FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

राष्ट्रीय वॉलीबॉल विजेता लेखिका शर्मा का अरनेड़ में ऐतिहासिक स्वागत, गांव-गांव गूंजा बेटी के सम्मान का स्वर, विद्यालय बना गौरव का साक्षी...

  Updated : January 18, 2026 04:33 AM

बंशीलाल धाकड़ राजपुरा

  खेल

बड़ीसादड़ी :- जब किसी ग्रामीण अंचल की बेटी अपने पसीने, संकल्प और सपनों के बल पर राष्ट्रीय मंच पर पदक जीतती है, तो उसकी घर वापसी केवल एक यात्रा नहीं रहती, बल्कि वह पूरे समाज के आत्मसम्मान और गौरव की विजय गाथा बन जाती है। आंध्रप्रदेश के कडप्पा में आयोजित 69 वीं राष्ट्रीय अंडर-14 वर्ष विद्यालय छात्रा वॉलीबॉल प्रतियोगिता में राजस्थान टीम को कांस्य पदक दिलाकर अरनेड़ गांव का नाम राष्ट्रीय पटल पर रोशन करने वाली होनहार खिलाड़ी लेखिका शर्मा के गांव आगमन पर पूरे क्षेत्र में उत्सव और उल्लास का वातावरण छा गया। राजस्थान टीम के कोच हंसराज खोईवाल के कुशल मार्गदर्शन में मिली इस उपलब्धि ने न केवल अरनेड़, बल्कि आस पास के गांवों को भी गर्व से भर दिया। राष्ट्रीय सफलता के बाद जैसे ही लेखिका मंगलवाड़ चौराहा पहुंची, बस से उतरते ही ढोल-नगाड़ों, तालियों और जयघोष से वातावरण गूंज उठा। मंगलवाड़ के पूर्व सरपंच आशीष शर्मा के नेतृत्व में खेल प्रेमियों ने पुष्पवर्षा कर बेटी का आत्मीय स्वागत किया। इसके बाद बिलोदा में भी ग्रामीणों ने मार्ग रोक कर लेखिका का अभिनंदन किया और उज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। जैसे-जैसे लेखिका अपने पैतृक गांव अरनेड़ के निकट पहुंची, पूरा गांव मानो स्वागत के लिए उमड़ पड़ा। गाजे बाजे, नारों और फूलों की वर्षा के बीच उन्हें जुलूस के रूप में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अरनेड़ लाया गया, जहां प्रधानाचार्य शान्ति लाल लक्षकार के नेतृत्व में स्कूल द्वारा भव्य सम्मान समारोह आयोजित हुआ। विद्यालय परिसर तालियों की गूंज और गर्व की अनुभूति से सराबोर हो उठा। इस अवसर पर लेखिका को साफा पहनाकर, माल्यार्पण कर तथा प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) के प्रदेश अध्यक्ष रमेश चन्द्र पुष्करणा ने कहा कि लेखिका शर्मा की यह उपलब्धि केवल एक पदक नहीं, बल्कि ग्रामीण अंचल की बेटियों के सपनों को नई उड़ान देने वाली प्रेरणा है। उन्होंने
विश्वास जताया कि लेखिका आने वाले समय में अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी प्रदेश और देश का नाम रोशन करेगी। विद्यालय के प्रधानाचार्य शान्ति लाल लक्षकार ने लेखिका के संघर्ष, नियमित अभ्यास और अनुशासित जीवनचर्या की सराहना करते हुए कहा कि यह सफलता विद्यालय की छात्राओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। समारोह के दौरान विद्यार्थियों की तालियों की गूंज मानो नए सपनों का संचार कर रही थी। लेखिका की इस सफलता के पीछे उनके पिता किशन शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। पंचायत शिक्षक किशन शर्मा ने प्रतिदिन सुबह 5 बजे बेटी को मैदान पर उतारकर प्रशिक्षण दिया। किशन स्वयं वॉलीबॉल के अच्छे खिलाड़ी एवं आरसीए के अभी वर्तमान में क्रिकेट अंपायर भी है। किशन शर्मा ने बेटी को फिटनेस, अनुशासन और खेल कौशल की बारीकियां सिखाई, जिसके परिणामस्वरूप लेखिका राष्ट्रीय स्तर पर चमक बिखेर सकी। विशिष्ट अतिथि अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी गोपीलाल भांबी ने कहा कि लेखिका शर्मा ने यह सिद्ध कर दिया है कि गांव की बेटियां भी राष्ट्रीय स्तर पर इतिहास रच सकती हैं। उनकी सफलता से पूरे क्षेत्र में खेलों के प्रति नई चेतना और आत्मविश्वास का संचार हुआ है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य शांतिलाल लक्षकार ने की। इस अवसर पर अरनेड़ प्रशासक तुलसीराम शर्मा, पूर्व पटवारी बंशी लाल शर्मा, भगवती लाल व्यास, ईडरा विद्यालय के शारीरिक शिक्षक सुरेश चंद्र शर्मा, श्याम सिंह चौहान, गंगाराम जणवा, राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) के जिलाध्यक्ष पूरणमल लोहार, डूंगला तहसील के सभी पदाधिकारी, विद्यालय स्टॉफ सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी, शिक्षक एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। समारोह के समापन पर उपस्थित जनसमूह ने एक स्वर में खिलाड़ी लेखिका शर्मा के उज्ज्वल और स्वर्णिम भविष्य की कामना की। सभी को विश्वास है कि यह प्रतिभाशाली बेटी आने वाले वर्षों में अपनी मेहनत और लगन से राजस्थान को बार-बार गौरवान्वित करेगी। समारोह का संचालन हिरालाल चन्द्रावत ने किया।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

