FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

एसडीएम ने ग्रामसभा प्रस्ताव ठुकराया, विधायक ने देर रात टंट्या भील की प्रतिमा स्थापित कर दी...

  Updated : January 20, 2026 03:27 AM

जीतेन्द्र कुमावत सैलाना

  प्रशासनिक

सैलाना :- विधानसभा क्षेत्र के बाजना अंचल के राजापुरा माताजी गांव में आदिवासी क्रांतिकारी टंट्या भील की प्रतिमा स्थापना का प्रस्ताव ग्रामसभा में पारित होने के बावजूद सैलाना एसडीएम ने इसे पेसा नियम 2022 के विरुद्ध बताते हुए ठुकरा दिया। ग्रामीणों ने ग्रामसभा प्रस्ताव और अनापत्ति प्रमाण पत्र के साथ एसडीएम कार्यालय पहुंचकर अनुमति मांगी, लेकिन उन्हें पुरातत्व विभाग सहित अन्य विभागों से एनओसी लेने का सुझाव दिया गया। इस दौरान पुलिस कार्रवाई की धमकी भी दी गई। इसके जवाब में सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार ने ग्रामीणों के साथ मिलकर स्वयं कार्रवाई की। उन्होंने राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के तलवाड़ा से टंट्या भील की प्रतिमा लाकर देर रात करीब ढाई बजे गांव में स्थापित कर दी। विधायक ने कहा, अनुसूचित क्षेत्रों में पेसा नियम का एक-एक अक्षर लागू करवाएंगे। क्षेत्रवासियों को कानूनी रूप से जागरूक करेंगे, ताकि आदिवासी इलाकों में राजनीति से प्रेरित कर्मचारियों का हस्तक्षेप समाप्त हो सके। विधायक डोडियार ने बताया कि प्रतिमा स्थापना के बाद 25 जनवरी को अनावरण एवं जनजागृति कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र के ग्रामीणों से इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल होने का आह्वान किया है। कार्यक्रम में टंट्या भील के योगदान पर चर्चा और आदिवासी अधिकारों पर जागरूकता फैलाई जाएगी। प्रतिमा स्थापना के दौरान विधायक के साथ जिला पंचायत सदस्य शरद डोडियार, पूर्व जिला पंचायत सदस्य कविता भगोरा, आदिवासी छात्र संगठन के पूर्व अध्यक्ष ध्यानवीर डामोर, जयस भील एकता मिशन संगठन के प्रदेश सचिव मांगू सिंह सिंगाड़, कनीराम सिंगाड़, भुरजी, भानजी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

चित्तौड़गढ़ पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी वाहन नीलामी, 281 जब्त व लावारिस वाहन नीलाम, 96 लाख रुपये से अधिक का राजस्व....

January 20, 2026 05:27 AM

गौ रक्षा दल की जिला बैठक संपन्न, नवीन कार्यकारिणी का विस्तार..

January 20, 2026 04:20 AM

एसडीएम ने ग्रामसभा प्रस्ताव ठुकराया, विधायक ने देर रात टंट्या भील की प्रतिमा स्थापित कर दी...

January 20, 2026 03:27 AM

दुर्घटनाओं को आमंत्रित कर रहा है विद्यालय का पुराना खंडहर भवन, लिखित पत्र देने के बाद भी विभाग नहीं ले रहा सुध

January 20, 2026 03:17 AM

सरवानिया महाराज में माघ बीज पर बाबा रामदेव के भजनों से गूंज उठा मंदिर परिसर, देर रात तक भक्तिरस में सराबोर रहा नगर, आज हवन-पूजन व चादर-भाला स्थापना कार्यक्रम....

January 20, 2026 03:09 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

January 20, 2026 03:03 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

January 20, 2026 03:01 AM

कर्मचारियों के हक में हाई कोर्ट का फैसला, ACR न होने पर भी कर्मचारी को मिलेगा चौथा वेतनमान, 6% ब्याज के साथ मिलेगा बकाया....

January 19, 2026 03:16 PM

भाटखेड़ी में ऐतिहासिक विराट हिंदू सम्मेलन संपन्न, हजारों की सहभागिता से गूंजा समरसता का संदेश...

January 19, 2026 03:13 PM

बंगला बगीचा व्‍यवस्‍थापन प्रकोष्‍ठ के कार्यो की समीक्षा बैठक सम्‍पन्‍न हुई....

January 19, 2026 03:06 PM

जिला प्रशासन की टीम ने किया 106 मांस विक्रेताओं की दुकानों का निरीक्षण..

January 19, 2026 03:05 PM

कलेक्टर श्री चंद्रा के मार्गदर्शन में जिले की गौशालाओं में किया जा रहा है गौ - संवर्धन के लिए नवाचार...

January 19, 2026 03:04 PM

गिरवी लेनदेन विवादों को लेकर व्यापारी मंडल ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन, चांदी–सोने के बढ़ते दामों से बढ़े विवाद, व्यापारियों की सुरक्षा की मांग....

January 19, 2026 03:03 PM

आमेट नगर का हृदय स्थल लक्ष्मी बाजार अब बनता जा रहा है सोने का प्रमुख बाजार...

January 19, 2026 02:59 PM

प्रशासन टीम ने की मनासा में कार्यवाह, 4 फर्मों का निरीक्षण कर लिए 23 नमूने नियमों का पालन नहीं होने पर 3 फर्मों को नोटिस जारी....

January 19, 2026 02:29 PM

कार से 94 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा जब्त, बाईक से एस्कोर्टिंग करते एक आरोपी सहित दो तस्कर गिरफ्तार...

January 19, 2026 02:00 PM

महावीर नगर स्थित दुकान में चोरी करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, चोरी किया मश्रुका व चोरी हेतु उपयोगी उपकरण जप्त....

January 19, 2026 01:55 PM

नपा की गणतंत्र दिवस फुटबाल स्पर्धा मैं 20 को, दो मैच- प्रथम नीमच ब्रदर्स व मंडी फुटबॉल क्लब तथा दूसरा सिटी स्पोर्ट्स व ग्वालटोली फुटबॉल क्लब के बीच होगा....

January 19, 2026 01:34 PM

कनेरा ज्ञान ज्योति विद्यालय एवं ग्राम पंचायत कनेरा द्वारा महाराणा प्रताप पुण्यतिथि मनाई...

January 19, 2026 01:30 PM