FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

मेवाड़ के भीष्म पितामह सत्यव्रत रावत चुण्डा जयंती जौहर भवन चित्तौड़गढ़ पर हर्षोल्लास से सम्पन्नत...

  Updated : January 28, 2026 01:28 PM

बंशीलाल धाकड़ राजपुरा

  आयोजन

चित्तौड़गढ़ :- समस्त क्षत्रिय समाज द्वारा चित्तौड़गढ़ में मेवाड़ के भीष्म पितामह सत्यव्रत रावत चुंडा जी की माघ शुक्ल अष्टमी (भीमाष्टमी) को 648 वीं जयंती के उपलक्ष्य में कुलदेवी बायण माता के रात्रि जागरण व हवन पूजा कर सत्यव्रत रावत चुण्डा जी की जयंती मनाई गयी।मेवाड़ के भीष्म पितामह सत्यव्रत रावत चुंडा जी की माघ शुक्ल अष्टमी (भीमाष्टमी) को 648 वीं जयंती के उपलक्ष्य में कुलदेवी बायण माता के रात्रि जागरण व हवन पूजा कर सत्यव्रत रावत चुण्डा जी की जयंती मनाई गयी 25 जनवरी 2026 को सायं काल बाण माता मंदिर में रात्रि जागरण में माता जी के श्रृंगार,धुप दीप,पोशाक एवं फुल बाट पूजा आदि चुण्डा स्मृति संस्थान के उपाध्यक्ष कान सिंह सुवावा,चावण्ड सिंह दातड़ा, शिवपाल सिंह झालरा, प्रहलाद सिंह चुंडावत, रणजीत सिंह सुवावा ने कराया। 26 जनवरी 2026 को प्रातः काल हवन यज्ञ बाल भोग पूजा आदि कराया जिसमें भूपेंद्र सिंह झालरा,भंवर सिंह नेतावलगढ़ पाछली, कान सिंह सुवावा एवं शिवपाल सिंह झालरा आदि हवन यज्ञ में बिराजे‌। पूर्णाहुति बाण माता के पुजारी मुकेश पालीवाल ने किया तथा हवन यज्ञ पंडित अरविंद भट्ट ने किया। मेवाड़ के भीष्म पितामह सत्यव्रत रावत चुंडा जी की 648 वीं जयंती समारोह के उपलक्ष में चुंडा स्मृति संस्थान मेवाड़ के तत्वाधान में जौहर भवन चित्तौड़गढ़ में श्रद्धांजलि अर्पित की गई जिसमें मुख्य अतिथि रावत यशवर्धन सिंह बस्सी, विशिष्ट अतिथि कर्नल रणधीर सिंह बस्सी, मुख्य वक्ता चुंडा स्मृति संस्थान के महामंत्री लोकेंद्र सिंह ज्ञानगढ़, उपाध्यक्ष कान सिंह सुवावा, गंगा सिंह साजियाली, बालू सिंह जगपुरा, चावणड सिंह जी दातड़ा, दलपत सिंह तिलौली, शिवपाल सिंह झालरा, राम सिंह ताणा, भगवत सिंह तंवर,डॉ. योगेश व्यास, पाबू सिंह उमरी, श्याम सिंह चुंडावत सेमलिया, मोहन सिंह बैजनाथिया, गजेंद्र सिंह बस्सी, देवराज सिंह जगपुरा आदि सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। मुख्य वक्ता लोकेंद्र सिंह ज्ञानगढ़ ने सत्यव्रत रावत चुण्डा जी के त्याग, बलिदान, पितृ भक्त होकर मेवाड़ राज्य का त्याग कर समस्त मानव जाति को राष्ट्रीय भावना का ओज भर छोटे भाई मोकल को राज गद्दी पर बैठाना एवं उनकी रक्षा करना अपना कर्तव्य निभाते हुए मेवाड़ राज्य की रक्षा करते हुए भीष्म प्रतिज्ञा ली।चुण्डा जी के जीवनी पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। सभा में कर्नल रणधीर सिंह बस्सी,बालु सिंह भाटी, डॉ योगेश व्यास, गंगा सिंह साजियाली ने चुण्डा जी के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला। आभार रावत यशवर्धन सिंह बस्सी ने किया। कार्यक्रम का संचालन कान सिंह सुवावा ने किया। निवेदक कान सिंह सुवावा उपाध्यक्ष रावत चुण्डा स्मृति संस्थान मेवाड़।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

41 किलोग्राम से अधिक अवैध अफीम डोडा चूरा सहित अल्टो कार जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार...

