अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध डीएसटी एवं थाना सदर चित्तौड़गढ़ की संयुक्त कार्रवाई, 4 किलोग्राम से अधिक अवैध अफीम जब्त ,दो अभियुक्त गिरफ्तार....
Updated : January 18, 2026 01:45 PM
सुरेश नायक निंबाहेड़ा
धार्मिक
चित्तौड़गढ़ :- डीएसटी एवं थाना सदर चित्तौड़गढ़ पुलिस द्वारा रात्रि गश्त के दौरान संयुक्त कार्रवाई करते हुए अफीम की तस्करी में संलिप्त दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई के दौरान अभियुक्तों के कब्जे से कुल 4 किलो 100 ग्राम अवैध अफीम बरामद की गई। जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह एवं वृत्ताधिकारी बृजेश सिंह के निर्देशानुसार रात्रि गश्त के दौरान डीएसटी टीम इंचार्ज हैडकानि. प्रमोद कुमार मय जाप्ता एवं एसआई प्रभु सिंह मय जाप्ता द्वारा रात्रि में ओछड़ी पुलिया के नीचे निम्बाहेड़ा रोड पर गश्त की जा रही थी। इस दौरान दो जवान उम्र के व्यक्ति पुलिस जाप्ते को वर्दी में देखकर भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें डिटेन किया गया। नाम-पता पूछने पर दोनों ने अपना नाम मध्यप्रदेश के जिला मंदसौर अंतर्गत थाना नाहरगढ़ क्षेत्र के बड़ौद पानपुर निवासी नरसिंह पिता बगदीराम डांगी उम्र 32 वर्ष तथा श्यामलाल पिता प्रभुलाल प्रजापत उम्र 42 वर्ष बताया। दोनों की गतिविधियाँ संदिग्ध पाए जाने पर नियमानुसार तलाशी ली गई, जिसमें नरसिंह डांगी के कब्जे से एक बैग में पॉलिथीन की थैली में 2 किलो 52 ग्राम अवैध अफीम तथा श्यामलाल प्रजापत के कब्जेशुदा बैग में पॉलिथीन की थैली में 2 किलो 48 ग्राम अवैध अफीम बरामद की गई। इस पर मुल्जिमान नरसिंह डांगी एवं श्यामलाल प्रजापत को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। मुल्जिमान से अवैध अफीम के संबंध में पूछताछ एवं अनुसंधान जारी है।
पुलिस टीम - डीएसटी -हैडकानि.प्रमोद कुमार कानि अमितकुमार, रतन सिंह, अजय,बलराम सदर चितौड़गढ़-
एसआई प्रभुसिंह , हैडकानि सुरेन्द्र सिंह, कानि.डूंगरसिंह, बलवंत सिंह, विनोद कुमार
और खबरे
सरवन में आरएसएस शताब्दी वर्ष पर विराट हिंदू सम्मेलन का सफल आयोजन, प्रमुख वक्ताओं ने एकता का संदेश दिया...
January 18, 2026 04:32 PM
स्कॉर्पियो वाहन चालक से अवैध देशी कट्टा बरामद, एक अभियुक्त गिरफ्तार...
January 18, 2026 03:03 PM
कस्बा बानसेन स्थित हनुमान मन्दिर के गुम्बद पर लगे स्वर्ण कलश चोरी की घटना का पर्दाफास, भदेसर थाने का हिस्ट्री सीटर मुख्य अभियुक्त सहित दो गिरफ्तार....
January 18, 2026 03:01 PM
ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान का शुभारंभ, सैलाना में विकासखंड स्तरीय ग्रामोत्सव आयोजित....
January 18, 2026 02:58 PM
डीएसटी टीम द्वारा पुलिस थाना पिण्डवाड़ा के एनडीपीएस एक्ट प्रकरण में चार हजार के इनामी वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया..
January 18, 2026 02:54 PM
बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति, वार्षिक उत्सव में दिखी प्रतिभा की झलक...
January 18, 2026 02:53 PM
अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध डीएसटी एवं थाना सदर चित्तौड़गढ़ की संयुक्त कार्रवाई, 4 किलोग्राम से अधिक अवैध अफीम जब्त ,दो अभियुक्त गिरफ्तार....
January 18, 2026 01:45 PM
मेला समापन कल हुआ, रविवार होने के चलते आज भी रही मां के दरबार में बड़ी संख्या में भीड़...
January 18, 2026 01:43 PM
सरवानिया महाराज में सर्व हिंदू समाज की ऐतिहासिक एकजुटता, विशाल हिंदू सम्मेलन में उमड़ा अपार जनसैलाब, नगर बना भगवामय....
January 18, 2026 12:47 PM
रतलाम ड्रग फैक्ट्री छापेमारी सस्पेंडेड एसआई रऊफ खान का आईडी कार्ड बरामद पुलिस-माफिया नेक्सस का बड़ा खुलासा....
January 18, 2026 11:32 AM
अपने बच्चों को मोबाइल से दूर रखें, ताकि बच्चे संस्कारवान बनकर राष्ट्र की सेवा कर सकें, संगठित समाज से ही राष्ट्र की उन्नति संभव है....
January 18, 2026 11:26 AM
चीताखेड़ा से राजस्थान के सुबी श्याम तक डीजे व ढोल ढमाकों के साथ निकली पैदल यात्रा...
January 18, 2026 11:20 AM
बिनोता खाकल देव कमेटी को दान पात्र अन्य स्त्रोत से180957 प्राप्त हुवे...
January 18, 2026 11:07 AM
राष्ट्रीय वॉलीबॉल विजेता लेखिका शर्मा का अरनेड़ में ऐतिहासिक स्वागत, गांव-गांव गूंजा बेटी के सम्मान का स्वर, विद्यालय बना गौरव का साक्षी...
January 18, 2026 04:33 AM
आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
January 18, 2026 03:14 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
January 18, 2026 03:13 AM
सिंगोली पुलिस को मिली सफलता, विद्युत केबल चोरों को किया गिरफ्तार....
January 17, 2026 05:11 PM
रेंज रामपुरा में जंगल, वन्यजीव एवं पर्यावरण संरक्षण की अनुभूति, वन विभाग ने कराया 127 विद्यार्थियों व शिक्षकों को वन भ्रमण...
January 17, 2026 05:00 PM
जिला स्तरीय निपूण सेमिनार के साथ सम्पन्न हुआ पुस्तक मेला...
January 17, 2026 04:54 PM