FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

मनरेगा योजना को कमजोर करने,एस आई आर के नाम से थोकबंद नाम काटे जाने व धामनिया- चीताखेड़ा सड़क की दुर्दशा के विरोध में कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन कल...

  Updated : January 29, 2026 08:28 AM

दशरथ माली चिताखेड़ा

  राजनीति

चीताखेड़ा :- धामनिया चीताखेड़ा सड़क मार्ग की दयनीय हालत व मनरेगा को कमजोर करने और भाजपा कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन अधिकारीयों से मिली भगत करके सूची में नाम कटवाने के लिए फार्म सात गलत तरीके से देकर थोकबंद नाम काटे गए हैं इसके विरोध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश व जिला कांग्रेस अध्यक्ष के आदेश पर जीरन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष के मार्गदर्शन में कल शुक्रवार को प्रातः 11:30 बजे चीताखेड़ा बस स्टैंड पर धरना प्रदर्शन कार्यक्रम ग्रामीण रोजगार और अधिकारों की रक्षा के लिए आयोजित किया जा रहा है। उपरोक्त जानकारी जीरन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राणावत ने प्रेस विज्ञप्ति में देते हुए बताया है कि धामनिया चीताखेड़ा सड़क मार्ग वर्षों से लावारिस हालत में पड़ा हुआ है। पीडब्ल्यूडी विभाग की अनदेखी से पूरा मार्ग छलनी होकर जगह-जगह लंबे चौड़े गहरे गड्ढों ने कब्रगाह का रुप धारण कर लिया है,जिससे आए दिन दुर्घटनाओं से वाहन चालक लहूलुहान हो रहे हैं तो वहीं फोर व्हीलर और टू-व्हीलर वाहन क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। वहीं जनविरोधी नीतियों के चलते सत्ता में बैठे राजनेताओं और अधिकारियों को कुंभकर्णी नींद से जगाने तथा केंद्र की मोदी सरकार द्वारा मनरेगा को कमजोर किए जाने और उसकी जगह नए कानून विकसित भारत गारंटी रोजगार और आजीविका मिशन ग्रामीण (vb-gramg) को लागू किए जाने के विरोध में कांग्रेस आज 30 जनवरी ,शुक्रवार को जीरन ब्लॉक स्तर पर धरना प्रदर्शन करने जा रही है। जीरन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राणावत ने बताया है कि इस धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती, मंडी पूर्व सदस्य राजेंद्र सिंह तोमर,जीरन ब्लॉक कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष विनोद दक, जनपद पंचायत सदस्य प्रतिनिधि पर्वत सिंह जाट, हरवार पूर्व सरपंच मोहन सिंह जाट मुख्य रूप से मार्गदर्शन करेंगे। कहा कि मनरेगा जैसी योजना गरीब और ग्रामीण लोगों के लिए बहुत जरूरी है। इसे कमजोर करने से गांव में रोजगार कम होगा और मजदूरों ,किसानों व गरीब परिवारों की आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ेगा। कहा कि भाजपा सरकार की नीतियां गरीब, किसान और मजदूरों का खिलाफ है। कांग्रेस का यह धरना प्रदर्शन पूरी तरह से शांतिपूर्वक आयोजित किया जाएगा। इसके जरिए केंद्र और राज्य सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ विरोध दर्ज कराया जाएगा। यह आंदोलन ग्रामीण रोजगार और अधिकारों की रक्षा के लिए किया जा रहा है।मंडलम अध्यक्ष राजेश जैन, सेक्टर प्रमुख युगल किशोर टेलर चीताखेड़ा,जीरन सेक्टर प्रमुख राकेश मेरावत,सेक्टर प्रमुख अनिल रावत घसुण्डी जागीर, सेक्टर प्रमुख लखमीचंद रावत अमावली जागीर, सेक्टर प्रमुख ओमप्रकाश जाट हरनावदा ने क्षेत्र के समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक संख्या में निर्धारित समय पर पहुंचकर किसान, गरीब मजदूरों एवं आमजन विरोधी केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करें।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

महाराणा प्रताप स्मारक अभियान, सिंगोली में 30वीं प्रतिमा का अनावरण, 500 प्रतिमाओं के लक्ष्य की ओर कदम...

January 29, 2026 09:50 AM

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी के नए नियमों पर रोक लगाई, 2012 के नियम होंगे लागू...

January 29, 2026 09:05 AM

मनरेगा योजना को कमजोर करने,एस आई आर के नाम से थोकबंद नाम काटे जाने व धामनिया- चीताखेड़ा सड़क की दुर्दशा के विरोध में कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन कल...

January 29, 2026 08:28 AM

पदोन्नति होने पर खुश होकर विद्यालय को किया साउंड सिस्टम भेंट...

January 29, 2026 06:08 AM

आगर मालवा पुलिस ने एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, लगभग 5 करोड़ रूपए का अवैध मादक पदार्थ व उपकरण जप्त..

January 29, 2026 03:10 AM

प्रदेश में 43 हजार हेक्टेयर में हो रही फूलों की खेती, इंदौर पुष्प उत्पादन में प्रथम और रतलाम दूसरे स्थान पर…

January 29, 2026 03:04 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

January 29, 2026 02:56 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

January 29, 2026 02:55 AM

भाटखेड़ा फंटा से जावद फंटा तक निर्माणाधीन सड़क पर लगाए गए डायवर्सन बोर्ड.....

January 29, 2026 02:18 AM

धामनिया चीताखेड़ा सड़क मार्ग की दुर्दशा, मतदाताओं के थोकबंद नाम काटे जाने और नरेगा योजना का नाम बदलने के विरोध में कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन 30 को चीताखेड़ा में...

January 28, 2026 05:13 PM

बाल विवाह की सूचना पर की गई कार्यवाही, दो नाबालिक बहनों की शादी रुकवाई गई...

January 28, 2026 04:54 PM

मनासा में विधिक सेवा प्राधिकरण का सम्मान समारोह आयोजित, रामपुरा निवासी अधिवक्ता अनवर खान उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रशस्ति पत्र से सम्मानित..

January 28, 2026 04:05 PM

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास) नीमच की 59वीं छमाही बैठक का हुआ आयोजन....

January 28, 2026 02:35 PM

41 किलोग्राम से अधिक अवैध अफीम डोडा चूरा सहित अल्टो कार जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार...

January 28, 2026 02:32 PM

बकरियाँ चोरी की घटना का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार...

January 28, 2026 02:12 PM

पत्रकार कंठालिया को मिला जिला स्तरीय सम्मान...

January 28, 2026 02:11 PM

मुख्यमंत्री का कल मल्हारगढ पहुंचकर करें भावभीना स्वागत - परिहार...

January 28, 2026 02:10 PM

नाले के पानी से खेत में अवैध सिंचाई पर नपा की कार्रवाई 2 विद्युत मोटर व 1 पम्प जप्त....

January 28, 2026 01:37 PM

मेवाड़ के भीष्म पितामह सत्यव्रत रावत चुण्डा जयंती जौहर भवन चित्तौड़गढ़ पर हर्षोल्लास से सम्पन्नत...

January 28, 2026 01:28 PM