करने के लिये फ्रिज को अधिक कार्य करना पड़ता है एवं इससे अधिक ऊर्जा का अपव्यय होता है। इसके अंदर के स्थान का पूर्ण उपयोग आवश्यक है किंतु भीतर खुली हवा के सरकुलेशन के लिए जगह छोड़ना जरूरी है। इससे ऊर्जा की बचत होती है। फ्रिज के दरवाजे की गास्केट में लीकेज नहीं होना चाहिए, जिसके कारण फ्रिज हमेशा अधिक ऊर्जा खर्च करता है एवं बिजली का बिल अधिक आता है।
एयर कंडीशनर्स (एसी) - 26 डिग्री सेंटीग्रेड की सेटिंग पर न्यूनतम खर्च में अधिकतम समुचित आरामदेह वातानुकूलन प्राप्त होता है। पुराने एवं रिपेयर किए हुए एसी की दक्षता कम होती है। इसकी तुलना में नए ऊर्जा दक्ष एसी खरीदना बेहतर एवं किफायती है। एक अच्छा एसी लगभग 30 मिनट में एक कमरे को ठण्डक प्रदान कर देता है। अतः टाइमर का प्रयोग कर एसी कुछ समय के लिए बंद कर दिया जा सकता है। इसके एयर फिल्टर्स में धूल जमा होने पर हवा का बहाव कम हो जाता है जबकि साफ फिल्टर्स से शीतलता शीघ्र प्राप्त होती है एवं बहुमूल्य ऊर्जा की बचत होती है। घर के आसपास हरियाली पेड़-पौधों की छांव रहने पर एसी द्वारा विद्युत की खपत में 40 प्रतिशत तक ऊर्जा की बचत की जा सकती है। थर्मोस्टेट की सेटिंग शीतकाल में 2 डिग्री कम एवं ग्रीष्मकाल में 2 डिग्री अधिक करने पर लगभग 900 किलो कार्बन डायआक्साईड का उत्सर्जन कम किया जा सकता है।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

वीर हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य आयोजन, आज होगा सामूहिक सुंदरकांड पाठ...

April 01, 2026 07:09 AM

भाजपा में एल्डरमैन नियुक्तियों पर रार, समर्पित कार्यकर्ता हाशिये पर, अपनों की अनदेखी से गहराया असंतोष...

April 01, 2026 05:54 AM

गर्मी के मौसम में बिजली बिल को नियंत्रित करने के लिये आसान उपाय एवं जानकारी...

April 01, 2026 02:57 AM

मध्यप्रदेश पुलिस में आरक्षक (बैंड) के 679 पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित...

April 01, 2026 02:53 AM

रतलाम पुलिस में सम्मानपूर्ण विदाई, लंबी सेवा पूर्ण करने पर दो पुलिस अधिकारियों को भावभीनी विदाई....

April 01, 2026 02:40 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

April 01, 2026 02:36 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

April 01, 2026 02:30 AM

जयकारों के बीच ग्राम मोड़ी में निकली भगवान महावीर स्वामी जी की भव्य पालकी, भक्तिमय हुआ पूरा गाँव...

March 31, 2026 04:20 PM

धर्मप्रिय रामलाल शर्मा का निधन, पंचतत्व में विलीन....

March 31, 2026 04:16 PM

राष्ट्रीय सेवा योजना संस्था स्तरीय विशेष शिविर का समापन कार्यक्रम....

March 31, 2026 03:36 PM

चीताखेड़ा ग्राम पंचायत के मुबारिक मंसूरी बने सर्वसम्मति से नगर अध्यक्ष....

March 31, 2026 03:14 PM

अजय राज सिंह झाला हत्याकाण्ड का मुख्य आरोपी भैरुलाल झूपड़ा गिरफ्तार, मामले में अब तक 29 अभियुक्त गिरफ्तार...

March 31, 2026 02:39 PM

हनुमान जन्मोत्सव को लेकर पुलिस चौकी पर हुई शांति समिति की बैठक, शोभायात्रा की तैयारियों पर हुआ मंथन....

March 31, 2026 02:28 PM

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहे मजदूर और किसान,सरकार की नीतियों ने तोड़ी जनता की कमर - तरुण बाहेती, जनविरोधी नीतियों और खिमला प्लांट की अव्यवस्थाओं के खिलाफ कांग्रेस ने मनासा में बड़ा प्रदर्शन ​...

March 31, 2026 01:53 PM

राष्ट्रीय लोक अधिकार मंच के रजत जयंती समारोह में योगसा को मिला लोक सेवा सम्मान...

March 31, 2026 01:43 PM

राष्ट्रीय कवि चौपाल की 72 वीं मासिक काव्य गोष्ठी का हुआ आयोजन, कवियों ने वीर, हास्य, प्रेम रस पर कविताएं सुनाकर खूब वाह वाह लूटी...

March 31, 2026 01:41 PM

गौसेवा से न केवल आध्यात्मिक आनंद मिलता है, बल्कि यह शारीरिक स्वास्थ्य के लिए भी वरदान है - महंत गिरिधर गोपाल....

March 31, 2026 01:39 PM

पंचायत सचिव अशोक कुमार जैन हुए सेवानिवृत्त, जुलूस में जगह-जगह हुआ स्वागत...

March 31, 2026 01:37 PM

भगवती अकादमी बोहेड़ा ने रचा इतिहास, 12 वीं बोर्ड में शत-प्रतिशत परिणाम, सभी 96 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण, 16 ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए...

March 31, 2026 01:31 PM