January 28, 2026 02:32 PM

बकरियाँ चोरी की घटना का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार...

January 28, 2026 02:12 PM

पत्रकार कंठालिया को मिला जिला स्तरीय सम्मान...

January 28, 2026 02:11 PM

मुख्यमंत्री का कल मल्हारगढ पहुंचकर करें भावभीना स्वागत - परिहार...

January 28, 2026 02:10 PM

नाले के पानी से खेत में अवैध सिंचाई पर नपा की कार्रवाई 2 विद्युत मोटर व 1 पम्प जप्त....

January 28, 2026 01:37 PM

मेवाड़ के भीष्म पितामह सत्यव्रत रावत चुण्डा जयंती जौहर भवन चित्तौड़गढ़ पर हर्षोल्लास से सम्पन्नत...

January 28, 2026 01:28 PM

चीताखेडा आयुष शिविर में 65 रोगी लाभांवित...

January 28, 2026 01:25 PM

चचौर आयुष शिविर में 72 रोगी लाभांवित...

January 28, 2026 01:24 PM

निःशुल्क रेबीज रोग प्रतिबंधात्मक टीकाकरण शिविर 30 जनवरी को...

January 28, 2026 01:23 PM

कनेरा ज्ञान ज्योति विद्यालय में सांस्कृतिक संध्या उत्कर्ष 2026 का आयोजन एवं संत आशीर्वचन संपन्न...

January 28, 2026 01:22 PM

नशे में धुत आरक्षक ने सब्जी विक्रेता को मारी टक्कर, विरोध पर धमकी, एसपी ने किया निलंबन...

January 28, 2026 12:34 PM

रतलाम में गणतंत्र दिवस पर बंदूक दुकान में धमाका, दुकान मालिक की इंदौर में दर्दनाक मौत, तीन अन्य घायल...

January 28, 2026 11:41 AM

सुप्रीम कोर्ट ने UGC के समानता विनियम 2026 को चुनौती देने वाली याचिका पर तत्काल सुनवाई का आदेश दिया, सामान्य वर्ग के अधिकारों पर सवाल...

January 28, 2026 11:21 AM

आनंद उत्सव में बिखरी खुशियों की बारिश, बच्चों और ग्रामीणों ने मिलकर मनाया उमंग भरा उत्सव....

January 28, 2026 11:16 AM

नीमच आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, लाखों की जप्तशुदा शराब और सामग्री का किया गया नष्टीकरण.....

January 28, 2026 11:04 AM

सीबीएन कोटा की बड़ी कार्रवाई, जंगल क्षेत्र से 121 किलो से अधिक अवैध डोडा चूरा जब्त....

January 28, 2026 10:52 AM

ग्राम जाट में बंदरों का आतंक, बंदरों का झुंड एक घर में घुसा, एक महिला पर हमला कर किया बुरी तरह से घायल, स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक के नहीं होने के कारण घायल महिला को ईलाज के लिए ले जाना पड़ा चितौड़....

January 28, 2026 09:22 AM

स्वास्थ्य विभाग की सार्थक पहल, कोई फिर चला सकेगा गाड़ी, तो कोई फिर पकड़ सकेगा कलम....

January 28, 2026 03:00 AM

रतलाम में कूलिंग पीरियड विवाद, हाईकोर्ट और राज्य शिक्षा केंद्र के आदेशों की अनदेखी, शिक्षक संगठनों ने की जांच की मांग...

January 28, 2026 02:59 AM