अवकाशों में कटौती से प्रदेश के शिक्षको में आक्रोश - लाल सिंह अमराणा..
Updated : April 01, 2026 01:27 PM
बंशीलाल धाकड़ राजपुरा
शिक्षा
चित्तौड़गढ़ :- जिला शाखा राजस्थान शिक्षक संघ (राधाकृष्णन्) की कोर कमेटी की बैठक में राज्य के शिक्षा विभाग द्वारा नया सत्र 1 अप्रेल से शुरू करने के साथ ही वार्षिक कैलेंडर जारी किया ।जारी करने के साथ ही एकसाथ 12 अवकाश कटौती से सम्पूर्ण प्रदेश के शिक्षक वर्ग में असंतोष फैल गया। राजस्थान शिक्षक संघ राधाकृष्णन के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार गौड़ एवं शिक्षिका सेना की जिला संयोजिका जुला लोढा ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सरकार से मांग की है कि शीघ्र इस अवकाश कटौती को पूर्ववत कर शिक्षक वर्ग के आक्रोश ओर असंतोष को दूर किया जाए । ( महामंत्री कान सिंह सुवावा ) ने बताया कि अन्य विभागों के कर्मचारियों को राज्य सरकार द्वारा घोषित ऐच्छिक अवकाशों में से 2 अवकाश लेने की छूट है ।शिक्षा विभाग में एकरूपता रखने के लिए ओर अन्य विभागों को देय 2 ऐच्छिक अवकाशों की तर्ज पर 2 प्रधानाध्यापक अधिकृत अवकाश करने की छूट प्रदान की गई थी।ये व्यवस्था वर्षो से थी इस वर्ष इसमें 50% की कटौती कर दी गयी।इसी प्रकार शीत कालीन अवकाश में भी 1 दिन के अवकाश की कटौती की गई है ।ग्रीष्वकाश में भी 10 दिनों की बड़ी कटौती की गई ।शिक्षक वर्ग इस अवकाश कटौती को अपने अधिकारों पर कुठाराघात मानने के साथ पूर्व में कर्मचारी आंदोलनों के उपरांत राज्य सरकारों से समझौता वार्ता में घोषित अवकाशों की कटौती से अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहा है । ( नवनियुक्त ज़िलाध्यक्ष लाल सिंह अमराणा) मांग की है कि सरकार शिक्षा विभाग में नए नए प्रयोग करने के बजाय भौगोलिक परिस्थिति के अनुरूप शैक्षिक केलेंडर जारी करे ।सरकार नए नए प्रयोग करने के बजाय शैक्षिक उन्नयन के लिए जरूरी आधारभूत जरूरतों को पूरा करने पर ध्यान देवे। इस प्रकार अवकाश कटौती से शैक्षिक उन्नयन के बजाय शिक्षक वर्ग में असंतोष ही पनपेगा।सरकार यदि 20 जून से सत्र प्रारम्भ करना चाहती है तो ग्रीष्वकाश को 7मई से प्रारम्भ करे। पूर्व ज़िलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद गौड़ ने बताया कि समय रहते सरकार ने संज्ञान नहीं लिया तो सरकार को विशाल शिक्षक आंदोलनों व धरना प्रदर्शन का सामना करना पड़ेगा। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष लाल सिंह अमराणा का कर्म जोशी से माला पहनकर शिक्षक साथियों ने स्वागत किया स्वागत करने वालों में वी. डी.दशोरा ,देवेंद्र सिंह सोलंकी, प्रेमचंद सालवी, किशन लाल बलाई, गौड़, अनिल कुमार शर्मा, विनोद कुमार सोमानी, रुप किशोर गुप्ता, माणक जारोली,विनोद व्यास,गणेश उनियारा, कमल मीणा, विनोद भाण्ड, दिलीप सिंह शक्तावत, शक्ति सिंह राव, सुनील पलोड, लोकेंद्र सिंह राव,आदि उपस्थित थे ।
और खबरे
शा.मा.वि.जावी में प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में पुस्तकें मिलने पर विद्यार्थियों के चेहरे खिलें...
