गिरवी लेनदेन विवादों को लेकर व्यापारी मंडल ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन, चांदी–सोने के बढ़ते दामों से बढ़े विवाद, व्यापारियों की सुरक्षा की मांग....
Updated : January 19, 2026 03:03 PM
कैलाश बैरागी रामपुरा
सामाजिक
रामपुरा :- चांदी और सोने के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के चलते इन दिनों नगर में गिरवी रखी गई रकमों को लेकर आए दिन विवाद की स्थिति बन रही है। इसी को लेकर व्यापारियों की दुकानों पर हो रहे विवादों के संबंध में आज व्यापारी मंडल द्वारा रामपुरा थाना प्रभारी श्री विजय सागरिया को ज्ञापन सौंपा गया। व्यापारियों ने मांग की कि गिरवी लेनदेन से जुड़े मामलों में उन्हें पुलिस सुरक्षा प्रदान की जाए तथा झूठे प्रकरणों में निष्पक्ष एवं उचित कार्रवाई की जाए। इस पर थाना प्रभारी श्री सागरिया ने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि ऐसे मामलों में पुलिस को सूचना मिलने पर त्वरित व उचित कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान थाना प्रभारी ने 25 दिसंबर 2025 को नगर के मध्य छोटा बाजार स्थित सराफा व्यापारी तरुण कीमती की दुकान में हुई चोरी की घटना को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के आधार पर कुछ संदिग्धों को ट्रेस किया गया है तथा शीघ्र ही मामले का खुलासा किया जाएगा। व्यापारी मंडल अध्यक्ष श्री कैलाश चांदना ने पत्रकारों से चर्चा में बताया कि थाना प्रभारी द्वारा गिरवी से संबंधित विवादों में उचित कार्रवाई एवं व्यापारियों को सुरक्षा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया है। पीड़ित व्यापारियों ने सामूहिक रूप से थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर व्यापारी मंडल अध्यक्ष कैलाश चांदना, सराफा व्यापारी संघ अध्यक्ष लोकेंद्र कडावत सहित अनिल नाहटा, नंदकिशोर गुप्ता, शैलेश सोनी, अजय दानगढ़, राकेश सोनी, मनोज सुराना, शिवनारायण मकवाना, जुगल किशोर गुप्ता, मनोज सोनी, शिवम सोनी, अतुल गुप्ता, वरुण गांग, तनिष्क सोनी, नरेंद्र गुप्ता, गोपाल कारा, रामप्रसाद सोनी एवं पत्रकारगण उपस्थित रहे।
और खबरे
भाटखेड़ी में ऐतिहासिक विराट हिंदू सम्मेलन संपन्न, हजारों की सहभागिता से गूंजा समरसता का संदेश...
January 19, 2026 03:13 PM
बंगला बगीचा व्यवस्थापन प्रकोष्ठ के कार्यो की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई....
January 19, 2026 03:06 PM
जिला प्रशासन की टीम ने किया 106 मांस विक्रेताओं की दुकानों का निरीक्षण..
January 19, 2026 03:05 PM
कलेक्टर श्री चंद्रा के मार्गदर्शन में जिले की गौशालाओं में किया जा रहा है गौ - संवर्धन के लिए नवाचार...
January 19, 2026 03:04 PM
गिरवी लेनदेन विवादों को लेकर व्यापारी मंडल ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन, चांदी–सोने के बढ़ते दामों से बढ़े विवाद, व्यापारियों की सुरक्षा की मांग....
January 19, 2026 03:03 PM
आमेट नगर का हृदय स्थल लक्ष्मी बाजार अब बनता जा रहा है सोने का प्रमुख बाजार...
January 19, 2026 02:59 PM
प्रशासन टीम ने की मनासा में कार्यवाह, 4 फर्मों का निरीक्षण कर लिए 23 नमूने नियमों का पालन नहीं होने पर 3 फर्मों को नोटिस जारी....
January 19, 2026 02:29 PM
कार से 94 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा जब्त, बाईक से एस्कोर्टिंग करते एक आरोपी सहित दो तस्कर गिरफ्तार...
January 19, 2026 02:00 PM
महावीर नगर स्थित दुकान में चोरी करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, चोरी किया मश्रुका व चोरी हेतु उपयोगी उपकरण जप्त....
January 19, 2026 01:55 PM
नपा की गणतंत्र दिवस फुटबाल स्पर्धा मैं 20 को, दो मैच- प्रथम नीमच ब्रदर्स व मंडी फुटबॉल क्लब तथा दूसरा सिटी स्पोर्ट्स व ग्वालटोली फुटबॉल क्लब के बीच होगा....
January 19, 2026 01:34 PM
कनेरा ज्ञान ज्योति विद्यालय एवं ग्राम पंचायत कनेरा द्वारा महाराणा प्रताप पुण्यतिथि मनाई...
January 19, 2026 01:30 PM
युवा दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, साइबर सुरक्षा एवं बाल अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक....
January 19, 2026 01:28 PM
जहां भाई के प्रति प्रेम त्याग समर्पण का भाव हो वहा रामायण होती है, श्रीमद भागवत ज्ञान गंगा पंकज कृष्ण महाराज ने कहा..
January 19, 2026 01:26 PM
135 क्विंटल से अधिक अवैध खैर की गिली लकडियों से भरी ट्रक जब्त दो आरोपी गिरफ्तार...
January 19, 2026 01:15 PM
राजस्थान प्रदेश माली सैनी महासभा (रजि) का नववर्ष स्नेहमिलन एवं सम्मान समारोह सम्पन्न, माली सैनी समाज के चयनित आरएएस प्रतिभाओं सहित मिसेज जया चौहान का हुआ सम्मान....
January 19, 2026 01:05 PM
इनर व्हील डायमंड की सेवा यात्रा, खड़ावदा से नीमच तक गूंजा सेवा का नाम, साइकिल, सिलाई मशीन और व्हीलचेयर वितरण के साथ डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन विभा सिंह ने बढ़ाया क्लब का उत्साह....
January 19, 2026 01:02 PM
चबूतरा निर्माण के लिए विधायक निधि से 2 .5 लाख की अभिनव सोगात मिली....
January 19, 2026 12:55 PM
विज्ञान प्रदर्शनी में कक्षा 8 की छात्रा का चयन, संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में करेगी जिले का प्रतिनिधित्व...
January 19, 2026 12:53 PM
सैलाना थाने की सख्त कार्रवाई अवैध शराब से लदी डिजायर कार जब्त दो तस्कर धराए...
January 19, 2026 11:03 AM