जांगिड़ ब्राह्मण समाज द्वारा विश्वकर्मा जन्म महोत्सव का चित्रकला एवं मेहंदी प्रतियोगिताओं के साथ शुभारंभ, खेलकूद प्रतियोगिता कल...
Updated : January 29, 2026 01:19 PM
अर्जुन जयसवाल नीमच
सामाजिक
नीमच :- जांगिड़ ब्राह्मण समाज जवाहर नगर नीमच के तत्वाधान में 49 वां श्री विश्वकर्मा जन्मोत्सव विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ 127 जवाहर नगर नीमच जांगिड़ ब्राह्मण समाज धर्मशाला में गुरुवार 29 जनवरी को ड्राइंग और मेहंदी प्रतियोगिताओं के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वकर्मा भगवान के चित्र पर माल्यार्पण दीप प्रज्वलित कर किया गया। जांगिड़ ब्राह्मण समाज नीमच के अध्यक्ष सुरेश शर्मा महामंत्री प्रवीण शर्मा कोषाध्यक्ष राकेश शर्मा ने बताया कि जन्म महोत्सव कार्यक्रम की श्रृंखला में गुरुवार 29 जनवरी को शाम 4 बजे जांगिड़ ब्राह्मण समाज धर्मशाला भवन में बालक एवं बालिकाओं की 0 से 6 से 12 ,12 से 18 वर्ष महिलाओं के सभी आयु वर्ग की चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें समाज के बालिकाओं महिलाओं बच्चों ने अपार उत्साह के साथ सहभागिता निभाई इसी प्रकार शाम 5 बजे से 6 बजे तक 12 से 18 वर्ष बालिका वर्ग तथा महिलाओं के सभी आयु वर्ग की मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें समाज की महिला बालिका एवं बच्चों ने सहभागिता निभाई। विश्वकर्मा जन्म महोत्सव कार्यक्रम की श्रृंखला में 31 जनवरी शनिवार को विश्वकर्मा जन्म महोत्सव के उपलक्ष्य में 127 जवाहर नगर नीमच पर विभिन्न खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। शुक्रवार 30 जनवरी को दोपहर 2 से 2:30 बजे तक हायर सेकेंडरी स्कूल मैदान गायत्री मंदिर के सामने नीमच पर समाज बालक एवं बालिका वर्ग की अलग-अलग वर्ग की दौड़ स्लो साइकिल रेस, दोपहर 3: से 3:30 बजे तक पुरुष एवं महिला वर्ग की अलग-अलग स्लो स्कूटी रेस सहित विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। 30 जनवरी शुक्रवार को जांगिड़ ब्राह्मण समाज भवन 127 जवाहर नगर नीमच पर दोपहर 2:30 बजे महिलाओं द्वारा भजन कीर्तन, दोपहर 3:30 से 4 बजे तक 12 से 18 बालिका एवं सभी आयु वर्ग महिला वर्ग की चेयर रेस प्रतियोगिता, दोपहर 3:30 से 4 तक 18 से 18 वर्ष बालिका एवं सभी आयु वर्ग महिला वर्ग की चम्मच रेस 4 से 4:30 बजे तक बालक एवं बालिकाओं के 6 से 12 वर्ष तक आयु वर्ग की फैंसी ड्रेस तथा 4.30 से 5 बजे तक सामाजिक सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।, रात्रि 8बजे भगवान विश्वकर्मा जी कथा एवं भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। 31 जनवरी शनिवार को सुबह 9 बजे हवन एवं गणपति पूजन, दोपहर 12:30 बजे विश्वकर्मा की शोभायात्रा शाम 4 बजे पुरस्कार वितरण सम्मान समारोह 6:30 बजे महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा। पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह में भारत सरकार के पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के सदस्य विनय जांगिड़,भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार, नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती अतिथि के रूप में मार्गदर्शन प्रदान करेंगे । 31 जनवरी को सभी समाज बंधु अपना व्यापार व्यवसाय संस्थान का अवकाश रखकर कार्यक्रमों में सहभागी बनेंगे। शोभा यात्रा में समाज के पुरुष श्वेत वस्त्र एवं महिलाएं लाल या पीली साड़ी चुनरी में सहभागी बनेगी।
और खबरे
मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने 1.17 लाख किसानों के खाते में अंतरित की 200 करोड़ रूपये की भावांतर राशि, बूढ़ा एवं नारायणगढ़ में नवीन सांदीपनि विद्यालय प्रारंभ करने व पिपलिया मंडी में फ्लाई ओवर निर्माण की घोषणा....
