अपने बच्चों को मोबाइल से दूर रखें, ताकि बच्चे संस्कारवान बनकर राष्ट्र की सेवा कर सकें, संगठित समाज से ही राष्ट्र की उन्नति संभव है....
Updated : January 18, 2026 11:26 AM
दशरथ माली चिताखेड़ा
धार्मिक
चीताखेड़ा :- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर आयोजित हिंदू सम्मेलन दक्षिण मंडल के ग्राम बरकटी में रविवार को संपन्न हुआ है। कार्यक्रम के दौरान महिला मंडल ने बालाजी मंदिर से सिर पर कलश धारण कर मंगल गीत गाते हुए डीजे के साथ कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा में महिलाएं, पुरुष भगवा ध्वज लहराते हुए विभिन्न मार्गो से होते हुए बाबा रामदेव मंदिर पहुंचे। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में समाजजन ने भाग लिया। तत्पश्चात सर्व समाज हिंदू विराट सम्मेलन का आयोजन हुआ। इस आयोजन में क्षेत्र में निवासरत सभी समाजजनों के हिंदू होने के नाते सम्मेलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सम्मेलन में मुख्य वक्ता अमित अरविंदेकर जिला सामाजिक समरसता ने कहा कि संगठित समाज से ही राष्ट्र की उन्नति संभव है, जात-पात में बंटे हुए हिन्दू समाज को एक होने की जरूरत है। संघ ने बीते एक शताब्दी में सेवा, संस्कार और संगठन के माध्यम से समाज के हर वर्ग को जोड़ने का कार्य किया है। 1925 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना हुई थी तब उसे यह संगठन हिंदुओं को जगाने का काम कर रहा है। 100 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे देश में गांव-गांव शहर -शहर में हिंदू सम्मेलन आयोजित हो रहे हैं। आरएसएस एक ऐसा संगठन है जो हिंदू रक्षा की बात करता है। हिंदुओं को संगठित करता है और अगर हिंदू संगठित रहे तो देश की कई बीमारियां स्वत: समाप्त हो जाएगी। मातृशक्ति ज्योत्सना पालीवाल ने कहा कि गर्व से कहो हम हिंदू हैं। केवल नारे से काम नहीं चलेगा ,हमें कट्टर हिंदू बनना पड़ेगा। आज की परिस्थितियों को देखते हुए हमें अपनी रक्षा के लिए सजक रहना होगा। आज हिंदुओं की रक्षा के लिए जो संगठन है, उसे मजबूती प्रदान करनी पड़ेगी। अपने बच्चों को मोबाइल से दूर रखें, उन्हें धर्म की शिक्षा दें। ताकि बच्चे संस्कारवान बनकर राष्ट्र की सेवा कर सकें। हिंदू जागृति के लिए ऐसे सम्मेलनों का समूचे राष्ट्र में आयोजन हो रहे हैं श्रीमद् भागवत कथा मर्मज्ञ पंडित दिपक शर्मा इंदौर ने कहा कि सदियों से हिंदू समाज सर्वश्रेष्ठ रहा है। आज भी इस राष्ट्र की संस्कृति को विश्व में पूजा जाता है। कहा कि प्रभु श्री राम हमारे आराध्य देव है हमें सब उनके पदचिन्हों पर चलना चाहिए। संयोजक मनोहर लाल रावत ने अपने उद्बोधन में संघ के 100 वर्षों के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डालते हुए देश के प्रति संघ की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया। कहा कि वर्तमान समय की विपरीत परिस्थितियों में संघ द्वारा निभाई जा रही चुनौती पूर्ण भूमिका तथा लव जिहाद जैसे गंभीर विषयों पर समाज को जागरूक करने का आह्वान किया। श्री रावत ने कहा कि हिंदू धर्म की सनातन परंपराओं, भारतीय संस्कृति की महानता तथा जीवन में संस्कारों का महत्व बताया। दक्षिण मंडल अध्यक्ष मदन लाल गुर्जर, दक्षिण मंडल पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह भाटी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे। बौद्धिक के ठीक बाद भारत माता की आरती उतारी गई आरती के समय सभी का पुष्प पंखुड़ियों से स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में मातृशक्ति, युवा,बालक, बालिकाओं एवं वरिष्ठजनों ने हिस्सा लिया। अंत में सभी को रुद्राक्ष अतिथियों द्वारा वितरण किया गया। सर्वप्रथम कार्यक्रम के प्रारंभ में मंच पर भारत माता और भगवान श्री राम जी की तस्वीर पर द्वीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर शुभारंभ किया। संयोजक मनोहर लाल रावत ने कार्यक्रम का संचालन किया।कार्यक्रम में बरकटी के आसपास के ग्राम घसुंडी जागीर, अमावली जागीर,धामनिया जागीर, भीमपुरा, गांधी पुरा, पिपलिया जागीर, चैनपुरा, फावड़ा, गोपालपुरा सहित अन्य ग्रामों के हिंदू भाइयों ने महाप्रसाद के रूप में सामुहिक स्वभोज का आनंद लिया।
और खबरे
संसद में नीमच को राजस्थान में बताना जिले की अस्मिता का अपमान - तरूण बाहेती, वित्त मंत्री के बयान पर कांग्रेस ने जताई कड़ी आपत्ति, सांसद गुप्ता की भूमिका पर भी उठाए सवाल....
