FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

बरखेड़ा कला पुलिस की कार्रवाई, ट्रांसफार्मर से तेल चोरी का खुलासा, 03 आरोपी गिरफ्तार...

  Updated : April 03, 2026 04:12 PM

जीतेन्द्र कुमावत सैलाना

  अपराध

रतलाम :- जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से रतलाम पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना बरखेड़ा कला पुलिस ने शासकीय ट्रांसफार्मर से तेल चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर प्रकरण का सफल खुलासा किया है। दिनांक 28.03.2026 को फरियादी बापू सिंह पिता ओंकारलाल गुर्जर, निवासी ग्राम निपानिया लाल थाना बरखेड़ा कला द्वारा हिम्मतखेड़ी स्थित शासकीय ट्रांसफार्मर से तेल चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। सूचना पर थाना बरखेड़ा कला में अपराध क्रमांक 51/2026 धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस कार्यवाही का विवरण - प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार द्वारा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक कुमार एवं एसडीओपी आलोट श्रीमती पल्लवी गौर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बरखेड़ा कला निरीक्षक रविंद्र दंडोतिया के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। विवेचना के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि ग्राम सोमचड़ी निवासी दशरथ सिंह राजपूत अपने ट्रैक्टर को ट्रांसफार्मर में प्रयुक्त तेल से संचालित कर रहा है। संदेह के आधार पर पूछताछ एवं जांच करने पर ट्रैक्टर में चोरी के तेल का उपयोग पाया गया। पूछताछ में आरोपी दशरथ सिंह ने घटना में एमपीईबी के लाइन हेल्पर पीरूलाल सूर्यवंशी एवं प्रभुलाल सूर्यवंशी निवासी देवगढ़ की संलिप्तता स्वीकार की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया तथा चोरी के तेल से चलाए जा रहे ट्रैक्टर को भी जप्त किया। प्रकरण में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।गिरफ्तार आरोपी है 1. दशरथ पिता लक्ष्मण सिंह राजपूत, उम्र 50 वर्ष, निवासी ग्राम सोमचड़ी थाना बरखेड़ा कला। 2. प्रभुलाल पिता बालूजी सूर्यवंशी, उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम देवगढ़ थाना बरखेड़ा कला। 3. पीरूलाल पिता कचरूलाल सूर्यवंशी, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम देवगढ़ थाना बरखेड़ा कला
सराहनीय योगदान - इस कार्रवाई में थाना प्रभारी बरखेड़ा कला निरीक्षक रविंद्र दंडोतिया, सहायक उप निरीक्षक नानूराम दसोरिया, आरक्षक ओमप्रकाश गुर्जर, आरक्षक राकेश पाटीदार, आरक्षक अजय चौधरी एवं आरक्षक शकील की सराहनीय भूमिका रही।


अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

बरखेड़ा कला पुलिस की कार्रवाई, ट्रांसफार्मर से तेल चोरी का खुलासा, 03 आरोपी गिरफ्तार...

April 03, 2026 04:12 PM

धर्मप्रिय चंद्रसेन गौराणा का निधन, पंचतत्व में विलीन...

April 03, 2026 03:59 PM

स्वामी हितेश्वरानंद सरस्वती ने किया हुरा बा गौशाला का अवलोकन, गौसेवा को बताया चलता-फिरता तीर्थ...

April 03, 2026 03:33 PM

धर्मप्रिय चंद्रसेन गौराणा का निधन, पंचतत्व में विलीन...

April 03, 2026 03:00 PM

भगवान के दर पर भी चोरों का डेरा, रामझर महादेव मंदिर से 35 दिन में दूसरी बार मोटर चोरी, जीरन पुलिस का बेतुका तर्क,200 कुएं हैं, कहां-कहां पुलिस भेजें?

April 03, 2026 02:38 PM

सेवा भारती जिला समिति का गठन, पदाधिकारियों व आयाम प्रभारी घोषित...

April 03, 2026 01:52 PM

डॉ. एस. एन. मोदानी को ग्लोबल टेक्सटाइल लीडरशिप लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, ATEXCON 2026 में सम्मानित, वैश्विक टेक्सटाइल उद्योग में योगदान को मिली बड़ी पहचान...

April 03, 2026 01:50 PM

कार्यकर्ताओं की एकता ही संगठन की प्रगति का प्रमुख आधार- विधायक दिलीप सिंह परिहार, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल प्रशिक्षण महा अभियान 2026 शुभारंभ, विकास प्रदर्शनी का भी उद्घाटन...

April 03, 2026 01:06 PM

रतलाम में आर-पार की जंग, रात में भी जारी है विधायक डोडियार का धरना, मौके पर पहुंचे एसडीएम तरुण जैन...

April 03, 2026 01:04 PM

आम आदमी पार्टी का राज्य स्तरीय पदाधिकारी सम्मेलन संपन्न, प्रदेश प्रभारी श्री तोमर ने पदाधिकारियों से वन टू वन चर्चा करी...

April 03, 2026 12:43 PM

5 अप्रैल से आमजन के लिए प्रारंभ होगा स्विमिंग पूल तैयारी अंतिम चरण में...

April 03, 2026 12:31 PM

जल गंगा संवर्धन अभियान, नगर पालिका नीमच द्वारा जलस्रोतों का सफाई कार्य जारी...

April 03, 2026 12:28 PM

सिंगोली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव, शोभायात्रा में गूंजे जयका...

April 03, 2026 12:12 PM

व्यवसायी रमेश ईनाणी हत्याकांड में फरार आरोपी रमता राम पर 50 हजार रुपये का ईनाम घोषित, आईजीपी रेंज उदयपुर ने जारी किए आदेश...

April 03, 2026 11:43 AM

3 साल पुराने मादक पदार्थ तस्करी मामले में वांछित 5 हजार रुपये का ईनामी आरोपी गिरफ्तार...

April 03, 2026 11:41 AM

जमीन नहीं देंगे के नारे गूंजे, सैलाना में मेगा इंडस्ट्रियल पार्क के खिलाफ विधायक डोडियार का बड़ा मोर्चा, SP-कलेक्टर को चेतावनी, मेगा इंडस्ट्रियल पार्क के विरोध में धरना तेज, विधायक डोडियार ने SP और कलेक्टर को लिखा पत्र....

April 03, 2026 11:11 AM

सेवानिवृत्त व्याख्याता मानसिंह डामर का भव्य सम्मान, पारंपरिक अंदाज में किया अभिनंदन...

April 03, 2026 11:07 AM

धर्मप्रिय श्रीमती चंद्र कला लौहार का निधन, पंचतत्व में विलीन...

April 03, 2026 10:59 AM

जि.प.सीईओं श्री वैष्‍णव द्वारा 46 सैम बच्‍चों के लिए न्यूट्री बास्केट भेंट.....

April 03, 2026 09:11 AM