FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

नीमच सिटी पुलिस की बड़ी सफलता, अवैध पिस्टल व जिंदा कारतूस सहित 2 आरोपी गिरफ्तार....

  Updated : April 01, 2026 10:32 AM

रामेश्वर नागदा नीमच

  अपराध

नीमच :- पुलिस थाना नीमच सिटी ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक अवैध पिस्टल (शस्त्र), एक जिंदा कारतूस तथा अवैध हथियार खरीददार सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक पिस्टल और एक जिंदा राउंड जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 20 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक पुष्पा सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस को 30 मार्च 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रोहन पिता महेश खरे, जाति बाल्मीकि, निवासी गांधी नगर, हरिजन मोहल्ला नीमच अपने पास एक अवैध पिस्टल और एक जिंदा कारतूस लेकर मनासा रोड से कॉलेज ग्राउंड रोड की ओर जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा और तलाशी में उसके पास से एक अवैध पिस्टल तथा एक जिंदा राउंड बरामद किया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उक्त पिस्टल उसे साहिल उर्फ टुकू पिता संतोष जाती निवासी हरिजन कॉलोनी, नीमच ने दी थी। इसके बाद पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी साहिल उर्फ टुकू के खिलाफ नीमच सिटी, नीमच कैंट और रतनगढ़ थाने में कई आपराधिक प्रकरण पहले से दर्ज हैं। वहीं आरोपी रोहन पिता महेश खरे के खिलाफ भी नीमच कैंट थाने में प्रकरण दर्ज है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। इस सराहनीय कार्रवाई में थाना नीमच सिटी पुलिस टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

फूड प्रोसेसिंग सेक्टर में नीमच की एक और छलांग, 365 करोड़ के निवेश से 222 लोगों को मिलेगा रोजगार, नीमच प्रोटीन्स को मिली जमीन, बनाएगा खाद्य तेल और प्रोटीन, सुधरेगी स्थानीय किसानों की आर्थिक दशा, स्थानीय लोगों को भी मिलेगा घर के पास काम.....

April 01, 2026 01:20 PM

प्राथमिक विद्यालय ढोलपुरा में प्रवेश उत्सव आयोजित...

April 01, 2026 01:17 PM

शा.उ.मा.वि.सी.आर.पी.एफ.नीमच में प्रवेशोत्‍सव कार्यक्रम सम्‍पन्‍न...

April 01, 2026 12:23 PM

कर्नाटक के महामहिम, राज्यपाल श्री गेहलोत कल हर्खियाखाल बालाजी आएंगे...

April 01, 2026 12:21 PM

33 किलो 722 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त, दो महिलाएं गिरफ्तार, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत कोतवाली निंबाहेड़ा थाना पुलिस की कार्यवाही...

April 01, 2026 11:58 AM

कलेक्टर श्रीमती गर्ग ने संजय गांधी उद्यान में पुस्तक मेले का शुभारंभ किया, 20 स्टालों के साथ मेले में दिखा उत्साह, पुस्तक बैंक में अभिभावक और विद्यार्थी बढ़ चढ़कर कर रहे पुस्तकों का दान....

April 01, 2026 11:18 AM

नीमच सिटी पुलिस की बड़ी सफलता, अवैध पिस्टल व जिंदा कारतूस सहित 2 आरोपी गिरफ्तार....

April 01, 2026 10:32 AM

दलौदा पुलिस को मोटरसाइकिल चोर पकड़ने में मिली सफ़लता, चोरी हुई 02 मोटरसाइकिल बरामद....

April 01, 2026 10:20 AM

सरवानिया महाराज में शासकीय सांदीपनि विद्यालय का प्रवेश उत्सव आयोजित, छात्राओं को वितरित की गई निशुल्क पाठ्यपुस्तकें...

April 01, 2026 10:11 AM

नीमच पुलिस की प्रभावी कॉम्बिंग गश्त में 165 गैर-जमानती वारंट तामील, 83 लीटर अवैध शराब जब्त...

April 01, 2026 09:11 AM

सरवानिया शासकीय सांदीपनि विद्यालय का परीक्षा परिणाम निराशाजनक, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल..

April 01, 2026 08:53 AM

जावद क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में घायल हुई महिला को, डायल-112 जवानों ने एफआरव्ही वाहन से पहुँचाया अस्पताल...

April 01, 2026 07:13 AM

वीर हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य आयोजन, आज होगा सामूहिक सुंदरकांड पाठ...

April 01, 2026 07:09 AM

भाजपा में एल्डरमैन नियुक्तियों पर रार, समर्पित कार्यकर्ता हाशिये पर, अपनों की अनदेखी से गहराया असंतोष...

April 01, 2026 05:54 AM

गर्मी के मौसम में बिजली बिल को नियंत्रित करने के लिये आसान उपाय एवं जानकारी...

April 01, 2026 02:57 AM

मध्यप्रदेश पुलिस में आरक्षक (बैंड) के 679 पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित...

April 01, 2026 02:53 AM

रतलाम पुलिस में सम्मानपूर्ण विदाई, लंबी सेवा पूर्ण करने पर दो पुलिस अधिकारियों को भावभीनी विदाई....

April 01, 2026 02:40 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

April 01, 2026 02:36 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

April 01, 2026 02:30 AM