FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

देश मेरा रंगीला...तिरंगों ने जमाया देश प्रेम का रंग,77 वां गणतंत्र दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया...

  Updated : January 27, 2026 11:50 AM

दशरथ माली चिताखेड़ा

  आयोजन

चीताखेडा :- आजादी का अमृत महोत्सव दरअसल हमें हमारे राष्ट्रीय प्रेम,सौहार्द और अध्यात्म की गौरवशाली परम्पराओं के आलोक मे स्वतंत्रता के वास्तविक रहस्य की अनुभूति कराने वाला पर्व हैं।इस महोत्सव का वास्तविक उद्देश्य भारत के प्रत्येक राज्य और प्रत्येक क्षेत्र में महान सफलताओ के लिए किए गए प्रयासों के इतिहास को संरक्षित करना है ताकि भावी पिढियों को प्रेरणा मिल सके।पूरे देश मे 26जनवरी 2026 सोमवार को 77 वां गणतंत्र दिवस समारोह पूर्वक गरिमामय वातावरण के साथ देश भक्ति भावनाओं के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया। सादगीपूर्ण गरिमामय वातावरण में शासकीय अर्धशासकीय कार्यालयों पर ध्वजारोहण कार्यक्रम किया गया उक्त बातें सरपंच श्रीमती मंजू जैन ने सोमवार को गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर गांव के शासकीय माध्यमिक विद्यालय परिसर में पूरे संकुल के शासकीय अर्द्ध शासकीय सभी स्कूलों के विद्यार्थियों एवं बड़ी संख्या में उपस्थित गणमान्यजनों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया का पर्व है और देश का स्वर्णिम भविष्य गढ़ने का अवसर। सर्वप्रथम गांधी चबूतरे पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को दिपप्रज्वलित व माल्यार्पण कर कृषि मंडी पूर्व सदस्य राजेन्द्रसिंह तोमर द्वारा मुख्य आतिथी के रूप में ध्वजारोहण किया गया। सहकारी समिति चीताखेड़ा प्रबंधक जितेन्द्र कुमार जैन, कराड़िया महाराज सहकारी समिति प्रबंधक भगवान सिंह राणावत, राबडिया पंचायत सरपंच अनिल पाटीदार,राबडिया सहकारी समिति प्रबंधक सुनिल सगरावत,शा.प्रा.वि.पठारिया प्रधानाचार्य भगतराम सोनगरा,खडवेलिया प्रधानाचार्य गोपाल मीणा, गुड़ला प्रधानाचार्य मुकेश जुणी, भीलोंका खेड़ा प्रधानाचार्य गोपाल जुणी, गोविंदपुरा प्रधानाचार्य कारुलाल वर्मा,अमावली जागीर सरपंच रमेश भील, श्रीनाथ एकेडमी प्रधानाचार्य सुश्री टिना राठौर, घसुण्डी जागीर सरपंच अंबालाल मीणा, हरनावदा सरपंच कन्हैयालाल मेघवाल सहित कई वरिष्ठ गणमान्यजनों ने अपनी अपनी संस्थाओं में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस अवसर पर स्कूली विद्यार्थियों द्वारा गांव में प्रभात फेरियां निकाली गई। मंच पर नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा कविता, भाषण,चुटूकले एवं देश भक्ति गीतों पर एकल व सामुहिक नृत्यों की प्रस्तुतियां प्रस्तुत की गई। हाथों में तिरंगा देश भक्ति के तराने के बीच राष्ट्रीय ध्वज हाथों में लेकर स्कूली बच्चों ने देशभक्ति के गीतों पर निर्धारित मार्गो से देशभक्ति के माहौल में रंग दिया। झंडा वंदन हुए, प्रभात फेरिया निकाली और बच्चों को मिठाइयां बांटी, आजादी के जश्न को लेकर हर कोई अपने-अपने अंदाज में रहे।प्रभात फेरियों में स्कूली विद्यार्थियों ने किसी ने सुभाष चन्द्र बोस तो किसी ने महात्मा गांधी तो किसी ने भारत माता तो किसी ने झांसी की रानी तो किसी ने सरदार भगतसिंह आदि देश भक्तों का स्वांग धरा जो ग्रामीणों का आकर्षण का केंद्र रहें। इस मौके पर सभी स्थानों पर गांव के वरिष्ठ जन मोजूद थे । कार्यक्रम के अंत में मिठाई वितरण की गई।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

बंगला नम्बर 60 में सीएमओ श्रीमती बामनिया व श्री उपाध्याय ने किया ध्वजारोहण....

