FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

बाल विवाह रोकथाम के लिए प्रभावी कार्यवाही करने, जनजागरूकता के संबंध में निर्देश जारी....

  Updated : April 02, 2026 09:29 AM

DESK NEWS

  प्रशासनिक

नीमच :- NFHS-5 के आंकड़ों के अनुसार बाल विवाह के प्रकरणों में काफी कमी आई है, परंतु अभी भी बाल विवाह प्रदेश के कुछ जिलों में संभव राज्य के औसत से ऊपर या उसके आसपास है, जिसे रोका जाना देश एवं प्रदेश हित के लिये एक महत्वपूर्ण चुनौती है। प्रदेश में प्रतिवर्ष कुछ विशेष तिथियों में बड़ी संख्या में सामूहिक विवाह होने है। इन तिथियों में एक अक्षय तृतीया या आखातीज भी है, जो इस वर्ष 20 अप्रैल 2026 को है। इस अवसर पर प्रदेश में अत्यधिक सामूहिक विवाह होते हैं, जिनमें बाल विवाह होने की संभावना रहती है। ग्रामीण अंचलों में इस अवसर के अलावा भी बाल विवाह की संभावना रहती है।बाल विवाह की रोकथाम के लिए विद्यार्थियों में जागरूकता, सभी सरकारी कॉलेज स्कूलों में अक्षय तृतीया के अवसर एवं अन्य विवाह तिथियों में बाल विवाह न होने पाये, इस हेतु विद्यार्थियों को जागरूक बनाते हुये सभी हेल्पलाईनों का प्रचार प्रसार करने निर्देश दिए गये है। शपथ 20 अप्रैल को सभी ग्रामीण नगरीय क्षेत्रों के पंच सरपंच सचिव एवं अध्यक्ष पार्षद बाल विवाह न होने देने की शपथ लेंगे। रैली 20 अप्रैल को अक्षय तृतीया के अवसर के पूर्व स्कूली बच्चों, आगनबाड़ी के बच्चों की बाल विवाह रोकथाम जागरूकता रैली निकाली जाएगी। गाँवों में समूह चर्चा- अक्षय तृतीया के पूर्व स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा गाँव के समूह में चर्चा कर बाल विवाह रोकथाम हेतू सामूहिक प्रवास किया जाएगा. आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता ग्राम कोटवार एवं पंचायत सचिव की मदद से कम उम्र की अविवाहित किशोरियों की जानकारी सभी जिला पुलिस अधीक्षकों, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को सौंप कर इन परिवारों को बाल विवाह न करने के संबंध में समझाईश दी जाएगी, इन परिवारों पर विशेष निगरानी रखी जायेगी। सभी पंच/सरपंच, सचिव को सामूहिक विवाह आयोजन में सजग रहने के लिए उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित की जायेगी। म.प्र. शासन महिला बाल विकास विभाग की सचिव श्रीमती जी.वी.रश्मि द्वारा जारी निर्देशानुसार म.प्र. शासन की हेल्पलाईन नंबर 181 1098 112 पर बाल विवाह के संबंध में शिकायत दर्ज कराने तथा बाल विवाह मक्त भारत पोर्टल https:stopchildmarriage.wed.gov.in पर भी शिकायत दर्ज की जा सकेगी। बाल विवाह रोकथाम अभियान में समाज के ऐसे प्रभावशाली व्यक्ति समूह जो कि वैवाहिक कार्यक्रमों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है, का भी सहयोग लिया जाएगा।              
सही उम्र में विवाह का महत्व, कम उम्र में विवाह के दुष्परिणाम जैसे सन्देश को आम नागरिकों तक पहुंचाने हेतु बेहतर प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इस अवसर पर होने वाले विवाह पर निगरानी रखते हुए एक अभियान के तौर पर बाल विवाह रोकथाम कार्यवाही भी की जाएगी।
सूचना दल का गठन - सभी तरह की हेल्पलाईन 181, 1098,112 एवं जिले के वन स्टॉप सेंटर का प्रचार करेंगे। बाल विवाह रोकथाम प्रत्येक ग्राम में बाल विवाह की सूचना प्राप्‍त करने सूचना दल का गठन किया जावेगा। सूचना दल में शिक्षक, ए.एन.एम. आशा कार्यकर्ता स्व सहायता समूह की सदस्य, शौर्यादल की अध्यक्ष समन्वयक सदस्य आगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका, मातृ सहयोगिनी समिति, सरपंच, पंच, ग्राम पंचायत सचिव एवं ग्राम वार्ड के सक्रिय नागरिक आदि शामिल हो सकते हैं। सूचना दल ग्राम/वार्ड में हो यो विवाहों की जानकारी रखेंगे तथा बाल विवाह होने पर कंट्रोल रूम बाल विवाह विवाह प्रतिषेध अधिकारी (कलेक्टर मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, अनुविभागीय अधिकारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत, परियोजना अधिकारी महिला एवं बात विकास विभाग) को तत्काल सूचित करेंगे।
कंट्रोल रूम का गठन - जिला एवं ब्लॉक स्तर पर कन्ट्रोल रूम (24X7) स्थापित किया जावेगा। कन्ट्रोल रूम में उपयोग में लाए जा रहे दूरभाष नम्बर का प्रचार-प्रसार किया जायेगा। कंट्रोल रूम में बाल विवाह की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल संबंधित क्षेत्र के बाल विवाह प्रतिषेधः अधिकारी को सूचित किया जावेगा।
उड़न दस्ता का गठन - बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी एवं अन्तर्विभागीय समन्वय से जिला स्तर एवं परियोजना स्तर पर आवश्यकतानुसार उड़न दस्ता गठित किए जायेंगे। यह दस्ता अपने क्षेत्र में हो रहे सामूहिक विवाह, विवाह स्थलों का भ्रमण करेंगे तथा सुनिश्चित करेंगे कि कोई बाल विवाह तो सम्पन्न नहीं किया जा रहा है। भ्रमण के दौरान बाल विवाह की सूचना अथवा बाल विवाह होना पाए जाने पर बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 अंतर्गत कार्यवाही की जावेगी।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

