ग्राम जाट में बंदरों का आतंक, बंदरों का झुंड एक घर में घुसा, एक महिला पर हमला कर किया बुरी तरह से घायल, स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक के नहीं होने के कारण घायल महिला को ईलाज के लिए ले जाना पड़ा चितौड़....
Updated : January 28, 2026 09:22 AM
सत्यनारायण सुथार
घटना
जाट :- ग्राम जाट मे इन दिनों बंदरों का भारी आतंक मचा हुआ है।जो प्रतिदिन खेत खलिहानों के साथ ही घर दुकानों से भी सामान उठाकर ले जा रहे हैं।और ग्रामीणों को भारी परेशान कर रहे हैं।जिससे ग्रामीणों में भय एवं दहशत का वातावरण बना हुआ है।विस्तृत जानकारी के अनुसार आज बुधवार सुबह जाट के वार्ड क्रमांक 4 स्थित एक घर में घूस आए बंदरों के झुंड को भगाने गई महिला के ऊपर बंदरों ने हमला कर महिला को बुरी तरह से घायल कर दिया।हमले के कारण महिला के पैर की हड्डी बुरी तरह से टूट कर फेक्चर हो गई है।एवं सिर में भी गंभीर चोट आई है।घर में ही काम कर रही महिला गैंदीबाई पति गोमालाल माली उम्र 45 वर्ष अपने घर मे घुसे बंदरो के झुंड को भगाने लगी।तभी अचानक बंदरों ने महिला के ऊपर हमला कर दिया।जिससे उसके पैरो की हड्डी टूट गई।चिख पुकार सुनते ही आसपास के पड़ोसी मौके पर पहुंचे।और बंदरों को भगाया।व घटना की जानकारी महिला के परिजनों दी।इस दौरान फिर एक बार स्वास्थ्य केंद्र जाट पर चिकित्सक की अनुपस्थिति का मामला भी सामने आया। जिससे घायल महिला के परिजनों सहित ग्रामीणों में प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश देखा गया।जाट के स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक नहीं होने के कारण परिजनो को गम्भीर रूप से घायल महिला को राजस्थान के चित्तौड़ हॉस्पिटल में लेकर जाना पड़ा।जहां चित्तौड़ के निजी अस्पताल में महिला का ईलाज अभी चल रहा है।यह तो गनिमत रही कि समय पर चित्तौड़ हॉस्पिटल में इलाज हो गया वरना किसी बड़ी अनहोनी घटना की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। उक्त घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग के कर्मचारी भी घटनास्थल पर पहुंचे।इन दिनों ग्राम जाट मे बंदरों के आतंक से किसान दिन भर अपने खेतों पर ही रहकर रखवाली करने के लिए मजबूर है।कई बार बंदरों की भारी ऊछल कूद के कारण विद्युत लाइईन भी फाल्ट हो जाती है।जिसके कारण ग्रामीणों को कई घंटो तक बिजली गुल रहने की समस्यायों का भी सामना करना पड़ता है।
और खबरे
रतलाम में गणतंत्र दिवस पर बंदूक दुकान में धमाका, दुकान मालिक की इंदौर में दर्दनाक मौत, तीन अन्य घायल...
January 28, 2026 11:41 AM
सुप्रीम कोर्ट ने UGC के समानता विनियम 2026 को चुनौती देने वाली याचिका पर तत्काल सुनवाई का आदेश दिया, सामान्य वर्ग के अधिकारों पर सवाल...
January 28, 2026 11:21 AM
आनंद उत्सव में बिखरी खुशियों की बारिश, बच्चों और ग्रामीणों ने मिलकर मनाया उमंग भरा उत्सव....
January 28, 2026 11:16 AM
नीमच आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, लाखों की जप्तशुदा शराब और सामग्री का किया गया नष्टीकरण.....
January 28, 2026 11:04 AM
सीबीएन कोटा की बड़ी कार्रवाई, जंगल क्षेत्र से 121 किलो से अधिक अवैध डोडा चूरा जब्त....
January 28, 2026 10:52 AM
ग्राम जाट में बंदरों का आतंक, बंदरों का झुंड एक घर में घुसा, एक महिला पर हमला कर किया बुरी तरह से घायल, स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक के नहीं होने के कारण घायल महिला को ईलाज के लिए ले जाना पड़ा चितौड़....
January 28, 2026 09:22 AM
स्वास्थ्य विभाग की सार्थक पहल, कोई फिर चला सकेगा गाड़ी, तो कोई फिर पकड़ सकेगा कलम....
January 28, 2026 03:00 AM
रतलाम में कूलिंग पीरियड विवाद, हाईकोर्ट और राज्य शिक्षा केंद्र के आदेशों की अनदेखी, शिक्षक संगठनों ने की जांच की मांग...
January 28, 2026 02:59 AM
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई, डकैती व लूट की घटनाओं का खुलासा, लगभग 97 लाख से अधिक की चोरी गई संपत्ति जप्त, 10 आरोपी गिरफ्तार....
January 28, 2026 02:48 AM
आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
January 28, 2026 02:46 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
January 28, 2026 02:45 AM
सरवानिया महाराज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस, नपा अध्यक्ष रूपेंद्र जैन ने किया ध्वजारोहण, प्रभात फेरी व सांस्कृतिक कार्यक्रमों से हुआ शानदार आयोजन....
January 27, 2026 03:54 PM
हरवार पंचायत भवन पर हुआ ध्वजारोहण...
January 27, 2026 02:57 PM
एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट गार्डन पर बना 77वां गणतंत्र दिवस, समाजसेवियों ने संविधान के मूल्यों को अपनाने का दिया संदेश...
January 27, 2026 02:53 PM
गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह में मीसाबंदी खण्डेलवाल का सम्मान...
January 27, 2026 02:52 PM
खण्डेलवाल समाज का तिराहा संत सुन्दरदासजी के नाम...
January 27, 2026 02:52 PM
बोरदा तालाब निर्माण निरस्तीकरण मामला, कलेक्टर के नाम आवेदन, अनुपस्थिति में अपर कलेक्टर को सौंपा...
January 27, 2026 01:45 PM
भजन संध्या कार्यक्रम में भजनों की सरिता में आधी रात तक डूबे रहे हजारों श्रद्धालु जन...
January 27, 2026 01:40 PM
बंगला नम्बर 60 में सीएमओ श्रीमती बामनिया व श्री उपाध्याय ने किया ध्वजारोहण....
January 27, 2026 01:17 PM