FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

5 अप्रैल से आमजन के लिए प्रारंभ होगा स्विमिंग पूल तैयारी अंतिम चरण में...

  Updated : April 03, 2026 12:31 PM

DESK NEWS

  प्रशासनिक

नीमच :- नगर पालिका नीमच का स्विमिंग पूल 5 अप्रैल से आमजन के लिए प्रारंभ हो जाएगा। स्विमिंग पूल प्रारंभ करने के लिए पुल की साफ-सफाई व अन्य तैयारियां अंतिम चरण में चल रही है। स्विमिंग पूल में प्रवेश की व्यवस्था परिषद संकल्प अनुसार गत् वर्ष की तरह मासिक पासधारियों के लिए ही रहेगी। मासिक पास का शुल्क एक माह का 1000 रू. रहेगा। कोई भी व्यक्ति मासिक पास बनवाकर स्विमिंग पूल में तैराकी कर सकेगा। उपरोक्त जानकारी देते हुए स्विमिंग पूल प्रभारी उपयंत्री श्री अरविंद सिंह ने बताया कि स्विमिंग पूल में प्रतिदिन महिलाओं के लिए प्रातः 6 से 7 एवं पुरुषों के लिए प्रातः 7 से 8, 8 से 9 से एवं 9 से 10 तथा इसी प्रकार दोपहर में पुरुषों के लिए 4 से 5 एवं 5 से 6 तथा महिलाओं के लिए सायंकाल 6 से 7 बजे का समय निर्धारित किया गया है। सोमवार को स्विमिंग पूल का रखरखाव का दिन होने से अवकाश रहेगा। स्विमिंग पूल प्रभारी ने बताया कि तैराकी के इच्छुक महिला-पुरुषों को मासिक पास का फॉर्म भरने के साथ ही शपथ पत्र भी देना होगा कि उसके द्वारा स्विमिंग पूल के सभी नियमों का पालन किया जाएगा और तैराकी के समय  किसी भी प्रकार की दुर्घटना होती है तो दुर्घटना की जवाबदारी उसकी स्वयं की होगी।
स्विमिंग पूल प्रभारी ने बताया कि नपा अध्यक्ष श्रीमती स्वाति-गौरव चोपड़ा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती दुर्गा बामनिया, जलकल सभापति श्रीमती छाया जायसवाल की उपस्थिति में हुई बैठक में आगामी समय में स्विमिंग पूल का रिनोवेशन कराने तथा स्विमिंग पूल की गहराई जो वर्तमान में पूर्व के मानक अनुसार 18 फिट होकर वर्तमान मानक अनुसार अत्यधिक ज्यादा होने से पुल की गहराई वर्तमान मानक अनुसार कम करवाने का कार्य प्रारंभ करवाने का भी निर्णय लिया गया। स्विमिंग पूल प्रभारी ने बताया कि मासिक पास बनवाने के लिए स्विमिंग पूल पर आवेदन उपलब्ध कराने की कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। तैराकी के इच्छुक महिला-पुरुष स्विमिंग पूल से आवेदन प्राप्त कर आवेदन के साथ आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो तथा 1000 रू.का शूल्क जमा करवाकर अपना पास बनवा सकते हैं।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

सेवा भारती जिला समिति का गठन, पदाधिकारियों व आयाम प्रभारी घोषित...

April 03, 2026 01:52 PM

डॉ. एस. एन. मोदानी को ग्लोबल टेक्सटाइल लीडरशिप लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, ATEXCON 2026 में सम्मानित, वैश्विक टेक्सटाइल उद्योग में योगदान को मिली बड़ी पहचान...

April 03, 2026 01:50 PM

कार्यकर्ताओं की एकता ही संगठन की प्रगति का प्रमुख आधार- विधायक दिलीप सिंह परिहार, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल प्रशिक्षण महा अभियान 2026 शुभारंभ, विकास प्रदर्शनी का भी उद्घाटन...

April 03, 2026 01:06 PM

रतलाम में आर-पार की जंग, रात में भी जारी है विधायक डोडियार का धरना, मौके पर पहुंचे एसडीएम तरुण जैन...

April 03, 2026 01:04 PM

आम आदमी पार्टी का राज्य स्तरीय पदाधिकारी सम्मेलन संपन्न, प्रदेश प्रभारी श्री तोमर ने पदाधिकारियों से वन टू वन चर्चा करी...

April 03, 2026 12:43 PM

5 अप्रैल से आमजन के लिए प्रारंभ होगा स्विमिंग पूल तैयारी अंतिम चरण में...

April 03, 2026 12:31 PM

जल गंगा संवर्धन अभियान, नगर पालिका नीमच द्वारा जलस्रोतों का सफाई कार्य जारी...

April 03, 2026 12:28 PM

सिंगोली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव, शोभायात्रा में गूंजे जयका...

April 03, 2026 12:12 PM

व्यवसायी रमेश ईनाणी हत्याकांड में फरार आरोपी रमता राम पर 50 हजार रुपये का ईनाम घोषित, आईजीपी रेंज उदयपुर ने जारी किए आदेश...

April 03, 2026 11:43 AM

3 साल पुराने मादक पदार्थ तस्करी मामले में वांछित 5 हजार रुपये का ईनामी आरोपी गिरफ्तार...

April 03, 2026 11:41 AM

जमीन नहीं देंगे के नारे गूंजे, सैलाना में मेगा इंडस्ट्रियल पार्क के खिलाफ विधायक डोडियार का बड़ा मोर्चा, SP-कलेक्टर को चेतावनी, मेगा इंडस्ट्रियल पार्क के विरोध में धरना तेज, विधायक डोडियार ने SP और कलेक्टर को लिखा पत्र....

April 03, 2026 11:11 AM

सेवानिवृत्त व्याख्याता मानसिंह डामर का भव्य सम्मान, पारंपरिक अंदाज में किया अभिनंदन...

April 03, 2026 11:07 AM

धर्मप्रिय श्रीमती चंद्र कला लौहार का निधन, पंचतत्व में विलीन...

April 03, 2026 10:59 AM

जि.प.सीईओं श्री वैष्‍णव द्वारा 46 सैम बच्‍चों के लिए न्यूट्री बास्केट भेंट.....

April 03, 2026 09:11 AM

खनिज राजस्व प्राप्ति एवं अवैध उत्खनन परिवहन पर कार्रवाई में नीमच जिला संभाग में प्रथम लगभग 56 करोड़ के राजस्व की वसूली की गई...

April 03, 2026 09:10 AM

सुप्रभात मित्र मंडल ने मनाई हनुमान जयंती...

April 03, 2026 08:01 AM

मासिक तथा प्रति किलोमीटर के आधार पर किराये की टैक्‍सी लेने की निविदा आमंत्रित....

April 03, 2026 07:56 AM

रामपुरा में मंदिर के बाहर से मोटरसाइकिल चोरी, पुलिस में रिपोर्ट दर्ज....

April 03, 2026 06:26 AM

जवाहरलाल नेहरू विधि महाविद्यालय (लॉ कॉलेज) मंदसौर में विक्रम यूनिवर्सिटी उज्जैन की लापरवाही के चलते पॉलिटिकल साइंस में 60 में से 45 छात्र छात्राओं को एटीकेटी....

April 03, 2026 03:25 AM