बस्ती के बच्चों की शानदार मकर संक्रांति, प्रेरणा समाजोत्थान समिति ने बांटी रंगबिरंगी पतंगें...
Updated : January 16, 2026 07:46 AM
रामेश्वर नागदा नीमच
सामाजिक
नीमच :- मकर संक्रांति पर झुग्गी बस्तियों के बच्चों की खुशी का ठिकाना न रहा जब उन्हें अपनी पसंद की पतंग और डोर मिली। मकर संक्रांति की सुबह दान पुण्य धर्म लाभ का दौर शुरू हुआ तो दूसरी तरफ सामाजिक संस्था प्रेरणा समाजोत्थान समिति की टीम झुग्गी बस्तियों में पहुंची। खुशियां बांटने की शुरुआत चौकन्ना बालाजी को तिल गुड़ और पतंग अर्पित कर की गई। इसके बाद समीप ही बस्ती में जरूरतमंद परिवारों के बच्चों को एकत्रित किया गया। फिर एक एक कर उनके हाथों में रंगबिरंगी पतंग और डोर थमाई गई तो बच्चे मारे खुशी के झूम उठे। बच्चों को रेवड़ी खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। संस्था अध्यक्ष डॉ प्रेरणा ठाकरे ने बच्चों और उनके परिजनों को सनातन संस्कृति में मकर संक्रांति पर्व का महत्व बताया और उन्हें शुभकामनाएं दी। संस्था के वरिष्ठ सदस्य डॉ महिपालसिंह चौहान, नीमच जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष श्याम गुर्जर, हर्ष खाटरा आदि ने भी शुभकामनाएं दी और उन्हें शिक्षा के लिए प्रेरित किया। संस्था के आदित्य सागर, अक्षत चौरसिया, दिव्यांशु सागर, शुभम कोटवानी, प्रणव परिहार, प्रतिभा चौधरी, प्रगति चौधरी, संस्कृति जैन आदि के साथ टीम ने उमावि क्रमांक 2 परिसर में खुले में रहने वाले परिवारों के बच्चों सहित अन्य बस्तियों में पतंग डोर और रेवड़ी के साथ मकर सक्रांति की खुशियां बांटी।
और खबरे
बस्ती के बच्चों की शानदार मकर संक्रांति, प्रेरणा समाजोत्थान समिति ने बांटी रंगबिरंगी पतंगें...
January 16, 2026 07:46 AM
हाई स्कूल अल्हेड़ के छात्रों को रोटरी क्लब मनासा द्वारा 115 स्वेटर वितरण..
January 16, 2026 07:27 AM
सिंचाई बिजली की मांग को लेकर किसानों ने दिया आवेदन, 10 घंटे विद्युत आपूर्ति की उठाई मांग
January 16, 2026 06:29 AM
जिला स्तरीय शैक्षिक ओलम्पियाड का आयोजन 16 और 17 जनवरी को, जन शिक्षा केन्द्र स्तर के लगभग 2 लाख विजेता विद्यार्थी होंगे शामिल, प्रदेश के सभी विकासखंड मुख्यालयों पर होगी परीक्षा...
January 16, 2026 04:30 AM
रतलाम में ड्रग्स तस्करी का बड़ा खुलासा, चिकलाना गांव में करोड़ों की फैक्ट्री का भंडाफोड़...
January 16, 2026 04:16 AM
आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
January 16, 2026 04:14 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
January 16, 2026 04:07 AM
कथक नृत्य कार्यशाला का आयोजन डी.पी.एस स्कूल एवं वृंदावन पब्लिक स्कूल में 23 व 24 जनवरी को....
January 15, 2026 05:28 PM
शा.उ.मा.वि. जाट के विद्यार्थियों ने औद्योगिक भ्रमण कर कौशल ज्ञान की जानकारी ली, टाटा पावर सोलर प्लांट पाड़लिया (रतनगढ) मे शिक्षकों के साथ पहुंचे विद्यार्थी...
January 15, 2026 02:16 PM
व्यापारी और हम्माल संघ के बीच विवाद गहराया, दशपुर मंडी में नीलामी अनिश्चितकाल के लिए बंद....
January 15, 2026 02:14 PM
राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने उद्योगपति, समाजसेवी रामपाल सोनी को समाज रत्न सम्मान से किया अलंकृत....
January 15, 2026 01:48 PM
नारेबाजी के साथ तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ ने सौंपा 11 सूत्रीय मांग पत्र...
January 15, 2026 01:47 PM
कुशलगढ़ में हिंदू संगठनों एवं सर्व हिंदू समाज का ज्ञापन अवैध मजार निर्माण पर सख्त कार्रवाई की मांग..
January 15, 2026 01:43 PM
सरवानिया पुलिस को मिली सफलता, 42 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा के साथ एक शिफ्ट कार जप्त, 01 आरोपी को गिरफ्तार....
January 15, 2026 01:29 PM
मनासा में GBS का कहर, कांग्रेस पहुँची कलेक्ट्रेट — न्यूरो डॉक्टर और मुफ्त IVIG इंजेक्शन की मांग....
January 15, 2026 01:05 PM
जावदा पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही, 32 पेटी देशी /अंग्रेजी शराब जब्त...
January 15, 2026 11:12 AM
सरवानिया महाराज में गूंजेगा धर्म और संस्कृति का स्वर, 18 जनवरी को विशाल हिंदू सम्मेलन प्रतिदिन रामधुन के साथ हो रहा हनुमान चालीसा पाठ.....
January 15, 2026 09:54 AM
रतलाम-बांसवाड़ा रोड पर शव रखकर चक्काजाम, एंबुलेंस की लापरवाही से युवक की मौत, 3 घंटे बाधित रहा यातायात
January 15, 2026 09:08 AM
लौटी मुस्कान राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रति चंद जी का खेड़ा विद्यालय में जरूरतमंद बच्चों को मिले ऊनी वस्त्र...
January 15, 2026 08:39 AM