FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति, वार्षिक उत्सव में दिखी प्रतिभा की झलक...

  Updated : January 18, 2026 02:53 PM

जीतेन्द्र कुमावत सैलाना

  आयोजन

रतलाम / सैलाना :- तहसील सैलाना के ग्राम कुंडा स्थित पीएम श्री एकीकृत हाई स्कूल में वार्षिक उत्सव समारोह का आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। समारोह में स्कूली बच्चों ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग और मनमोहक प्रस्तुतियाँ देकर उपस्थित जनसमुदाय का मन मोह लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम सरपंच राकेश खराड़ी रहे। समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष पूजा-अर्चना के साथ हुआ। सरस्वती वंदना शिक्षक दिनेश बारोट द्वारा प्रस्तुत की गई। विद्यालय परिवार द्वारा अतिथियों का पुष्पमालाओं से स्वागत किया गया। प्राचार्य अंजलि वकील ने स्वागत उद्बोधन देते हुए विद्यालय की वार्षिक शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों का संक्षिप्त लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने रानी लक्ष्मीबाई, स्वच्छ भारत अभियान, स्वागत गीत एवं सरस्वती वंदना पर आधारित नृत्य-नाटिकाओं की प्रभावशाली प्रस्तुति दी। इसके अलावा बच्चों द्वारा गरबा एवं आदिवासी पारंपरिक नृत्य भी प्रस्तुत किए गए, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा। निर्णायक के रूप में संस्था की सेवानिवृत्त शिक्षिका रिजवाना कुरैशी विशेष रूप से उपस्थित रहीं, जिन्होंने बच्चों की प्रतिभा से प्रभावित होकर ₹2100 का नगद पुरस्कार प्रदान किया। मुख्य अतिथि सरपंच राकेश खराड़ी ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विद्यालय के विकास हेतु हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संगीता शर्मा, परवीन बानो, भारती वर्मा, सूरज धबाई, दानिश खान, प्रमोद जोशी, जगदीश सूर्यवंशी, जयनारायण तिवारी, प्रवीण चंदेल, करिश्मा देराश्री, बाबूलाल मेड़ा, शंकरलाल चौहान, भेरूलाल खराड़ी एवं सुनील खराड़ी का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन दिनेश बारोट ने किया तथा आभार प्रदर्शन जय श्री चौहान द्वारा किया गया।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

सरवन में आरएसएस शताब्दी वर्ष पर विराट हिंदू सम्मेलन का सफल आयोजन, प्रमुख वक्ताओं ने एकता का संदेश दिया...

January 18, 2026 04:32 PM

स्कॉर्पियो वाहन चालक से अवैध देशी कट्टा बरामद, एक अभियुक्त गिरफ्तार...

January 18, 2026 03:03 PM

कस्बा बानसेन स्थित हनुमान मन्दिर के गुम्बद पर लगे स्वर्ण कलश चोरी की घटना का पर्दाफास, भदेसर थाने का हिस्ट्री सीटर मुख्य अभियुक्त सहित दो गिरफ्तार....

January 18, 2026 03:01 PM

ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान का शुभारंभ, सैलाना में विकासखंड स्तरीय ग्रामोत्सव आयोजित....

January 18, 2026 02:58 PM

डीएसटी टीम द्वारा पुलिस थाना पिण्डवाड़ा के एनडीपीएस एक्ट प्रकरण में चार हजार के इनामी वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया..

January 18, 2026 02:54 PM

बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति, वार्षिक उत्सव में दिखी प्रतिभा की झलक...

January 18, 2026 02:53 PM

अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध डीएसटी एवं थाना सदर चित्तौड़गढ़ की संयुक्त कार्रवाई, 4 किलोग्राम से अधिक अवैध अफीम जब्त ,दो अभियुक्त गिरफ्तार....

January 18, 2026 01:45 PM

मेला समापन कल हुआ, रविवार होने के चलते आज भी रही मां के दरबार में बड़ी संख्या में भीड़...

January 18, 2026 01:43 PM

सरवानिया महाराज में सर्व हिंदू समाज की ऐतिहासिक एकजुटता, विशाल हिंदू सम्मेलन में उमड़ा अपार जनसैलाब, नगर बना भगवामय....

January 18, 2026 12:47 PM

रतलाम ड्रग फैक्ट्री छापेमारी सस्पेंडेड एसआई रऊफ खान का आईडी कार्ड बरामद पुलिस-माफिया नेक्सस का बड़ा खुलासा....

January 18, 2026 11:32 AM

अपने बच्चों को मोबाइल से दूर रखें, ताकि बच्चे संस्कारवान बनकर राष्ट्र की सेवा कर सकें, संगठित समाज से ही राष्ट्र की उन्नति संभव है....

January 18, 2026 11:26 AM

चीताखेड़ा से राजस्थान के सुबी श्याम तक डीजे व ढोल ढमाकों के साथ निकली पैदल यात्रा...

January 18, 2026 11:20 AM

बिनोता खाकल देव कमेटी को दान पात्र अन्य स्त्रोत से180957 प्राप्त हुवे...

January 18, 2026 11:07 AM

राष्ट्रीय वॉलीबॉल विजेता लेखिका शर्मा का अरनेड़ में ऐतिहासिक स्वागत, गांव-गांव गूंजा बेटी के सम्मान का स्वर, विद्यालय बना गौरव का साक्षी...

January 18, 2026 04:33 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

January 18, 2026 03:14 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

January 18, 2026 03:13 AM

सिंगोली पुलिस को मिली सफलता, विद्युत केबल चोरों को किया गिरफ्तार....

January 17, 2026 05:11 PM

रेंज रामपुरा में जंगल, वन्यजीव एवं पर्यावरण संरक्षण की अनुभूति, वन विभाग ने कराया 127 विद्यार्थियों व शिक्षकों को वन भ्रमण...

January 17, 2026 05:00 PM

जिला स्तरीय निपूण सेमिनार के साथ सम्पन्न हुआ पुस्तक मेला...

January 17, 2026 04:54 PM