पांच दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग को लेकर जिलेभर की बैंकों में पूर्ण हड़ताल, ताले तक नहीं खुले, सवा सौ करोड़ का लेन-देन प्रभावित...
Updated : January 27, 2026 11:24 AM
अर्जुन जयसवाल नीमच
सामाजिक
नीमच। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर देशभर में आठ लाख से अधिक बैंक अधिकारी एवं कर्मचारी पूर्ण हड़ताल पर रहे। इसी क्रम में नीमच जिले की सभी बैंकों में भी हड़ताल का व्यापक असर देखने को मिला। अधिकांश शाखाओं में सुबह से ही ताले नहीं खुले, जिससे आम उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। नीमच में पंजाब नेशनल बैंक की टैगोर मार्ग शाखा के समक्ष जिलेभर के बैंक कर्मचारी और अधिकारी एकत्रित हुए तथा अपनी मांगों के समर्थन में जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के जिला अध्यक्ष किशोर जेवरिया एवं सचिव सतीश भटनागर ने संबोधित करते हुए बताया कि केंद्र सरकार के सभी कार्यालयों, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया, जीवन बीमा, सामान्य बीमा सहित कई विभागों में पहले से ही पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू है। उन्होंने कहा कि बैंक कर्मचारियों को पिछले पांच वर्षों से यह सुविधा देने की बात कही जा रही है। दिसंबर 2023 में इंडियन बैंक एसोसिएशन (आईबीए) और बैंक कर्मचारियों के बीच इस विषय पर सहमति भी बन चुकी थी। आईबीए द्वारा इस सहमति के आधार पर वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग को पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने का प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन कई बार स्मरण कराने के बावजूद सरकार की ओर से अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। बैंक कर्मचारियों ने इसी उपेक्षा के विरोध में 27 जनवरी को अखिल भारतीय बैंक हड़ताल की घोषणा की थी। हड़ताल टालने के उद्देश्य से केंद्रीय श्रम आयुक्त, वित्त मंत्रालय के अधिकारियों और बैंक यूनियनों के प्रतिनिधियों के बीच 20 एवं 21 जनवरी को बैठक भी हुई, लेकिन उसमें भी कोई सकारात्मक परिणाम नहीं निकल सका, जिसके चलते हड़ताल आयोजित की गई।
नीमच में पंजाब नेशनल बैंक के समक्ष हुए प्रदर्शन के दौरान सीटू के प्रदेश सचिव कामरेड शैलेन्द्र सिंह ठाकुर सहित राम अजमेरा, ब्रजेन्द्र सिंह सोलंकी, सदाकत हुसैन, श्रीकांत शर्मा, जितेन्द्र मीणा, कुलदीप पाटीदार, सद्दाम हुसैन, सुनीता गुप्ता, संजय सांखला, सतीश राठौर, मनीष नागदा, नरेन्द्र चारण, नरेश चारण, भानुमति यादव एवं मीना गौड ने भी सभा को संबोधित करते हुए कर्मचारियों की मांगों का समर्थन किया. बैंक कर्मचारी नेताओं ने दावा किया कि इस हड़ताल के चलते जिलेभर की बैंकों में लगभग सवा सौ करोड़ रुपये से अधिक का लेन-देन प्रभावित हुआ है।
और खबरे
कलेक्टर द्वारा जिले में तीन अनाधिकृत कालोनियों की भूमि में किसी भी तरह के अंतरण पर लगाई रोक, अवैध कालोनाईजरों के विरूद्ध एफ.आई.आर. दर्ज कराने का आदेश...
January 27, 2026 12:54 PM
भाजपा के गढ़ माने जाने वाले ग्राम बमोरा में कम्युनिटी हॉल (डोम) के लोकार्पण समारोह में विधायक के नहीं पहुंचने पर नाराज़ हुए ग्रामीण....
January 27, 2026 11:52 AM
देश मेरा रंगीला...तिरंगों ने जमाया देश प्रेम का रंग,77 वां गणतंत्र दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया...
January 27, 2026 11:50 AM
जिला प्रशासन द्वारा जिले के 65 पीडितों को रेडक्रास से एक साल में मिली 16.71 लाख की सहायता....
January 27, 2026 11:33 AM
कलेक्टर ने दिए हरवार की बालिका छात्रावास में उपस्थित नहीं होने वाली वार्डन को निलंबित करने के निर्देश, कलेक्टर ने की जनसुनवाई, 60 आवेदकों की सुनी समस्याएं.....
January 27, 2026 11:30 AM
पांच दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग को लेकर जिलेभर की बैंकों में पूर्ण हड़ताल, ताले तक नहीं खुले, सवा सौ करोड़ का लेन-देन प्रभावित...
January 27, 2026 11:24 AM
देश के सर्वांगीण विकास के लिए महिला सशक्तिकरण आवश्यक - श्रीमती स्वाति चौपड़ा, जाजू कन्या महाविद्यालय में वसंतोत्सव के पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन...
January 27, 2026 11:23 AM
नीमच में जिला स्तरीय जन सुनवाई एवं सीएम हेल्पलाइन शिकायत निवारण शिविर का आयोजन, 22 शिकायतों का संतोषजनक निवारण....
January 27, 2026 11:21 AM
डाॅ. शिव नारायण गुर्जर पुनः नियुक्त, अखिल भारतीय गुर्जर देवसेना, नीमच के जिलाध्यक्ष....
January 27, 2026 11:20 AM
आर्म्स शॉप में वेल्डिंग के दौरान धमाका, 4 लोग गंभीर रूप से झुले....
January 27, 2026 05:34 AM
श्री देवनारायण भगवान की भव्य शोभायात्रा एवं महाप्रसादी भंडारा हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न....
January 27, 2026 03:27 AM
रक्तदान में उत्कृष्ट योगदान के लिए बम्बोरी के नरेश सोनावा हुए सम्मानित...
January 27, 2026 03:18 AM
लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर समर्पित मध्यप्रदेश की झाँकी ने गणतंत्र दिवस पर बढ़ाई शोभा....
January 27, 2026 03:13 AM
पालसोड़ा विद्यालयों में हुआ झंडा वंदन, विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए रंगारंग देशभक्ति कार्यक्रम...
January 27, 2026 03:08 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
January 27, 2026 03:06 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
January 27, 2026 03:05 AM
अल्टो कार ने मोटरसाइकिल सवार को मारी जबरदस्त टक्कर, मौत से कर रहा संघर्ष....
January 26, 2026 03:42 PM
जावद में 77वें गणतंत्र दिवस पर विधायक सकलेचा ने किया ध्वजारोहण, विकास और डिजिटल सशक्तिकरण पर दिया संदेश...
January 26, 2026 01:58 PM
धामनिया–चिताखेड़ा–जीरन मार्ग बना मौत का मार्ग, PWD विभाग के आलाअफसर धृतराष्ट्र बने हुए हैं, कई सालों से नहीं हुई पैच वर्किंग, गड्ढों और टूटी साइड रोड के कारण भयंकर हुआ हादसा मौत से कर रहा संघर्ष....
January 26, 2026 01:26 PM