FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

कार्यकर्ताओं की एकता ही संगठन की प्रगति का प्रमुख आधार- विधायक दिलीप सिंह परिहार, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल प्रशिक्षण महा अभियान 2026 शुभारंभ, विकास प्रदर्शनी का भी उद्घाटन...

  Updated : April 03, 2026 01:06 PM

अर्जुन जयसवाल नीमच

  राजनीति

नीमच :- कार्यकर्ताओं की सक्रियता से ही संगठन मजबूत होता है। संगठन मजबूत होने से ही जनाधार बढ़ता है और जनाधार बढ़ने से ही पार्टी पूरे विश्व में तेजी से फैलती है।कार्यकर्ताओं की एकता ही संगठन की प्रगति का प्रमुख आधार होता है। संगठन एकता के बिना किसी भी राष्ट्र का विकास नहीं हो सकता है। यह बात विधायक दिलीप सिंह परिहार ने कही वे दिगंबर जैन मांगलिक भवन सभागार में भारतीय जनता पार्टी नीमच के तत्वाधान में डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल द्वारा प्रशिक्षण महा अभियान के अंतर्गत आयोजित मंडल प्रशिक्षण कार्यशाला क्षेत्रीय विकास प्रदर्शनी के उद्घाटन पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के परिश्रम से ही पार्टी मतदान केंद्र पर विजय श्री प्राप्त करती है और मतदान केंद्र की जीत ही पार्टी के प्रत्याशी को जीत दिलाती है और संगठन की प्रगति की राह मजबूत करती है। भारत देश मंदिरों का देश रहा है यह सोने की चिड़िया है ।भाजपा विचार के आधार एकात्म मानववाद पर निरंतर प्रगति कर रही है जिसमें अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति को रोटी कपड़ा मकान और अनाज के लिए पार्टी योजना बनाकर राष्ट्र में लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कार्य कर रही है। भारतीय प्राचीन संस्कृति ने पूरे देश को परिवार की तरह संगठित कर रखा है। संगठित परिवार से समाज और संगठित समाज से विकसित राष्ट्र का निर्माण होता है। भाजपा केडर बेस सिद्धांतों वाली आदर्श पार्टी है । वरिष्ठ भाजपा नेता महेंद्र भटनागर ने कहा कि कार्यकर्ता को एक सूत्र में बांधना पार्टी की रीति-नीति रहती है। पार्टी की प्रगति के लिए सांस्कृतिक प्रशिक्षण वैचारिक अनुष्ठान भी आवश्यक है। तभी पार्टी विश्व स्तर पर प्रगति करती है। भारत देश के विभिन्न राज्य भौगोलिक स्थिति के अनुसार अलग-अलग है लेकिन फिर भी पूरे देश में विभिन्नता में एकता भारतीय संस्कृति की विशेषता है। देश आजाद हुआ जब भारत सोने की चिड़िया था लेकिन विपक्षी पार्टियों ने देश पर राज कर देश का आर्थिक स्तर कमजोर कर दिया था जो चिंता का विषय है। लेकिन भाजपा ने सरकार में आते ही विकासवादी सोच को सार्थक करते हुए देश को विकसित राष्ट्रों की श्रेणी में अग्रणी बना दिया। मनासा क्षेत्र के विधायक अनिरुद्ध माधव मारू ने कहा कि भाजपा को लोग कार्यकर्ताओं के संस्कारों के कारण पहचानते हैं। विधानसभा में संघर्ष कर पार्टी को विजय बनाने वाले कार्यकर्ता ही होते हैं इसके लिए यह प्रशिक्षण सशक्त माध्यम है। प्रशिक्षण में कार्यकर्ता अनुशासन सिखता है यही अनुशासन पार्टी को प्रचंड बहुमत दिलाता है पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राकेश पप्पू जैन ने कहा कि कार्यकर्ताओं की देशभक्ति और परिश्रम से ही भारतीय जनता पार्टी देश के 20 राज्यों में सरकार में है। कार्यक्रम का शुभारंभ देशभक्ति गीतों से किया गया। उद्घाटन स्वागत उद्बोधन मण्डल अध्यक्ष मोहन सिंह राणावत ने दिया। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में अध्यक्षता हरभजन सिंह सलूजा ने की तथा मुख्य वक्ता महेंद्र भटनागर ने वैचारिक अधिष्ठान विषय पर प्रकाश डाला, द्वितीय सत्र की अध्यक्षता पूर्व पार्षद शंकर बंसल ने की तथा मुख्य वक्ता के रूप में नानालाल अटोलिया ने मतदान केंद्र कार्य पद्धति विषय पर अपने विचार व्यक्त किये तृतीय सत्र की अध्यक्षता ममता सोनी ने की तथा मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अवंतिका जाट ने केंद्र सरकार की योजनाएं विषय पर तथा चतुर्थ सत्र में अध्यक्षता कमल सिंह ने की तथा मुख्य वक्ता के रूप में जगदीश मुंदडा ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां विषय पर तथा पंचम सत्र में अध्यक्षता राकेश भारद्वाज ने की तथा मुख्य वक्ता के रूप में विधायक दिलीप सिंह परिहार ने भाजपा का इतिहास विषय के महत्व पर वर्तमान परिपेक्ष्य में विचार व्यक्त किए । इस अवसर योगेश जैन, उमंग सुराहा, अमन दीवान, पवन सैनी, विमलेश अहीर, शांतिलाल गुप्ता, ज्योति सिसोदिया, सावित्री वर्मा, अरुण तलरेजा रचना गर्ग,सर्वप्रथम पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी, भारत माता एवं दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम गीत से हुआ इस अवसर पर भजन संध्या का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन मण्डल महामंत्री विक्की छाबड़ा ने किया । महावीर स्वामी और हनुमान जी को पुष्प अर्पित - कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा भगवान हनुमान जी एवं महावीर स्वामी की तस्वीर पर पुष्पांजलि माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद ग्रहण किया।
विकास प्रदर्शनी बनी प्रेरणा का स्तोत्र - कार्यक्रम के मध्य देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में क्षेत्रीय विधायक दिलीप सिंह परिहार माधव मारू और ओमप्रकाश सकलेचा के क्षेत्र में केंद्र और राज्य सरकार के विभिन्न विकास कार्य योजनाओं के विभिन्न छाया चित्रों की प्रदर्शनी भी आयोजित की गई जिसका अवलोकन कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी-अपने विकास कार्यों के ज्ञान को अभिवृद्धि किया।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