March 14, 2026 11:41 AM
सड़क निर्माण में लापरवाही बन रही हादसों की वजह : डॉ. पृथ्वीसिंह वर्मा...
March 14, 2026 11:38 AM
चारा एवं भूसे के अवैध परिवहन पर प्रशासन की कार्रवाई, चार ट्रक जप्त...
March 14, 2026 11:34 AM
कृषि विज्ञान केंद्र नीमच में विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण, आधुनिक खेती और प्राकृतिक कृषि की दी जानकारी....
March 14, 2026 10:06 AM
जीरन में चोरों के हौसले बुलंद, खाकी बंगला मंदिर की दान पेटी तोड़ने का प्रयास....
March 14, 2026 10:03 AM
रतलाम में ट्रैफिक पुलिस का सख्त अभियान, मॉडिफाइड साइलेंसर जब्त, नो पार्किंग में खड़े वाहनों पर कार्रवाई...
March 14, 2026 09:58 AM
धधकते अंगारों पर चली आस्था, चूल उत्सव में उमड़े सैकड़ों श्रद्धालु...
March 14, 2026 07:25 AM
लड़खड़ाते कदमों के साथ चल रही आवरी माताजी के 20 वें मेले की तैयारियां, सभी कार्यक्रम हुए तय...
March 14, 2026 06:47 AM
स्वच्छता का शनिवार, श्रीमती बामनिया ने बघाना क्षेत्र में किया सफाई व्यवस्था का निरीक्षण, सफाई कार्य में बाधा बन रहे अतिक्रमण हटाने व चार कर्मचारियों को काम से बंद करने के दिए निर्देश....
March 14, 2026 05:39 AM
केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो, मध्यप्रदेश इकाई द्वारा 6.5 किलो अवैध अफीम बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार....
March 14, 2026 05:36 AM
सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, मंदसौर में 46 ग्राम एमडी पाउडर बरामद, हीरो स्प्लेंडर सहित दो आरोपी गिरफ्तार...
March 14, 2026 05:35 AM
निःशुल्क प्रवेश के लिए पहले दिन ही उमड़ा उत्साह, सत्र 2026-27 के लिए 22 हजार से अधिक आवेदन, 28 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि....
March 14, 2026 02:40 AM
गंभीर अनियमितताओं के चलते आयुष्मान योजना से वेदान्त हॉस्पिटल इंदौर निलंबित....
March 14, 2026 02:36 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर....
March 14, 2026 02:34 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
March 14, 2026 02:26 AM
गैस सिलेंडर की किल्लत के विरोध में आज कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन....
March 14, 2026 02:07 AM
बिजली विभाग की लापरवाही से किसान की फसल जलकर राख, विद्युत तार टकराने से निकली चिंगारी से खेत में लगी आग, गेहूं और जौ की फसल को भारी नुकसान...
March 13, 2026 04:33 PM
कोटड़ी चारभुजा नाथ मंदिर में सक्रिय गैंग पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 महिलाएं गिरफ्तार, नीमच–भीलवाड़ा क्षेत्र में फैला था नेटवर्क…
March 13, 2026 04:30 PM
केविके पर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि कार्यक्रम का आयोजन....
March 13, 2026 02:26 PM