बाजना में राज्य स्तरीय प्रवेश उत्सव, छात्रों को साइकिल व पुस्तकों का वितरण

April 02, 2026 10:36 AM

कर्नाटक के राज्यपाल श्री थावरचंद गेहलोत ने हरकियाखाल बालाजी मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना की हनुमान जयंती पर आयोजित यज्ञ हवन में दी आहुतियां...

April 02, 2026 09:32 AM

बाल विवाह रोकथाम के लिए प्रभावी कार्यवाही करने, जनजागरूकता के संबंध में निर्देश जारी....

April 02, 2026 09:29 AM

ईको वैन से 40 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार...

April 02, 2026 08:05 AM

शहर में नपा बहा रही है विकास की गंगा - श्री परिहार गौ, धाम बालाजी मार्ग भक्तों को अनुपम सौगात होगा - श्रीमती चोपड़ा, 48.27 लाख के सड़क सौंदरीकरण का भूमि पूजन संपन्न...

April 02, 2026 07:26 AM

मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों पर प्रभावी कार्यवाही, विगत एक माह में 109 चोरी किए गए दोपहिया वाहन बरामद...

April 02, 2026 02:15 AM

प्रधान आरक्षक पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज, होटल में बिना किराया रहने का आरोप..

April 02, 2026 02:12 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

April 02, 2026 02:03 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

April 02, 2026 01:57 AM

त्योहारों के मद्देनजर डीकैन पुलिस का पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा...

April 01, 2026 04:50 PM

​डीकेन पुलिस चौकी पर शांति समिति की बैठक संपन्न, आगामी त्योहारों को भाईचारे से मनाने की अपील....

April 01, 2026 03:35 PM

शा.मा.वि.बमोरी में मनाया नवप्रवेशी उत्सव...

April 01, 2026 03:12 PM

शा.मा.वि.जावी में प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में पुस्तकें मिलने पर विद्यार्थियों के चेहरे खिलें...

April 01, 2026 02:53 PM

बरडिया में हनुमान जन्मोत्सव पर सजेगा आस्था और उत्साह का मेला पांच दिवसीय आयोजन की तैयारियां...

April 01, 2026 01:54 PM

नपा द्वारा गौधाम बालाजी मार्ग का भूमिपूजन कार्यक्रम 2 को, 48.27 लाख की लागत से होगा सड़क का सौंदर्यीकरण..

April 01, 2026 01:39 PM

आधुनिक खेती को मिलेगी रफ़्तार, कुलगुरू डॉ. प्रताप सिंह....

April 01, 2026 01:35 PM

अवकाशों में कटौती से प्रदेश के शिक्षको में आक्रोश - लाल सिंह अमराणा..

April 01, 2026 01:27 PM

हनुमान जन्मोत्सव पर जिला मुख्यालय सहित सम्पूर्ण जिले में कानून व्यवस्था हेतु एस.पी. श्री अंकित जायसवाल के नेतृत्व में पुलिस ने किये पुख्ता इंतजाम...

April 01, 2026 01:26 PM

आज के बेटा- बेटी कल का भविष्‍य है - श्री चौहान, विद्यार्थियों को नि:शुल्‍क पाठ्य-पुस्‍तके एवं साईकिलें वितरित, जीरन के शा.कन्‍या उ.मा.वि.में प्रवेशोत्‍सव कार्यक्रम सम्‍पन्‍न....

April 01, 2026 01:22 PM