January 27, 2026 01:17 PM

कलेक्‍टर द्वारा जिले में तीन अनाधिकृत कालोनियों की भूमि में किसी भी तरह के अंतरण पर लगाई रोक, अवैध कालोनाईजरों के विरूद्ध एफ.आई.आर. दर्ज कराने का आदेश...

January 27, 2026 12:54 PM

भाजपा के गढ़ माने जाने वाले ग्राम बमोरा में कम्युनिटी हॉल (डोम) के लोकार्पण समारोह में विधायक के नहीं पहुंचने पर नाराज़ हुए ग्रामीण....

January 27, 2026 11:52 AM

देश मेरा रंगीला...तिरंगों ने जमाया देश प्रेम का रंग,77 वां गणतंत्र दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया...

January 27, 2026 11:50 AM

जिला प्रशासन द्वारा जिले के 65 पीडितों को रेडक्रास से एक साल में मिली 16.71 लाख की सहायता....

January 27, 2026 11:33 AM

कलेक्‍टर ने दिए हरवार की बालिका छात्रावास में उपस्थित नहीं होने वाली वार्डन को निलंबित करने के निर्देश, कलेक्‍टर ने की जनसुनवाई, 60 आवेदकों की सुनी समस्‍याएं.....

January 27, 2026 11:30 AM

पांच दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग को लेकर जिलेभर की बैंकों में पूर्ण हड़ताल, ताले तक नहीं खुले, सवा सौ करोड़ का लेन-देन प्रभावित...

January 27, 2026 11:24 AM

देश के सर्वांगीण विकास के लिए महिला सशक्तिकरण आवश्यक - श्रीमती स्वाति चौपड़ा, जाजू कन्या महाविद्यालय में वसंतोत्सव के पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन...

January 27, 2026 11:23 AM

नीमच में जिला स्तरीय जन सुनवाई एवं सीएम हेल्पलाइन शिकायत निवारण शिविर का आयोजन, 22 शिकायतों का संतोषजनक निवारण....

January 27, 2026 11:21 AM

डाॅ. शिव नारायण गुर्जर पुनः नियुक्त, अखिल भारतीय गुर्जर देवसेना, नीमच के जिलाध्यक्ष....

January 27, 2026 11:20 AM

आर्म्स शॉप में वेल्डिंग के दौरान धमाका, 4 लोग गंभीर रूप से झुले....

January 27, 2026 05:34 AM

श्री देवनारायण भगवान की भव्य शोभायात्रा एवं महाप्रसादी भंडारा हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न....

January 27, 2026 03:27 AM

रक्तदान में उत्कृष्ट योगदान के लिए बम्बोरी के नरेश सोनावा हुए सम्मानित...

January 27, 2026 03:18 AM

लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर समर्पित मध्यप्रदेश की झाँकी ने गणतंत्र दिवस पर बढ़ाई शोभा....

January 27, 2026 03:13 AM

पालसोड़ा विद्यालयों में हुआ झंडा वंदन, विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए रंगारंग देशभक्ति कार्यक्रम...

January 27, 2026 03:08 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

January 27, 2026 03:06 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

January 27, 2026 03:05 AM

अल्टो कार ने मोटरसाइकिल सवार को मारी जबरदस्त टक्कर, मौत से कर रहा संघर्ष....

January 26, 2026 03:42 PM

जावद में 77वें गणतंत्र दिवस पर विधायक सकलेचा ने किया ध्वजारोहण, विकास और डिजिटल सशक्तिकरण पर दिया संदेश...

January 26, 2026 01:58 PM