FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

देश के सर्वांगीण विकास के लिए महिला सशक्तिकरण आवश्यक - श्रीमती स्वाति चौपड़ा, जाजू कन्या महाविद्यालय में वसंतोत्सव के पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन...

  Updated : January 27, 2026 11:23 AM

रामेश्वर नागदा नीमच

  सामाजिक

नीमच। नीमच नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती स्वाति चौपड़ा ने कहा कि ‘‘सशक्त महिला सशक्त भारत की नींव है। महिला सशक्तिकरण महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक रूप से स्वतंत्र एवं समर्थ बनाने के लिए आवश्यक है।’’. ये उद्गार उन्होंने श्री सीताराम जाजू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नीमच में वसंतोत्सव के अंतिम दिवस आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किए। मुख्य अतिथि ने छात्राओं को प्रेरणादायक संदेश देते हुए कहा कि नगर और देश को स्वच्छ एवं स्वस्थ रखने में शिक्षित छात्राएं आगे आकर स्वच्छ भारत अभियान में अपना विशेष योगदान दें। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व प्राचार्य एवं शिक्षाविद् श्रीमती मीना हरित ने छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि ‘‘आज महिलाएं राष्ट्र के सर्वांगीण विकास में बराबरी की भागीदार बन चुकी हैं। छात्राएं पूर्ण ऊर्जा और उत्साह के साथ महाविद्यालय का नाम रोशन करें।’’. कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. प्रतिभा कालानी द्वारा अतिथियों का स्वागत और पुरस्कार विजेता छात्राओं को बधाई के साथ की गई। उन्होंने छात्राओं को आगामी परीक्षाओं के लिए अध्ययन में जुट जाने हेतु प्रेरित किया।
उल्लेखनीय है कि पुरस्कार वितरण समारोह में युवा उत्सव की विभिन्न विधाओं में विजेताओं के पुरस्कार स्व. श्रीमती निर्मला खंडेलवाल की स्मृति में श्री महेश खंडेलवाल द्वारा प्रतिवर्ष प्रदान किए जाते हैं। इसके अलावा प्रत्येक कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त छात्राओं को नगर के प्रतिष्ठित समाजसेवी श्री जम्बुकुमार जैन द्वारा पुरस्कृत किया गया। प्राचार्य डॉ. कालानी ने दोनों दाताओं के प्रति विशेष आभार प्रकट किया।
पुरस्कार वितरण समिति प्रभारी डॉ. आर. के. पेन्सिया ने बताया कि इस समारोह में कुल 69 छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम का संचालन प्रो. नेहा इंगले द्वारा किया गया और आभार व्यक्त किया वसंतोत्सव प्रभारी डॉ. श्रीमती बीना चौधरी ने।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

कलेक्‍टर द्वारा जिले में तीन अनाधिकृत कालोनियों की भूमि में किसी भी तरह के अंतरण पर लगाई रोक, अवैध कालोनाईजरों के विरूद्ध एफ.आई.आर. दर्ज कराने का आदेश...

January 27, 2026 12:54 PM

भाजपा के गढ़ माने जाने वाले ग्राम बमोरा में कम्युनिटी हॉल (डोम) के लोकार्पण समारोह में विधायक के नहीं पहुंचने पर नाराज़ हुए ग्रामीण....

January 27, 2026 11:52 AM

देश मेरा रंगीला...तिरंगों ने जमाया देश प्रेम का रंग,77 वां गणतंत्र दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया...

January 27, 2026 11:50 AM

जिला प्रशासन द्वारा जिले के 65 पीडितों को रेडक्रास से एक साल में मिली 16.71 लाख की सहायता....

January 27, 2026 11:33 AM

कलेक्‍टर ने दिए हरवार की बालिका छात्रावास में उपस्थित नहीं होने वाली वार्डन को निलंबित करने के निर्देश, कलेक्‍टर ने की जनसुनवाई, 60 आवेदकों की सुनी समस्‍याएं.....

January 27, 2026 11:30 AM

पांच दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग को लेकर जिलेभर की बैंकों में पूर्ण हड़ताल, ताले तक नहीं खुले, सवा सौ करोड़ का लेन-देन प्रभावित...

January 27, 2026 11:24 AM

देश के सर्वांगीण विकास के लिए महिला सशक्तिकरण आवश्यक - श्रीमती स्वाति चौपड़ा, जाजू कन्या महाविद्यालय में वसंतोत्सव के पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन...

January 27, 2026 11:23 AM

नीमच में जिला स्तरीय जन सुनवाई एवं सीएम हेल्पलाइन शिकायत निवारण शिविर का आयोजन, 22 शिकायतों का संतोषजनक निवारण....

January 27, 2026 11:21 AM

डाॅ. शिव नारायण गुर्जर पुनः नियुक्त, अखिल भारतीय गुर्जर देवसेना, नीमच के जिलाध्यक्ष....

January 27, 2026 11:20 AM

आर्म्स शॉप में वेल्डिंग के दौरान धमाका, 4 लोग गंभीर रूप से झुले....

January 27, 2026 05:34 AM

श्री देवनारायण भगवान की भव्य शोभायात्रा एवं महाप्रसादी भंडारा हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न....

January 27, 2026 03:27 AM

रक्तदान में उत्कृष्ट योगदान के लिए बम्बोरी के नरेश सोनावा हुए सम्मानित...

January 27, 2026 03:18 AM

लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर समर्पित मध्यप्रदेश की झाँकी ने गणतंत्र दिवस पर बढ़ाई शोभा....

January 27, 2026 03:13 AM

पालसोड़ा विद्यालयों में हुआ झंडा वंदन, विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए रंगारंग देशभक्ति कार्यक्रम...

January 27, 2026 03:08 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

January 27, 2026 03:06 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

January 27, 2026 03:05 AM

अल्टो कार ने मोटरसाइकिल सवार को मारी जबरदस्त टक्कर, मौत से कर रहा संघर्ष....

January 26, 2026 03:42 PM

जावद में 77वें गणतंत्र दिवस पर विधायक सकलेचा ने किया ध्वजारोहण, विकास और डिजिटल सशक्तिकरण पर दिया संदेश...

January 26, 2026 01:58 PM

धामनिया–चिताखेड़ा–जीरन मार्ग बना मौत का मार्ग, PWD विभाग के आलाअफसर धृतराष्ट्र बने हुए हैं, कई सालों से नहीं हुई पैच वर्किंग, गड्ढों और टूटी साइड रोड के कारण भयंकर हुआ हादसा मौत से कर रहा संघर्ष....

January 26, 2026 01:26 PM