लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर समर्पित मध्यप्रदेश की झाँकी ने गणतंत्र दिवस पर बढ़ाई शोभा....
Updated : January 27, 2026 03:13 AM
DESK NEWS
प्रशासनिक
नई दिल्ली गणतंत्र दिवस परेड 2026 में मध्यप्रदेश की झाँकी ‘पुण्यश्लोका लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर’ ने कर्तव्य पथ पर अपनी भव्य और भावपूर्ण प्रस्तुति से देशवासियों का ध्यान आकर्षित किया। यह झाँकी लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती को समर्पित रही, जिसमें उनके गौरवशाली व्यक्तित्व, सुशासन, आत्मनिर्भरता, नारी सशक्तीकरण और सांस्कृतिक संरक्षण की विरासत को सशक्त रूप से प्रदर्शित किया गया भारत के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने परेड की सलामी ली। इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय मंत्रीमंडल के सदस्य और अन्य विशिष्ट अतिथि परेड के साक्षी बने। झाँकी के अग्र भाग में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की चिर-परिचित प्रतिमा को दर्शाया गया, जिसमें वे हाथ में शिवलिंग धारण किए पद्मासन में विराजमान हैं। यह दृश्य भारतीय मातृशक्ति की सौम्यता, गरिमा और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक है। मध्य भाग में लोकमाता अहिल्याबाई अपने मंत्री-गण एवं सैनिकों के साथ प्रदर्शित हैं, जो उनके सुदृढ़ प्रशासन, न्यायप्रिय शासन व्यवस्था और लोककल्याणकारी दृष्टि को दर्शाता है। इसके निचले हिस्से में उनके शासनकाल में होलकर साम्राज्य द्वारा कराए गए मंदिरों के जीर्णोद्धार एवं निर्माण कार्यों का प्रभावशाली चित्रण किया गया, जहाँ एक सैनिक द्वारा पहरा देना सांस्कृतिक विरासत की सुरक्षा का संदेश देता है झाँकी के पश्च भाग में लोकमाता अहिल्याबाई की राजधानी महेश्वर के प्रसिद्ध घाट, मंदिर और किले का भव्य दृश्य प्रस्तुत किया गया। पवित्र नर्मदा नदी, घाटों और नौकाओं का मनोहारी अंकन झाँकी को आध्यात्मिक ऊँचाई प्रदान करता है। महेश्वर घाट स्थित मंदिरों के शिखर पृष्ठभूमि में दिखाई देते हैं। साथ ही भित्तिचित्रों में लोकमाता अहिल्याबाई के मार्गदर्शन में महिलाएँ महेश्वरी साड़ी की बुनाई करती हुई नजर आती हैं, जो उनके शासनकाल में नारी सशक्तीकरण, स्वदेशी उत्पादन और आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा का सशक्त प्रमाण है।
और खबरे
श्री देवनारायण भगवान की भव्य शोभायात्रा एवं महाप्रसादी भंडारा हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न....
January 27, 2026 03:27 AM
रक्तदान में उत्कृष्ट योगदान के लिए बम्बोरी के नरेश सोनावा हुए सम्मानित...
January 27, 2026 03:18 AM
लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर समर्पित मध्यप्रदेश की झाँकी ने गणतंत्र दिवस पर बढ़ाई शोभा....
January 27, 2026 03:13 AM
पालसोड़ा विद्यालयों में हुआ झंडा वंदन, विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए रंगारंग देशभक्ति कार्यक्रम...
January 27, 2026 03:08 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
January 27, 2026 03:06 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
January 27, 2026 03:05 AM
अल्टो कार ने मोटरसाइकिल सवार को मारी जबरदस्त टक्कर, मौत से कर रहा संघर्ष....
January 26, 2026 03:42 PM
जावद में 77वें गणतंत्र दिवस पर विधायक सकलेचा ने किया ध्वजारोहण, विकास और डिजिटल सशक्तिकरण पर दिया संदेश...
January 26, 2026 01:58 PM
धामनिया–चिताखेड़ा–जीरन मार्ग बना मौत का मार्ग, PWD विभाग के आलाअफसर धृतराष्ट्र बने हुए हैं, कई सालों से नहीं हुई पैच वर्किंग, गड्ढों और टूटी साइड रोड के कारण भयंकर हुआ हादसा मौत से कर रहा संघर्ष....
January 26, 2026 01:26 PM
टैलेंट अकैडमी जीरन ने लगातार पाँचवीं बार जीती गणतंत्र दिवस परेड....
January 26, 2026 01:14 PM
गणतंत्र दिवस पर जिले के सभी विद्यालयों में विशेष भोज सम्पन्न, प्रभारी मंत्री सुश्री भूरिया ने गिरदौडा के स्कूल में छात्राओं के साथ किया भोजन....
January 26, 2026 12:46 PM
कल बैंकों में राष्ट्रव्यापी हडताल, पंजाब नेशनल बैंक के समक्ष होगा प्रदर्शन....
January 26, 2026 12:13 PM
26 जनवरी पर अग्रसेन वाटिका पर हुआ झंडा वंदन, अध्यक्ष बंसल ने दी शुभकामनाएं, अग्र चेतना महिला क्लब के तत्वाधान में राष्ट्रीय कार्यक्रम संपन्न हुआ...
January 26, 2026 12:01 PM
सी.आर.पी.एफ. में उमंग, उत्साह एवं देशभक्ति के साथ मनाया गया 77वाँ गणतंत्र दिवस....
January 26, 2026 11:59 AM
महाराणा प्रताप स्मारक अभियान के तहद प्रतिमा संख्या 30 का 27 जनवरी को सिंगोली में अनावरण, क्षेत्रीय विधायक सहित अनेक हस्तियों की उपस्थिति में होगा अनावरण कार्यक्रम.....
January 26, 2026 11:56 AM
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर उमावि रामपुरा में हर्षोल्लास के साथ मनाया 77वां गणतंत्र दिवस....
January 26, 2026 11:40 AM
रामपुरा नगर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस, विद्यार्थियों की रैली व सांस्कृतिक कार्यक्रम रहे आकर्षण का केंद्र...
January 26, 2026 11:19 AM
प्रभारी मंत्री सुश्री भूरिया ने नीमच में गणतंत्र दिवस समारोह में भव्य परेड की सलामी ली, जिले में गणतंत्र दिवस हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया....
January 26, 2026 09:20 AM
फल, सब्जियां, पौधे, खाद की खरीद रहे हैँ लोग, दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम में देश भक्ति गीतों की रही गूंज...
January 26, 2026 01:33 AM