FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

भगवान के दर पर भी चोरों का डेरा, रामझर महादेव मंदिर से 35 दिन में दूसरी बार मोटर चोरी, जीरन पुलिस का बेतुका तर्क,200 कुएं हैं, कहां-कहां पुलिस भेजें?

  Updated : April 03, 2026 02:38 PM

दशरथ माली चिताखेड़ा

  घटना

चीताखेड़ा :- जीरन थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले आस्था के केंद्र रामझर महादेव मंदिर (दलपतपुरा झील) में चोरों के हौसले बुलंद हैं। यहाँ बदमाशों के मन से पुलिस का खौफ इस कदर खत्म हो चुका है कि पिछले 35 दिनों के भीतर चोरों ने मंदिर के कुएं से दूसरी बार विद्युत मोटर पर हाथ साफ कर दिया है। मंदिर के पुजारी विष्णु गिरी गोस्वामी ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा और महादेव के जलाभिषेक के लिए कुएं में पनडुब्बी मोटर लगाई गई थी, जिसे चोरों ने अपना निशाना बनाया।​पहली चोरी 24 फरवरी 2026 की रात को अज्ञात बदमाश पहली मोटर ले उड़े। पुलिस को लिखित शिकायत दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। दूसरी चोरी पुलिस की सुस्ती का फायदा उठाकर चोरों ने 29 मार्च 2026 की रात को फिर से दूसरी मोटर चोरी कर ली।

पुलिस का अजीबोगरीब बयान,'हम कहाँ-कहाँ जाएँ? - जब इस मामले में जीरन थाना प्रभारी उमेश यादव से जवाब मांगा गया, तो उनका बयान कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला था। उन्होंने अपनी लाचारी जताते हुए कहा कि ​बल की कमी है। थाने पर सिर्फ 30 जवान हैं, जबकि क्षेत्र में 200 कुएं हैं। पुलिस कहाँ-कहाँ पहरा दे? ​सुराग नहीं मिल रहा है, वहां न आबादी है और न ही सीसीटीवी कैमरे। ऐसे में सुराग कैसे लगाएं? अगर किसी पर शंका हो, तो जनता को पुलिस का सहयोग करना होगा। लगातार हो रही इन चोरियों और पुलिस के इस "लाचार" रवैये से स्थानीय ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में गहरा आक्रोश है। लोगों का कहना है कि यदि धार्मिक स्थलों पर भी सुरक्षा नहीं है, तो आमजन खुद को सुरक्षित कैसे महसूस करे?

इनका कहना - दो बार चोरी होने से अब महादेव के पूजन-अर्चन और दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पीने के पानी का भारी संकट खड़ा हो गया है। - विष्णु गिरी गोस्वामी, पुजारी।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

अवैध खैर लकड़ी की तस्करी पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक सहित तीन आरोपी गिरफ्तार....

April 18, 2026 03:29 PM

शादी का झांसा देकर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा, फर्जी दुल्हन सहित तीन आरोपी गिरफ्तार...

April 18, 2026 03:21 PM

नीमच मंडी में आज के भाव, 44,036 बोरी की आवक, कई जिंसों में तेजी का असर…

April 18, 2026 03:07 PM

लेन सिस्टम पर गंगरार से मंगलवाड़ हाइवे पर हुई पुलिस की सख्ती, VOC app के माध्यम से 316 चालान बना डेढ़ लाख से अधिक जुर्माना किया....

April 18, 2026 03:03 PM

खुदरा उर्वरक विक्रेताओं प्रशिक्षणार्थियों को समझाया मृदा नमूना लेने की विधि व मृदा स्वास्थ्य कार्ड का महत्व...

April 18, 2026 01:56 PM

श्री सांवलियाजी मंदिर बोर्ड की बजट बैठक सम्पन्न, 579 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का खाका तैयार...

April 18, 2026 11:57 AM

ई-टोकन के बिना खाद वितरण पर प्रशासन सख्त, नीमच जिले के 4 उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित...

April 18, 2026 11:39 AM

मोरवन में जनसहयोग से कुएं की मरम्मत एवं सफाई की स्वच्छ हुआ पेयजल...

April 18, 2026 11:31 AM

मेहमानों से पहले पहुंची प्रशासन की टीम, ग्राम पोखरदा में बाल विवाह रूकवाया...

April 18, 2026 11:31 AM

हर घर नल से जल योजना के सफल संचालन के लिए सरपंच, सचिवों, पम्‍प आपरेटरों व वाल्‍वमेनो को प्रशिक्षि‍त करें- श्री चंद्रा, कलेक्‍टर ने की विभिन्‍न निर्माण कार्यो की प्रगति की समीक्षा...

April 18, 2026 11:30 AM

विद्यार्थियों के लिए कक्षा 11वीं, 12वीं केरियर निर्माण का महत्‍वपूर्ण पड़ाव है - श्री चंद्रा, कलेक्‍टर ने बोर्ड परीक्षा में प्रवीण्‍य सूची में शामिल विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों से किया संवाद, प्रवीण्‍य सूची के विद्यार्थियों का कलेक्‍टर ने किया सम्‍मान...

April 18, 2026 11:29 AM

निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर एवं पोषण जागरूकता कार्यक्रम संपन्न...

April 18, 2026 11:28 AM

रात्रि चौपाल में जनसमस्याओं का त्वरित समाधान विद्यार्थियों को दिए सफलता के मंत्र...

April 18, 2026 09:58 AM

ट्रक में परिवहन कर ले जाया जा रहा 06 क्विंटल 10 किलोग्राम अवैध डोडाचुरा जप्त, 01 तस्कर गिफ्तार, जीरन पुलिस को मिली सफलता….

April 18, 2026 09:49 AM

आईपीएल क्रिकेट पर ऑनलाईन सट्टा करने व लोगो को ऑनलाईन सट्टा आई.डी. देने वाला आरोपी गिरफ्तार, नीमच केंट पुलिस को मिली सफलता....

April 18, 2026 09:14 AM

नीमच के सितारों का सम्मान, विधायक ने घर पहुंचकर मेधावी छात्रों को दी बधाई और 11,000 की प्रोत्साहन राशि...

April 18, 2026 08:08 AM

उत्कृष्ठ मानव सेवा का पर्याय है डायलिसिस सेंटर - दिलीप सिंह परिहार, रोटरी क्लब नीमच द्वारा मानव सेवा समिति को चार डायलिसिस मशीनों का लोकार्पण....

April 18, 2026 07:21 AM

151 कलशों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, गूंजे जयकारे, आंतरी में धूमधाम से शुरू हुई 7 दिवसीय श्रीमद देवी भागवत कथा, सैकड़ों श्रद्धालुओं की उमड़ी आस्था...

April 18, 2026 07:18 AM

महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम, निलिया में जागरूकता कार्यक्रम के जरिए महिलाओं व बालिकाओं को स्वास्थ्य, पोषण और अधिकारों की दी गई विस्तृत जानकारी....

April 18, 2026 06:22 AM