April 01, 2026 02:53 PM
बरडिया में हनुमान जन्मोत्सव पर सजेगा आस्था और उत्साह का मेला पांच दिवसीय आयोजन की तैयारियां...
April 01, 2026 01:54 PM
नपा द्वारा गौधाम बालाजी मार्ग का भूमिपूजन कार्यक्रम 2 को, 48.27 लाख की लागत से होगा सड़क का सौंदर्यीकरण..
April 01, 2026 01:39 PM
आधुनिक खेती को मिलेगी रफ़्तार, कुलगुरू डॉ. प्रताप सिंह....
April 01, 2026 01:35 PM
अवकाशों में कटौती से प्रदेश के शिक्षको में आक्रोश - लाल सिंह अमराणा..
April 01, 2026 01:27 PM
हनुमान जन्मोत्सव पर जिला मुख्यालय सहित सम्पूर्ण जिले में कानून व्यवस्था हेतु एस.पी. श्री अंकित जायसवाल के नेतृत्व में पुलिस ने किये पुख्ता इंतजाम...
April 01, 2026 01:26 PM
आज के बेटा- बेटी कल का भविष्य है - श्री चौहान, विद्यार्थियों को नि:शुल्क पाठ्य-पुस्तके एवं साईकिलें वितरित, जीरन के शा.कन्या उ.मा.वि.में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम सम्पन्न....
April 01, 2026 01:22 PM
फूड प्रोसेसिंग सेक्टर में नीमच की एक और छलांग, 365 करोड़ के निवेश से 222 लोगों को मिलेगा रोजगार, नीमच प्रोटीन्स को मिली जमीन, बनाएगा खाद्य तेल और प्रोटीन, सुधरेगी स्थानीय किसानों की आर्थिक दशा, स्थानीय लोगों को भी मिलेगा घर के पास काम.....
April 01, 2026 01:20 PM
प्राथमिक विद्यालय ढोलपुरा में प्रवेश उत्सव आयोजित...
April 01, 2026 01:17 PM
शा.उ.मा.वि.सी.आर.पी.एफ.नीमच में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम सम्पन्न...
April 01, 2026 12:23 PM
कर्नाटक के महामहिम, राज्यपाल श्री गेहलोत कल हर्खियाखाल बालाजी आएंगे...
April 01, 2026 12:21 PM
33 किलो 722 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त, दो महिलाएं गिरफ्तार, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत कोतवाली निंबाहेड़ा थाना पुलिस की कार्यवाही...
April 01, 2026 11:58 AM
कलेक्टर श्रीमती गर्ग ने संजय गांधी उद्यान में पुस्तक मेले का शुभारंभ किया, 20 स्टालों के साथ मेले में दिखा उत्साह, पुस्तक बैंक में अभिभावक और विद्यार्थी बढ़ चढ़कर कर रहे पुस्तकों का दान....
April 01, 2026 11:18 AM
नीमच सिटी पुलिस की बड़ी सफलता, अवैध पिस्टल व जिंदा कारतूस सहित 2 आरोपी गिरफ्तार....
April 01, 2026 10:32 AM
दलौदा पुलिस को मोटरसाइकिल चोर पकड़ने में मिली सफ़लता, चोरी हुई 02 मोटरसाइकिल बरामद....
April 01, 2026 10:20 AM
सरवानिया महाराज में शासकीय सांदीपनि विद्यालय का प्रवेश उत्सव आयोजित, छात्राओं को वितरित की गई निशुल्क पाठ्यपुस्तकें...
April 01, 2026 10:11 AM
नीमच पुलिस की प्रभावी कॉम्बिंग गश्त में 165 गैर-जमानती वारंट तामील, 83 लीटर अवैध शराब जब्त...
April 01, 2026 09:11 AM
सरवानिया शासकीय सांदीपनि विद्यालय का परीक्षा परिणाम निराशाजनक, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल..
April 01, 2026 08:53 AM
जावद क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में घायल हुई महिला को, डायल-112 जवानों ने एफआरव्ही वाहन से पहुँचाया अस्पताल...
April 01, 2026 07:13 AM