महावीर नगर स्थित दुकान में चोरी करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, चोरी किया मश्रुका व चोरी हेतु उपयोगी उपकरण जप्त....
Updated : January 19, 2026 01:55 PM
रामेश्वर नागदा नीमच
अपराध
नीमच :- माननीय पुलिस महानिदेशक महोदय भोपाल मध्यप्रदेश द्वारा चलाये जा रहे चोरी के अपराधों में आरोपियों की धरपकड हेतु अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक महोदय नीमच श्री अंकित जायसवाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमच श्री नवलसिंह सिसौदिया व नगर पुलिस अधीक्षक सुश्री किरण चौहान के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी नीमच केंट निरीक्षक नीलेश अवस्थी के नेतृत्व में पुलिस थाना नीमचकेंट टीम द्वारा थाना नीमचकेंट के अपराध क्रमांक 568/2025 धारा 305(ए), 331(बी), 331(4) बी.एन.एस में 03 आरोपियों को गिरफतार कर चोरी किया मश्रुका व चोरी हेतु उपयोगी उपकरण जप्त करने में सफलता प्राप्त की है। दिनांक 09.12.2025 को फरियादी लवनीश पिता लक्षमण गुलाटी निवासी जवाहर नगर नीमच ने थाना नीमचकेंट उपस्थित होकर रिपोर्ट किया की मैं उक्त पते पर रहता हुं। मेरा इलेक्ट्रानिक्स व फर्नीचर का व्यवसाय है। मेरा शोरूम महावीर नगर रोड कब्रीस्तान के सामने स्वामी के नाम से शोरूम है। कल दिनांक 08.12.2025 को प्रतीदिन अनुसार रात्रि 08 बजे के आस पास दुकान के ताले लगाकर अपने घर आ गया था। आज दिनांक 09.12.2025 को सुबह 10 बजे अपनी दुकान पर गया व बाहर के ताले खोलकर अन्दर गया तो देखा कि दुकान के अन्दर का सामान पुरा बिखरा हुआ था एवं काउण्टर के ताले टूटे हुये थे। मेरे द्वारा दुकान का सामान चेक करते एक टीवी 50 इंची केवीन कम्पनी, कुछ नगदी, दो कम्बल बेडिंग सेट, दो इन्डेक्शन नही थे। फिर मेने उपर के फस्ट फ्लोर पर जाकर देखा तो उपर के शटर का ताला व कांच टूटा हुआ था। फिर मेने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे देखा तो मेरी दुकान के अन्दर दो अज्ञात व्यक्ति रात्रि 03 बजे के आस पास चोरी करते हुये दिख रहे। फरियादी की उक्त रिपोर्ट पर थाना नीमचकेंट पर अपराध क्रमांक 568/2025 धारा 305(ए), 331(बी), 331(4) बी.एन.एस का अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। दौराने विवेचना उक्त अपराध में अज्ञात आरोपियों की तलाश हेतु हरसम्भावित प्रयास किये जाकर लगभग 50 सीसीटीवी कैमरे देख अज्ञात आरोपियों की तलाश हेतु मुखबीर मामुर किये गये। बाद दिनांक 16.01.2025 व 17.01.2025 को आरोपी 01. अर्जुन पिता प्रेमचंद भील, उम्र 19 साल, निवासी ग्राम सालेडा, थाना छोटी सादडी, 02. अरविंद पिता गोपीलाल नायक, उम्र 23 साल, निवासी ग्राम ढाकनी थाना मनासा, 03. देवीलाल पिता बद्रीलाल भील, उम्र 29 साल, निवासी ग्राम पित्तलवाडी थाना छोटी सादडी हाल मुकाम ग्राम कनावटी ज्ञानोदय कॉलेज के पिछे नीमच को गिरफ्तार कर सदर अपराध में पुछताछ करते उक्त आरोपियों द्वारा दिनांक 09.12.2025 महावीर नगर रोड कब्रीस्तान के सामने स्वामी शोरूम नीमच में चोरी करना स्वीकार किया गया। जो उक्त आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपियों के कब्जे से चोरी किया मश्रुका, नगदी, घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल व चोरी करने हेतु उपयोगी उपकरण जप्त किये गये है। उक्त आरोपियों से अन्य सम्पत्ति संबंधी अपराधों में पुछताछ कर अग्रिम अनुसंधान जारी है।
गिरफ्तार आरोपी - 01. अर्जुन पिता प्रेमचंद भील, उम्र 19 साल, निवासी ग्राम सालेडा, थाना छोटी सादडी, हाल मुकाम ग्राम कनावटी नीमच। 02. अरविंद पिता गोपीलाल नायक, उम्र 23 साल, निवासी ग्राम ढाकनी थाना मनासा, हाल मुकाम ग्राम कनावटी नीमच। 03. देवीलाल पिता बद्रीलाल भील, उम्र 29 साल, निवासी ग्राम पित्तलवाडी थाना छोटी सादडी हाल मुकाम ग्राम कनावटी ज्ञानोदय कॉलेज के पिछे नीमच।
जप्त मश्रुका - 01. इलेक्ट्रानिक इंडेक्शन चूल्हा, 02. दो कम्बल, 03. घटना में प्रयुक्त एक प्लेटिना मोटर सायकल, 04. नगदी 1200/- रूपये, 05. एक बडा पेचकस, 06. एक इलेक्ट्रीक टेस्टर, 07. लोहा काटने की आरी, 08. एक प्लायर।
महत्वपुर्ण योगदान - उक्त कार्यवाही में निरीक्षक नीलेश अवस्थी, सउनि गोपाल सिंह जादौन व थाना नीमचकेंट की टीम का महत्वपुर्ण योगदान रहा है।
और खबरे
भाटखेड़ी में ऐतिहासिक विराट हिंदू सम्मेलन संपन्न, हजारों की सहभागिता से गूंजा समरसता का संदेश...
