आर्म्स शॉप में वेल्डिंग के दौरान धमाका, 4 लोग गंभीर रूप से झुले....
Updated : January 27, 2026 05:34 AM
जीतेन्द्र कुमावत सैलाना
घटना
रतलाम :- शहर में सोमवार को चांदनी चौक इलाके में एक लाइसेंसी आर्म्स शॉप में हुए भयानक धमाके ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया। दुकान में वेल्डिंग के दौरान निकली चिंगारी से बारूद फट गया जिससे तेज धमाके के साथ आग लग गई। इस हादसे में दुकान मालिक समेत चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग दहशत में सड़कों पर भागने लगे। घायलों में युसूफ अली (58 वर्ष) आर्म्स शॉप के मालिक नाजिम शेख (32 वर्ष) रफीकुद्दीन (35 वर्ष) और ग्राहक संदीप पाटीदार (35 वर्ष) शामिल हैं। संदीप जो ग्राम तितरी के निवासी हैं और खेती-बढ़ाई का काम करते हैं अपनी लाइसेंसी बंदूक के लिए कारतूस का बारूद लेने दुकान पर पहुंचे थे। हादसे में उनके चेहरा पैर और जांघ बुरी तरह झुलस गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर के अस्पतालों में रेफर कर दिया गया जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। मौके पर पहुंचे रतलाम महापौर प्रहलाद पटेल ने घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने यातायात व्यवस्था पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। महापौर ने डीएसपी आनंद सोनी को फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस के जाम में फंसने पर जमकर फटकार लगाई। डीएसपी सोनी असहज नजर आए। चांदनी चौक में ट्रैफिक जाम के कारण राहत टीमों को 20-25 मिनट की देरी हुई जिससे हालात और बिगड़ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार धमाके के बाद दुकान से भड़ाभड़ की आवाजें आती रहीं और लोग जलते हुए बाहर भागे। रतलाम एसपी अमित कुमार ने वंदेमातरम न्यूज को बताया "युसूफ की दुकान में लाइसेंसी हथियार और बारूद रखा था। प्रारंभिक जांच में वेल्डिंग की चिंगारी को हादसे का कारण माना जा रहा है लेकिन फॉरेंसिक टीम की रिपोर्ट के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आएगी।" पुलिस और फॉरेंसिक टीम हर पहलू से जांच कर रही है। यह इलाका हथियारों के कारोबार के लिए जाना जाता है इसलिए सुरक्षा मानकों पर सवाल उठने लगे हैं। नगर निगम और फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया लेकिन दुकान को भारी नुकसान पहुंचा। इस घटना ने स्थानीय प्रशासन को यातायात और सुरक्षा व्यवस्था पर पुनर्विचार करने के लिए मजबूर कर दिया है।
और खबरे
कलेक्टर द्वारा जिले में तीन अनाधिकृत कालोनियों की भूमि में किसी भी तरह के अंतरण पर लगाई रोक, अवैध कालोनाईजरों के विरूद्ध एफ.आई.आर. दर्ज कराने का आदेश...
January 27, 2026 12:54 PM
भाजपा के गढ़ माने जाने वाले ग्राम बमोरा में कम्युनिटी हॉल (डोम) के लोकार्पण समारोह में विधायक के नहीं पहुंचने पर नाराज़ हुए ग्रामीण....
January 27, 2026 11:52 AM
देश मेरा रंगीला...तिरंगों ने जमाया देश प्रेम का रंग,77 वां गणतंत्र दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया...
January 27, 2026 11:50 AM
जिला प्रशासन द्वारा जिले के 65 पीडितों को रेडक्रास से एक साल में मिली 16.71 लाख की सहायता....
January 27, 2026 11:33 AM
कलेक्टर ने दिए हरवार की बालिका छात्रावास में उपस्थित नहीं होने वाली वार्डन को निलंबित करने के निर्देश, कलेक्टर ने की जनसुनवाई, 60 आवेदकों की सुनी समस्याएं.....
January 27, 2026 11:30 AM
पांच दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग को लेकर जिलेभर की बैंकों में पूर्ण हड़ताल, ताले तक नहीं खुले, सवा सौ करोड़ का लेन-देन प्रभावित...
January 27, 2026 11:24 AM
देश के सर्वांगीण विकास के लिए महिला सशक्तिकरण आवश्यक - श्रीमती स्वाति चौपड़ा, जाजू कन्या महाविद्यालय में वसंतोत्सव के पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन...
January 27, 2026 11:23 AM
नीमच में जिला स्तरीय जन सुनवाई एवं सीएम हेल्पलाइन शिकायत निवारण शिविर का आयोजन, 22 शिकायतों का संतोषजनक निवारण....
January 27, 2026 11:21 AM
डाॅ. शिव नारायण गुर्जर पुनः नियुक्त, अखिल भारतीय गुर्जर देवसेना, नीमच के जिलाध्यक्ष....
January 27, 2026 11:20 AM
आर्म्स शॉप में वेल्डिंग के दौरान धमाका, 4 लोग गंभीर रूप से झुले....
January 27, 2026 05:34 AM
श्री देवनारायण भगवान की भव्य शोभायात्रा एवं महाप्रसादी भंडारा हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न....
January 27, 2026 03:27 AM
रक्तदान में उत्कृष्ट योगदान के लिए बम्बोरी के नरेश सोनावा हुए सम्मानित...
January 27, 2026 03:18 AM
लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर समर्पित मध्यप्रदेश की झाँकी ने गणतंत्र दिवस पर बढ़ाई शोभा....
January 27, 2026 03:13 AM
पालसोड़ा विद्यालयों में हुआ झंडा वंदन, विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए रंगारंग देशभक्ति कार्यक्रम...
January 27, 2026 03:08 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
January 27, 2026 03:06 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
January 27, 2026 03:05 AM
अल्टो कार ने मोटरसाइकिल सवार को मारी जबरदस्त टक्कर, मौत से कर रहा संघर्ष....
January 26, 2026 03:42 PM
जावद में 77वें गणतंत्र दिवस पर विधायक सकलेचा ने किया ध्वजारोहण, विकास और डिजिटल सशक्तिकरण पर दिया संदेश...
January 26, 2026 01:58 PM
धामनिया–चिताखेड़ा–जीरन मार्ग बना मौत का मार्ग, PWD विभाग के आलाअफसर धृतराष्ट्र बने हुए हैं, कई सालों से नहीं हुई पैच वर्किंग, गड्ढों और टूटी साइड रोड के कारण भयंकर हुआ हादसा मौत से कर रहा संघर्ष....
January 26, 2026 01:26 PM