नशे में धुत आरक्षक ने सब्जी विक्रेता को मारी टक्कर, विरोध पर धमकी, एसपी ने किया निलंबन...
Updated : January 28, 2026 12:34 PM
विक्रम सिंह सोनिगरा
प्रशासनिक
नीमच :- सिटी थाना क्षेत्र के जेतपुरा फंटे के पास बुधवार सुबह पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक जयराम मेघवाल शराब के नशे में धुत होकर एक सब्जी विक्रेता की बाइक से टकरा गए। जब पीड़ित ने आपत्ति जताई और सावधानीपूर्वक वाहन चलाने का अनुरोध किया, तो आरक्षक आगबबूला हो गए। उन्होंने अपनी वर्दी का रौब दिखाते हुए पीड़ित को गालियां दीं और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। घटना का वीडियो पीड़ित ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। घटना की जानकारी मिलते ही करणी सेना के जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह चौहान, समाजजन और ग्रामीण थाने पहुंचे। उन्होंने आरक्षक के असंवेदनशील और आपराधिक रवैये पर गहरा आक्रोश जताया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सुरेंद्र सिंह मेहनत-मजदूरी कर अपना गुजारा करते हैं और इस तरह के दुराचार को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने आरोपी आरक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई और तत्काल निलंबन की मांग की। पुलिस ने वायरल वीडियो और शिकायत के आधार पर मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच शुरू की। सीएसपी किरण चौहान ने बताया कि शराब के नशे में धुत पुलिसकर्मी की शिकायत मिलने के बाद आरक्षक जयराम मेघवाल को तुरंत निलंबित कर दिया गया है।.इस घटना ने समाज में पुलिसकर्मियों के दुराचार और जिम्मेदारी के प्रति संवेदनशीलता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
और खबरे
41 किलोग्राम से अधिक अवैध अफीम डोडा चूरा सहित अल्टो कार जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार...
January 28, 2026 02:32 PM
बकरियाँ चोरी की घटना का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार...
January 28, 2026 02:12 PM
पत्रकार कंठालिया को मिला जिला स्तरीय सम्मान...
January 28, 2026 02:11 PM
मुख्यमंत्री का कल मल्हारगढ पहुंचकर करें भावभीना स्वागत - परिहार...
January 28, 2026 02:10 PM
नाले के पानी से खेत में अवैध सिंचाई पर नपा की कार्रवाई 2 विद्युत मोटर व 1 पम्प जप्त....
January 28, 2026 01:37 PM
मेवाड़ के भीष्म पितामह सत्यव्रत रावत चुण्डा जयंती जौहर भवन चित्तौड़गढ़ पर हर्षोल्लास से सम्पन्नत...
January 28, 2026 01:28 PM
चीताखेडा आयुष शिविर में 65 रोगी लाभांवित...
January 28, 2026 01:25 PM
चचौर आयुष शिविर में 72 रोगी लाभांवित...
January 28, 2026 01:24 PM
निःशुल्क रेबीज रोग प्रतिबंधात्मक टीकाकरण शिविर 30 जनवरी को...
January 28, 2026 01:23 PM
कनेरा ज्ञान ज्योति विद्यालय में सांस्कृतिक संध्या उत्कर्ष 2026 का आयोजन एवं संत आशीर्वचन संपन्न...
January 28, 2026 01:22 PM
नशे में धुत आरक्षक ने सब्जी विक्रेता को मारी टक्कर, विरोध पर धमकी, एसपी ने किया निलंबन...
January 28, 2026 12:34 PM
रतलाम में गणतंत्र दिवस पर बंदूक दुकान में धमाका, दुकान मालिक की इंदौर में दर्दनाक मौत, तीन अन्य घायल...
January 28, 2026 11:41 AM
सुप्रीम कोर्ट ने UGC के समानता विनियम 2026 को चुनौती देने वाली याचिका पर तत्काल सुनवाई का आदेश दिया, सामान्य वर्ग के अधिकारों पर सवाल...
January 28, 2026 11:21 AM
आनंद उत्सव में बिखरी खुशियों की बारिश, बच्चों और ग्रामीणों ने मिलकर मनाया उमंग भरा उत्सव....
January 28, 2026 11:16 AM
नीमच आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, लाखों की जप्तशुदा शराब और सामग्री का किया गया नष्टीकरण.....
January 28, 2026 11:04 AM
सीबीएन कोटा की बड़ी कार्रवाई, जंगल क्षेत्र से 121 किलो से अधिक अवैध डोडा चूरा जब्त....
January 28, 2026 10:52 AM
ग्राम जाट में बंदरों का आतंक, बंदरों का झुंड एक घर में घुसा, एक महिला पर हमला कर किया बुरी तरह से घायल, स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक के नहीं होने के कारण घायल महिला को ईलाज के लिए ले जाना पड़ा चितौड़....
January 28, 2026 09:22 AM
स्वास्थ्य विभाग की सार्थक पहल, कोई फिर चला सकेगा गाड़ी, तो कोई फिर पकड़ सकेगा कलम....
January 28, 2026 03:00 AM
रतलाम में कूलिंग पीरियड विवाद, हाईकोर्ट और राज्य शिक्षा केंद्र के आदेशों की अनदेखी, शिक्षक संगठनों ने की जांच की मांग...
January 28, 2026 02:59 AM