January 19, 2026 03:13 PM
बंगला बगीचा व्यवस्थापन प्रकोष्ठ के कार्यो की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई....
January 19, 2026 03:06 PM
जिला प्रशासन की टीम ने किया 106 मांस विक्रेताओं की दुकानों का निरीक्षण..
January 19, 2026 03:05 PM
कलेक्टर श्री चंद्रा के मार्गदर्शन में जिले की गौशालाओं में किया जा रहा है गौ - संवर्धन के लिए नवाचार...
January 19, 2026 03:04 PM
गिरवी लेनदेन विवादों को लेकर व्यापारी मंडल ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन, चांदी–सोने के बढ़ते दामों से बढ़े विवाद, व्यापारियों की सुरक्षा की मांग....
January 19, 2026 03:03 PM
आमेट नगर का हृदय स्थल लक्ष्मी बाजार अब बनता जा रहा है सोने का प्रमुख बाजार...
January 19, 2026 02:59 PM
प्रशासन टीम ने की मनासा में कार्यवाह, 4 फर्मों का निरीक्षण कर लिए 23 नमूने नियमों का पालन नहीं होने पर 3 फर्मों को नोटिस जारी....
January 19, 2026 02:29 PM
कार से 94 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा जब्त, बाईक से एस्कोर्टिंग करते एक आरोपी सहित दो तस्कर गिरफ्तार...
January 19, 2026 02:00 PM
महावीर नगर स्थित दुकान में चोरी करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, चोरी किया मश्रुका व चोरी हेतु उपयोगी उपकरण जप्त....
January 19, 2026 01:55 PM
नपा की गणतंत्र दिवस फुटबाल स्पर्धा मैं 20 को, दो मैच- प्रथम नीमच ब्रदर्स व मंडी फुटबॉल क्लब तथा दूसरा सिटी स्पोर्ट्स व ग्वालटोली फुटबॉल क्लब के बीच होगा....
January 19, 2026 01:34 PM
कनेरा ज्ञान ज्योति विद्यालय एवं ग्राम पंचायत कनेरा द्वारा महाराणा प्रताप पुण्यतिथि मनाई...
January 19, 2026 01:30 PM
युवा दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, साइबर सुरक्षा एवं बाल अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक....
January 19, 2026 01:28 PM
जहां भाई के प्रति प्रेम त्याग समर्पण का भाव हो वहा रामायण होती है, श्रीमद भागवत ज्ञान गंगा पंकज कृष्ण महाराज ने कहा..
January 19, 2026 01:26 PM
135 क्विंटल से अधिक अवैध खैर की गिली लकडियों से भरी ट्रक जब्त दो आरोपी गिरफ्तार...
January 19, 2026 01:15 PM
राजस्थान प्रदेश माली सैनी महासभा (रजि) का नववर्ष स्नेहमिलन एवं सम्मान समारोह सम्पन्न, माली सैनी समाज के चयनित आरएएस प्रतिभाओं सहित मिसेज जया चौहान का हुआ सम्मान....
January 19, 2026 01:05 PM
इनर व्हील डायमंड की सेवा यात्रा, खड़ावदा से नीमच तक गूंजा सेवा का नाम, साइकिल, सिलाई मशीन और व्हीलचेयर वितरण के साथ डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन विभा सिंह ने बढ़ाया क्लब का उत्साह....
January 19, 2026 01:02 PM
चबूतरा निर्माण के लिए विधायक निधि से 2 .5 लाख की अभिनव सोगात मिली....
January 19, 2026 12:55 PM
विज्ञान प्रदर्शनी में कक्षा 8 की छात्रा का चयन, संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में करेगी जिले का प्रतिनिधित्व...
January 19, 2026 12:53 PM
सैलाना थाने की सख्त कार्रवाई अवैध शराब से लदी डिजायर कार जब्त दो तस्कर धराए...
January 19, 2026 11:03 AM