January 29, 2026 03:57 PM
जिले में सेम एवं मेम श्रेणी के शतप्रतिशत बच्चों का 15 फरवरी तक पंजीयन सुनिश्चित करें, कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक आयोजित...
January 29, 2026 03:57 PM
कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला कौशल विकास समिति की बैठक सम्पन्न...
January 29, 2026 03:55 PM
अज्ञात महिला का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी..
January 29, 2026 03:31 PM
तरुण भराडिया चैरिटेबल ट्रस्ट बंबोरी ओर ग्रामवासियो के सहयोग से 1 फरवरी को बम्बोरी में नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन...
January 29, 2026 03:25 PM
राधा कृष्ण बस्ती द्वारा विराट हिंदू सम्मेलन की शुरुआत भूमि पूजन से..
January 29, 2026 03:22 PM
समीक्षा बैठक एवं कृषक संवाद कार्यक्रम का आयोजन...
January 29, 2026 03:20 PM
धार्मिक एवं मिलनसार व्यक्तित्व श्री गणेश जी माली का दुखद निधन, समाज में शोक की लहर...
January 29, 2026 03:11 PM
स्वर्गीय संजय कुमार शर्मा की स्मृति में जल मंदिर का लोकार्पण...
January 29, 2026 01:28 PM
न्याय की आस में 218 दिन, अब जयपुर कूच करेंगे जालिया के प्रताड़ित किसान, आत्मदाह की चेतावनी से प्रशासन में हड़कंप....
January 29, 2026 01:23 PM
जांगिड़ ब्राह्मण समाज द्वारा विश्वकर्मा जन्म महोत्सव का चित्रकला एवं मेहंदी प्रतियोगिताओं के साथ शुभारंभ, खेलकूद प्रतियोगिता कल...
January 29, 2026 01:19 PM
डोडाचूरा तस्करी में स्कॉर्टिंग गैंग का भंडाफोड़, 18 किलो 640 ग्राम बरामद, 3 गिरफ्तार.....
January 29, 2026 11:08 AM
महाराणा प्रताप स्मारक अभियान, सिंगोली में 30वीं प्रतिमा का अनावरण, 500 प्रतिमाओं के लक्ष्य की ओर कदम...
January 29, 2026 09:50 AM
सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी के नए नियमों पर रोक लगाई, 2012 के नियम होंगे लागू...
January 29, 2026 09:05 AM
मनरेगा योजना को कमजोर करने,एस आई आर के नाम से थोकबंद नाम काटे जाने व धामनिया- चीताखेड़ा सड़क की दुर्दशा के विरोध में कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन कल...
January 29, 2026 08:28 AM
पदोन्नति होने पर खुश होकर विद्यालय को किया साउंड सिस्टम भेंट...
January 29, 2026 06:08 AM
आगर मालवा पुलिस ने एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, लगभग 5 करोड़ रूपए का अवैध मादक पदार्थ व उपकरण जप्त..
January 29, 2026 03:10 AM
प्रदेश में 43 हजार हेक्टेयर में हो रही फूलों की खेती, इंदौर पुष्प उत्पादन में प्रथम और रतलाम दूसरे स्थान पर…
January 29, 2026 03:04 AM
आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
January 29, 2026 02:56 AM