म्हारो पावन चित्तौड़ अभियान तेज, पांडल पोल झरना क्षेत्र व बेडच नदी में दूसरे दिन भी चला सफाई अभियान....

March 10, 2026 03:23 PM

13 मार्च को नीमच शहर में नहीं होगा जल वितरण, हिंगोरिया फिल्टर प्लांट की सफाई के कारण सप्लाई एक दिन आगे बढ़ेगी...

March 10, 2026 02:42 PM

ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच में निःशुल्क हेल्थ चेक-अप कैंप आयोजित....

March 10, 2026 02:38 PM

क्रिकेट बना भाईचारे का माध्यम, निरंकारी युवाओं ने पेश की मिसाल….

March 10, 2026 01:52 PM

मनासा, जमुनियाकलां एवं पिपलिया रावजी में आयुर्वेद चि‍कित्‍सा शिविर सम्‍पन्‍न, 80 रोगियों ने स्‍वास्‍थ्‍य लाभ लिया...

March 10, 2026 01:34 PM

जनगणना के तहत मकान सूचीकरण ब्‍लॉक का गठन सी.एम.एम.एस. पोर्टल पर तत्‍काल करें, कलेक्‍टर ने सभी चार्ज अधिकारियों की बैठक में दिए निर्देश....

March 10, 2026 01:33 PM

किशोरी बालिकाओं में सर्वाईकल केंसर की रोकथाम के लिए जिले में कल नि:शुल्‍क एच.पी.वी. टीकाकरण महाअभियान, कलेक्‍टर ने दिए अधिकाधिक लक्षित बालिकाओं को टीकाकरण केंद्र लाकर वेक्‍सीनेशन करवाने के निर्देश...

March 10, 2026 01:32 PM

गन्ने की फसल की आड़ में अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़, खेत से अवैध अफीम के 5317 पौधे जब्त, खेत मालिक गिरफ्तार, 780 ग्राम शुद्ध अफीम का दूध भी जब्त....

March 10, 2026 12:49 PM

जिला स्तरीय जनसुनवाई शिविर में 21 सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण, एसपी अंकित जायसवाल ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश...

March 10, 2026 12:35 PM

ब्रेजा कार से 976 ग्राम अवैध अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार...

March 10, 2026 11:17 AM

दुर्घटना पीडित राजू बंजारा को आयुष्‍मान योजना का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें, कलेक्‍टर ने की जनसुनवाई, 71 आवेदकों की सुनी समस्‍याएं....

March 10, 2026 10:42 AM

एडीएम श्री कलेश की उपस्थिति में नीमच में जनगणना संबंधी द्वितीय चरण का प्रशिक्षण सम्‍पन्‍न...

March 10, 2026 10:40 AM

जिला पंचायत सीईओ ने ली उत्‍पादक समूहों की बैठक....

March 10, 2026 10:38 AM

नीमच रोड पर सीबीएन की कार्रवाई, मोटरसाइकिल से ले जाई जा रही 14 किलो से अधिक अवैध अफीम जब्त...

March 10, 2026 10:22 AM

बच्चा चोरी की अफवाह से रामपुरा में हड़कंप, पुलिस ने 3 महिलाओं सहित 5 लोगों को लिया हिरासत में...

March 10, 2026 10:09 AM

पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ महिलाओं ने शीतला माता को बासी भोजन (ढोकला)का लगाया भोग, की पूज....

March 10, 2026 09:22 AM

आवरी माताजी मेला परिसर में बिजली विभाग की टीम मेंटेनेंस करने में तल्लीन, मेले में दुकानदारों को 17 मार्च को करेंगे प्लाट वितरण....

March 10, 2026 09:20 AM

मोटरसाईकिल से 2 किलो से अधिक अवैध अफीम के साथ एक नीमच जिले के आरोपी को किया गिरफ्तार....

March 10, 2026 08:42 AM

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कालिका पेट्रोलिंग टीम की महिला कार्मिकों को राज्य स्तर पर सम्मान...

March 10, 2026 07:11 AM