FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

युवा दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, साइबर सुरक्षा एवं बाल अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक....

  Updated : January 19, 2026 01:28 PM

बंशीलाल धाकड़ राजपुरा

  शिक्षा

चित्तौड़गढ़ :- युवा दिवस के अवसर पर जिला पुलिस द्वारा छात्र-छात्राओं को सामाजिक रूप से जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनाने के उद्देश्य से विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों, बाल अधिकारों एवं साइबर सुरक्षा की विस्तृत जानकारी दी गई तथा नियमों का पालन करने के महत्व से अवगत कराया गया। जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस कम्युनिटी पुलिसिंग के निर्देशों की पालना में एएसपी सरिता सिंह के निर्देशन में जिला स्तरीय नोडल अधिकारी डीएसपी यातायात शिवप्रकाश हरगन के सुपरविजन में सहायक नोडल अधिकारी सुनिता गुर्जर पुलिस निरीक्षक प्रभारी मानव तस्करी विरोधी युनिट व जाप्ता हैड कानि. पुखराज, कानि. सुशीला कंवर, निर्मल वैष्णव व राजकुमार द्वारा सोमवार को राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय गिलुण्ड, महात्मा गांधी विद्यालय गिलुण्ड एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय घटियावली मे जाकर छात्र-छात्राओ को सडक सुरक्षा एवं यातायात नियमो की जानकारी, साईबर सुरक्षा एवं बाल अधिकार और बाल संरक्षण के प्रति जागरुक किया। उन्हें सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन ठगी, साइबर अपराधों से बचाव तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना समय पर संबंधित विभाग को देने के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ ही बाल अधिकार एवं बाल संरक्षण से संबंधित कानूनों, हेल्पलाइन नंबरों तथा बच्चों की सुरक्षा हेतु उपलब्ध व्यवस्थाओं के बारे में भी विस्तार से बताया गया। युवा दिवस के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने एवं जागरूकता संदेश को प्रभावी ढंग से प्रसारित करने के लिए पोस्टर प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने विचारों के माध्यम से सड़क सुरक्षा, साइबर सुरक्षा तथा बाल अधिकारों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूकता का संदेश दिया। उक्त आयोजन में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शंभुलाल सोमानी, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी सतीश दशोरा एवं संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक मय स्टॉफ के उपस्थित रहे। उक्त तीनो विद्यालयों से करीब 400 विद्यार्थियों ने उक्त कार्यक्रमों में भाग लिया, जिसमे से 130 विद्यार्थियों ने पोस्टर प्रतियोगिताओ, क्विज प्रतियोगिताओ व निबन्ध प्रतियोगिताओ में भाग लिया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया तथा सभी छात्र-छात्राओं से अपील की गई कि वे सीखी गई जानकारियों को अपने दैनिक जीवन में अपनाएं और समाज में भी इनका प्रचार-प्रसार करें। आयोजन का उद्देश्य युवाओं को सुरक्षित, सजग एवं जिम्मेदार नागरिक बनाना रहा, जिसमें विद्यालय प्रशासन एवं विद्यार्थियों का सराहनीय सहयोग रहा।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

भाटखेड़ी में ऐतिहासिक विराट हिंदू सम्मेलन संपन्न, हजारों की सहभागिता से गूंजा समरसता का संदेश...

January 19, 2026 03:13 PM

बंगला बगीचा व्‍यवस्‍थापन प्रकोष्‍ठ के कार्यो की समीक्षा बैठक सम्‍पन्‍न हुई....

January 19, 2026 03:06 PM

जिला प्रशासन की टीम ने किया 106 मांस विक्रेताओं की दुकानों का निरीक्षण..

January 19, 2026 03:05 PM

कलेक्टर श्री चंद्रा के मार्गदर्शन में जिले की गौशालाओं में किया जा रहा है गौ - संवर्धन के लिए नवाचार...

January 19, 2026 03:04 PM

गिरवी लेनदेन विवादों को लेकर व्यापारी मंडल ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन, चांदी–सोने के बढ़ते दामों से बढ़े विवाद, व्यापारियों की सुरक्षा की मांग....

January 19, 2026 03:03 PM

आमेट नगर का हृदय स्थल लक्ष्मी बाजार अब बनता जा रहा है सोने का प्रमुख बाजार...

January 19, 2026 02:59 PM

प्रशासन टीम ने की मनासा में कार्यवाह, 4 फर्मों का निरीक्षण कर लिए 23 नमूने नियमों का पालन नहीं होने पर 3 फर्मों को नोटिस जारी....

January 19, 2026 02:29 PM

कार से 94 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा जब्त, बाईक से एस्कोर्टिंग करते एक आरोपी सहित दो तस्कर गिरफ्तार...

January 19, 2026 02:00 PM

महावीर नगर स्थित दुकान में चोरी करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, चोरी किया मश्रुका व चोरी हेतु उपयोगी उपकरण जप्त....

January 19, 2026 01:55 PM

नपा की गणतंत्र दिवस फुटबाल स्पर्धा मैं 20 को, दो मैच- प्रथम नीमच ब्रदर्स व मंडी फुटबॉल क्लब तथा दूसरा सिटी स्पोर्ट्स व ग्वालटोली फुटबॉल क्लब के बीच होगा....

January 19, 2026 01:34 PM

कनेरा ज्ञान ज्योति विद्यालय एवं ग्राम पंचायत कनेरा द्वारा महाराणा प्रताप पुण्यतिथि मनाई...

January 19, 2026 01:30 PM

युवा दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, साइबर सुरक्षा एवं बाल अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक....

January 19, 2026 01:28 PM

जहां भाई के प्रति प्रेम त्याग समर्पण का भाव हो वहा रामायण होती है, श्रीमद भागवत ज्ञान गंगा पंकज कृष्ण महाराज ने कहा..

January 19, 2026 01:26 PM

135 क्विंटल से अधिक अवैध खैर की गिली लकडियों से भरी ट्रक जब्त दो आरोपी गिरफ्तार...

January 19, 2026 01:15 PM

राजस्थान प्रदेश माली सैनी महासभा (रजि) का नववर्ष स्नेहमिलन एवं सम्मान समारोह सम्पन्न, माली सैनी समाज के चयनित आरएएस प्रतिभाओं सहित मिसेज जया चौहान का हुआ सम्मान....

January 19, 2026 01:05 PM

इनर व्हील डायमंड की सेवा यात्रा, खड़ावदा से नीमच तक गूंजा सेवा का नाम, साइकिल, सिलाई मशीन और व्हीलचेयर वितरण के साथ डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन विभा सिंह ने बढ़ाया क्लब का उत्साह....

January 19, 2026 01:02 PM

चबूतरा निर्माण के लिए विधायक निधि से 2 .5 लाख की अभिनव सोगात मिली....

January 19, 2026 12:55 PM

विज्ञान प्रदर्शनी में कक्षा 8 की छात्रा का चयन, संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में करेगी जिले का प्रतिनिधित्व...

January 19, 2026 12:53 PM

सैलाना थाने की सख्त कार्रवाई अवैध शराब से लदी डिजायर कार जब्त दो तस्कर धराए...

January 19, 2026 11:03 AM