एमडीएम व आंगनवाड़ी समूह संचालकों को न खाद्यान्न मिला, न राशि, गणतंत्र दिवस पर कैसे दें विशेष भोजन?..
Updated : January 21, 2026 06:48 AM
बबलु माली
सामाजिक
नीमच :- केंद्र एवं मध्यप्रदेश शासन की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री पोषण (मिड-डे मील) योजना के अंतर्गत शासकीय विद्यालयों में स्वयं सहायता समूहों द्वारा प्रतिदिन मेनू अनुसार भोजन प्रदाय किया जा रहा है। यह कार्य समूहों की महिला रसोइयों द्वारा नियमित रूप से किया जा रहा है, किंतु विभागीय लापरवाही के चलते न तो समय पर भोजन पकाने की लागत राशि का भुगतान किया जा रहा है और न ही खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है। विभाग द्वारा बजट का हवाला देकर तीन-तीन माह तक राशि लंबित रखी जा रही है, जिससे योजना संचालित करने वाले समूहों को गंभीर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में गरीब व कामकाजी महिलाएं किराना सामग्री कैसे क्रय करें। यह बड़ा प्रश्न बना हुआ है। महिला स्वयं सहायता समूह संगठन की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया मनोहर बैरागी ने बताया कि प्रदेश में लगभग 96 हजार स्वयं सहायता समूह कार्यरत हैं, जिनमें करीब 2 लाख 12 हजार महिला रसोइया बच्चों के लिए भोजन पकाने का कार्य कर रही हैं। इन महिलाओं को मात्र ₹4000 मासिक मानदेय दिया जाता है, जो प्रतिदिन लगभग ₹133 बैठता है। इसी राशि में उन्हें भोजन पकाने के साथ-साथ बच्चों की जूठी थालियां धोने जैसे अतिरिक्त कार्य भी करने पड़ते हैं। वहीं आंगनवाड़ी केंद्रों की स्थिति और भी चिंताजनक है, जहां कार्यरत महिलाओं को मात्र ₹500 मासिक, अर्थात लगभग ₹16 प्रतिदिन मानदेय मिलता है। संगठन की मांग है कि महंगाई को देखते हुए इन कामकाजी महिलाओं को उनके श्रम के अनुरूप सम्मानजनक मानदेय प्रदान किया जाए। शासन द्वारा गणतंत्र दिवस व स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्वों पर विशेष भोजन प्रदाय करने के निर्देश तो दिए जाते हैं, लेकिन विशेष भोजन की अलग से राशि जारी नहीं की जाती, जबकि इसकी लागत सामान्य भोजन से कहीं अधिक होती है। साथ ही नियमित लागत राशि व खाद्यान्न भी समय पर उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। ऐसी स्थिति में स्वयं सहायता समूह संचालकों के समक्ष यह गंभीर संकट खड़ा हो गया है कि वे 26 जनवरी अथवा 15 अगस्त को विशेष भोजन किस प्रकार उपलब्ध कराएं। संगठन ने शासन एवं विभाग से मांग की है कि प्रत्येक माह समय पर भोजन पकाने की लागत राशि जारी की जाए, विद्यालयों में दर्ज छात्र संख्या के अनुसार खाद्यान्न नियमित रूप से उपलब्ध कराया जाए, ताकि योजना का संचालन बिना किसी आर्थिक बाधा के किया जा सके। उक्त जानकारी महिला स्वयं सहायता समूह संगठन की प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती सोना भरत प्रजापत (अठाना) द्वारा दी गई।
और खबरे
अवैध गतिविधियों की सूचना हेतु विशेष मोबाइल नंबर जारी, पुलिस अधीक्षक के संरक्षण में संचालित रहेगा...
February 18, 2026 02:25 PM
बारिश और ओले वृष्टि से फसलों में नुकसान, किसान हुए चिंतित, निंबाहेड़ा और आसपास के गांवों में हुई अचानक मावठ की बारिश ने किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है....
February 18, 2026 02:22 PM
आस्था,श्रद्धा और जिम्मेदारी का संगम,मुकाम-समराथल-पीपासर मेले में पर्यावरण सेवकों ने कचरा बीनकर व दुकानदारों को जागरूक कर सिंगल यूज प्लास्टिक के बहिष्कार का दिया सशक्त संदेश, पांच दिवसीय मेले में जन-जागरूकता का संदेश देकर सांचौरी-मालाणी शाखा के पर्यावरण सेवक वापस लौटे....
February 18, 2026 02:19 PM
सरवानिया महाराज में आगामी त्यौहारों को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च, आमजन से शांति, सौहार्द व भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील...
February 18, 2026 02:07 PM
स्कोडा कार से 45 किलो से अधिक डोडाचूरा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार...
February 18, 2026 01:13 PM
जिला पंचायत सीईओ श्री वैष्णव ने ली किसान उत्पादक संगठनों की बैठक....
February 18, 2026 01:05 PM
जिले में शांति एवं सदभाव के साथ त्यौहार मनाने की परम्परा हमेशा कायम रहे - श्री चंद्रा परीक्षाओं के मददेनजर निर्धारित सीमा से अधिक ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग पर प्रतिबंध रहेगा- एस.पी., जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न...
February 18, 2026 12:55 PM
पी.एम. श्रमयोगी मानधन योजना तहत नीमच में शिविर 20 व 21 फरवरी को असंगठित श्रमिक पीएम एस.वाई.एम.में कराए पंजीयन....
February 18, 2026 12:54 PM
हमारी आंगनवाडी पोषण भी पढाई भी के तहत जिले की 66 आंगनवाडी केंद्रों के बच्चों के लिए विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविरों का आयोजन.....
February 18, 2026 12:51 PM
बाल विवाह रोकथाम जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न...
February 18, 2026 12:50 PM
उपखण्ड अधिकारी ने किया आंगनवाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण...
February 18, 2026 12:38 PM
बाल विवाह मुक्त भारत, ऋषि मंगरी मेले में आमजन को किया जागरूक, चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने दिलाई बाल विवाह के विरुद्ध शपथ, हेल्पलाइन नंबर 1098 की दी जानकारी....
February 18, 2026 12:37 PM
फॉर्च्यूनर गाड़ी से 205 किलो अवैध डोडाचूरा जब्त, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत भदेसर थाना पुलिस की कार्यवाही..
February 18, 2026 10:43 AM
रतनगढ़ ब्लॉक की संगठनात्मक बैठक एवं चलो पंचायत, चलो पंचायत कार्यक्रम आयोजित....
February 18, 2026 10:29 AM
नगर की बेटी ने बढ़ाया मान, किसान परिवार की वंदना का रेलवे RPF में चयन...
February 18, 2026 09:58 AM
आंकली पुलिया पर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, चालक की मौत...
February 18, 2026 09:39 AM
नहीं लगेगा कोई नया टैक्स, 10 लाख नए पीएम आवास, बच्चों को स्कूलों में मिलेगा दूध और 15 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती...
February 18, 2026 09:36 AM
सुवासरा में 30 हजार की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार, लोकायुक्त पुलिस उज्जैन की ट्रैप कार्रवाई, पहले भी ले चुका था 10 हजार रुपये...
February 18, 2026 08:24 AM
जल संरक्षण की दिशा में निरंकारी मिशन का सशक्त कदम प्रोजेक्ट अमृत का चौथा चरण...
February 18, 2026 06:37 AM