मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई, डकैती व लूट की घटनाओं का खुलासा, लगभग 97 लाख से अधिक की चोरी गई संपत्ति जप्त, 10 आरोपी गिरफ्तार....
Updated : January 28, 2026 02:48 AM
DESK NEWS
अपराध
प्रदेश में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और संगठित अपराध को जड़ से खत्म करने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा निरंतर सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में, पुलिस ने खंडवा और मुरैना जिले में हुई गंभीर डकैती व लूट की घटनाओं का सफल एवं त्वरित खुलासा किया है। पुलिस की विशेष टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लगभग 97लाख 50हजार रूपएमूल्य की सामग्री जप्त कर 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
मुरैना में हाईवे पर हुई लूट की घटना का 04 दिनों में खुलासा - थाना सिविल लाइन पुलिस ने हाईवे पर हुई लूट की घटना का सफल खुलासा करते हुए 07 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दिनांक 22 जनवरी को फरियादी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि रात्रि लगभग 03 बजे एसआरडी कॉलेज के पास ए.बी. रोड मुरैना पर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनकी अर्टिका कार को ओवरटेक कर रोककर हथियार के बल पर लगभग 19 लाख रूपएनगद लूट लिए गए। घटना की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक मुरैना द्वारा हाईवे पर हुई लूट की गंभीर घटना में शामिल आरोपियों की शीघ्र पतारसी, गिरफ्तारी एवं माल-मशरूका की बरामदगी हेतु एक विशेष टीम का गठन किया गया। घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया एवं घटना स्थल पर मिले भौतिक साक्ष्य एवं अन्य साक्ष्यों को एकत्रित किया गया। तदोपरांत घटनास्थल एवं आगे के रास्ते पर लगभग 300 से अधिक CCTV कैमरों के फुटेज चैक किया गया, मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया। फरियादी के वाहन चालक की गतिविधियों पर निगरानी रखी गई, वाहन चालक द्वारा फरियादी को अपने वाहन में बैठाते समय वाहन मालिक से मिलना एवं घटना के समय वाहन मालिक की उपस्थिति भी घटनास्थल पर पाई गई। उपरोक्त साक्ष्यों के आधार परवाहन चालक से पूछताछ की गई तो उसके द्वारा अपने वाहन मालिक को पैसों की जानकारी देकर उक्त लूट अपने अन्य साथियों के साथकरना स्वीकार किया। मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर घटना के मुख्य आरोपी सहित प्रकरण में शामिल 06 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से 18लाख 50 हजार 200 रूपएनगद, घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार एवं एयर गन सहित लगभग 27 लाख 50 हजार रूपए की संपत्ति जब्त की है। प्रकरण में आगे की विवेचना जारी है।
खंडवा में सराफा व्यापारी से हुई डकैती का पर्दाफाश - जिले के पुनासा क्षेत्र में घटित सराफा व्यापारी के साथ हुई सनसनीखेज डकैती की घटना को पुलिस ने अत्यंत गंभीरता से लेते हुए पर्दाफाश किया है। घटना में अज्ञात बदमाशों द्वारा हथियारों के बल पर सोने-चांदी के आभूषणों से भरे बैग लूटे गए थे तथा घटना के दौरान मारपीट एवं फायरिंग भी की गई थी। पुलिस द्वारा गठित विशेष टीमों ने तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी विश्लेषण, पारंपरिक पुलिसिंग, मुखबिर तंत्र एवं अंतर-जिला समन्वय के माध्यम से संगठित गिरोह की पहचान करते हुए 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से सोने के आभूषण, नकद राशि, एक देशी पिस्टल एवं मोबाइल फोन सहित लगभग 71 लाख 50 हजार रूपए की सामग्रीजप्तकी है। दोनों जिलों में की गई इन कार्रवाइयों से यह स्पष्ट है कि मध्यप्रदेश पुलिस संगठित अपराध, डकैती एवं लूट जैसी गंभीर घटनाओं पर त्वरित, तकनीकी एवं प्रभावी कार्रवाई करने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।
और खबरे
रतलाम में कूलिंग पीरियड विवाद, हाईकोर्ट और राज्य शिक्षा केंद्र के आदेशों की अनदेखी, शिक्षक संगठनों ने की जांच की मांग...
January 28, 2026 02:59 AM
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई, डकैती व लूट की घटनाओं का खुलासा, लगभग 97 लाख से अधिक की चोरी गई संपत्ति जप्त, 10 आरोपी गिरफ्तार....
January 28, 2026 02:48 AM
आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
January 28, 2026 02:46 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
January 28, 2026 02:45 AM
सरवानिया महाराज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस, नपा अध्यक्ष रूपेंद्र जैन ने किया ध्वजारोहण, प्रभात फेरी व सांस्कृतिक कार्यक्रमों से हुआ शानदार आयोजन....
January 27, 2026 03:54 PM
हरवार पंचायत भवन पर हुआ ध्वजारोहण...
January 27, 2026 02:57 PM
एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट गार्डन पर बना 77वां गणतंत्र दिवस, समाजसेवियों ने संविधान के मूल्यों को अपनाने का दिया संदेश...
January 27, 2026 02:53 PM
गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह में मीसाबंदी खण्डेलवाल का सम्मान...
January 27, 2026 02:52 PM
खण्डेलवाल समाज का तिराहा संत सुन्दरदासजी के नाम...
January 27, 2026 02:52 PM
बोरदा तालाब निर्माण निरस्तीकरण मामला, कलेक्टर के नाम आवेदन, अनुपस्थिति में अपर कलेक्टर को सौंपा...
January 27, 2026 01:45 PM
भजन संध्या कार्यक्रम में भजनों की सरिता में आधी रात तक डूबे रहे हजारों श्रद्धालु जन...
January 27, 2026 01:40 PM
बंगला नम्बर 60 में सीएमओ श्रीमती बामनिया व श्री उपाध्याय ने किया ध्वजारोहण....
January 27, 2026 01:17 PM
कलेक्टर द्वारा जिले में तीन अनाधिकृत कालोनियों की भूमि में किसी भी तरह के अंतरण पर लगाई रोक, अवैध कालोनाईजरों के विरूद्ध एफ.आई.आर. दर्ज कराने का आदेश...
January 27, 2026 12:54 PM
भाजपा के गढ़ माने जाने वाले ग्राम बमोरा में कम्युनिटी हॉल (डोम) के लोकार्पण समारोह में विधायक के नहीं पहुंचने पर नाराज़ हुए ग्रामीण....
January 27, 2026 11:52 AM
देश मेरा रंगीला...तिरंगों ने जमाया देश प्रेम का रंग,77 वां गणतंत्र दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया...
January 27, 2026 11:50 AM
जिला प्रशासन द्वारा जिले के 65 पीडितों को रेडक्रास से एक साल में मिली 16.71 लाख की सहायता....
January 27, 2026 11:33 AM
कलेक्टर ने दिए हरवार की बालिका छात्रावास में उपस्थित नहीं होने वाली वार्डन को निलंबित करने के निर्देश, कलेक्टर ने की जनसुनवाई, 60 आवेदकों की सुनी समस्याएं.....
January 27, 2026 11:30 AM
पांच दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग को लेकर जिलेभर की बैंकों में पूर्ण हड़ताल, ताले तक नहीं खुले, सवा सौ करोड़ का लेन-देन प्रभावित...
January 27, 2026 11:24 AM
देश के सर्वांगीण विकास के लिए महिला सशक्तिकरण आवश्यक - श्रीमती स्वाति चौपड़ा, जाजू कन्या महाविद्यालय में वसंतोत्सव के पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन...
January 27, 2026 11:23 AM