TET परीक्षा को लेकर शिक्षक संघ ने विधायक माधव मारू को सौंपा ज्ञापन, रिव्यू पिटीशन की मांग.….

April 10, 2026 07:18 AM

मध्यप्रदेश के 68 महाविद्यालयों में शुरू होंगे एआई आधारित सर्टिफिकेट कोर्स, आईआईटी दिल्ली के सहयोग से संचालित होगा पाठ्यक्रम, नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27 में, प्रदेश के 55 प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस और 13 स्वायत्त महाविद्यालयों में प्रारंभ होगा कोर्स...

April 10, 2026 05:08 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

April 10, 2026 04:17 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

April 10, 2026 04:14 AM

खेत में रखे चारे के ढेर में लगी भीषण आग, दमकल विभाग ने 5 घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू...

April 09, 2026 03:40 PM

सीएमओ श्रीमती बामनिया ने किया विभिन्न योजनाओं में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण, सांवरिया मंदिर नाला सौंदरीकरण व वाटर बॉडी प्रोजेक्ट का कार्य शीघ्र पूर्ण करने के दिये निर्देश...

April 09, 2026 02:58 PM

नीमच मंडी में आज के भाव, 54,714 बोरी की आवक, कई जिंसों में तेजी…

April 09, 2026 02:34 PM

करोड़ों के आईपीएल सट्टा रैकेट का बड़ा पर्दाफाश, मनासा पुलिस के हत्थे चढ़ा मास्टरमाइंड, गुर्गे फरार, नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस....

April 09, 2026 02:03 PM

जिले में 9 मई को नेशनल लोक अदालत का आयोजन...

April 09, 2026 01:46 PM

महिला-बाल विकास मंत्री सुश्री भूरिया से महिला क्रिकेटर क्रांति गौड़ ने की सौजन्य भेंट, खेल और युवाओं के विकास पर की सार्थक चर्चा....

April 09, 2026 01:46 PM

नीमच में आज से तीन दिवसीय जिला स्‍तरीय पुस्‍तक मेले का आयोजन.....

April 09, 2026 01:45 PM

जावद मंडी प्रागण में गेहूं उपार्जन कार्य प्रारंभ एसडीएम सुश्री संघवी ने किया उपार्जन केंद्र का निरीक्षण....

April 09, 2026 01:45 PM

नीमच शहरी आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्‍त पदों की आपत्ति के लिए अनन्तिम सूची प्रकाशित....

April 09, 2026 01:44 PM

जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 अंतर्गत, 18000 घन मीटर जल भराव क्षमता का अमृत सरोवर कार्य पूर्ण....

April 09, 2026 01:44 PM

म.प्र.मानव अधिकार आयोग के अध्‍यक्ष डॉ.अवधेश प्रतापसिह 11 अप्रेल को नीमच आएंगे...

April 09, 2026 01:43 PM

रतनगढ़ मंडल में गांव चलो बस्ती चलो अभियान का भव्य आगाज, वरिष्ठों का सम्मान और जनसंवाद....

April 09, 2026 01:40 PM

आर्म्स एक्ट प्रकरण में 11 वर्षों से फरार अंतर्राज्यीय आरोपी असलम उर्फ लाला गिरफ्तार...

April 09, 2026 01:16 PM

चीताखेड़ा आंगनवाड़ी केंद्र पर मनाया गया आठवां पोषण पखवाडा...

April 09, 2026 12:45 PM

नीमच में कांग्रेस का हल्ला बोल, किसानों के मुद्दों पर कलेक्ट्रेट का घेराव, भजन गाकर जताया विरोध, गेहूं खरीदी में देरी, मुआवजा और सड़कों की बदहाली को लेकर प्रदर्शन, पीड़ित किसानों के हाथों सौंपा ज्ञापन.…

April 09, 2026 12:32 PM