भजन संध्या कार्यक्रम में भजनों की सरिता में आधी रात तक डूबे रहे हजारों श्रद्धालु जन...
Updated : January 27, 2026 01:40 PM
दशरथ माली चिताखेड़ा
धार्मिक
चीताखेडा :- श्रष्टि के पालनहार भगवान श्री विष्णु के अवतारी लोकदेवता भगवान श्री देवनारायण जी की 1114 वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य में अतिप्राचीन श्री देवनारायण मंदिर पर समिति के तत्वावधान में आमजन सहयोग से मंदिर परिसर में सांस्कृतिक रंगमंच पर राजस्थान के मशहूर भजन गायक रतनराव ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा। हजारों की संख्या में सांस्कृतिक रंगमंच के सामने मौजूद श्रोताओं की उपस्थिति में रतनराव ने आधी रात तक अपने सुरीली गीतों की प्रस्तुति दी। राजस्थान से आए भजन गायक धरमराज मेघा ने देवधणी का मंदिर चीताखेड़ा में आजो जी गणपति रिद्धी सिद्धी ने लाजो जी ........... गणपति वंदना गीत की प्रस्तुति के साथ भजन संध्या के कार्यक्रम का आगाज किया। म्हारा सतगुरु कृपा किनी म्हाने भजन..........भजन की प्रस्तुति देकर गुरु वंदना करते हुए भजन संध्या कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। बेटा चीताखेड़ा मायने देवधणी दरबार.......... शानदार भजन की प्रस्तुति पर हजारों श्रद्धालु नृत्य करने पर अपने आपको रोक नहीं पाए और जमकर नृत्य किया। यो अण्णा चेत को आवे म्हारा बापू वानर लंका मायने .........., भजन की प्रस्तुति पर दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। ओ भेरु जी बेगो बेगो आजा रे..........., बेटी मात आवारा चीताखेड़ा ओढ़ चुनरी............, मेरी झोपडी के भाग आज खुल जाएंगे...राम आ गए......आदि भजन सुनाकर पूरे पंडाल में उल्लास का वातावरण निर्मित कर दिया। इसके बाद भेरू जी आव आव…...... भेरू जी भजन की प्रस्तुति पर दूर- दूर से आए गादीपति स्थान धारी मंदिरों के पुजारी (भोपा जी) को भाव आए (रमे) जिन्हें उपस्थित श्रद्धालुओं ने दिव्य दर्शन किए। भजन गायक रतनराव ने एक से बढ़कर एक शानदार गीतों को अपना स्वर देकर अपनी आवाज का जादू बीखेर कर श्रोताओं की खूब तालियां बटोरी। भजन गायक रतनराव ने भी शानदार भजनों की प्रस्तुतियां देकर अपनी आवाज का जादू बिखेरकर श्रद्धालुओं को अपना कायल बना दिया। श्री देवनारायण मंदिर के पुजारी गादीपति कन्हैयालाल माली ने कार्यक्रम में शामिल होने आए सभी गादीपति स्थान धारीयों (भापाओं) का फूल मालाओं से स्वागत किया।श्री देवनारायण जी जन्मोत्सव पर आयोजित भव्य भजन संध्या में दूर-दूर ग्रामीणों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं ने रात भर भजनों की सरिता में कड़ाके की ठंड की परवाह किए बगैर जमें रहे।
और खबरे
एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट गार्डन पर बना 77वां गणतंत्र दिवस, समाजसेवियों ने संविधान के मूल्यों को अपनाने का दिया संदेश...
January 27, 2026 02:53 PM
गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह में मीसाबंदी खण्डेलवाल का सम्मान...
January 27, 2026 02:52 PM
खण्डेलवाल समाज का तिराहा संत सुन्दरदासजी के नाम...
January 27, 2026 02:52 PM
बोरदा तालाब निर्माण निरस्तीकरण मामला, कलेक्टर के नाम आवेदन, अनुपस्थिति में अपर कलेक्टर को सौंपा...
January 27, 2026 01:45 PM
भजन संध्या कार्यक्रम में भजनों की सरिता में आधी रात तक डूबे रहे हजारों श्रद्धालु जन...
January 27, 2026 01:40 PM
बंगला नम्बर 60 में सीएमओ श्रीमती बामनिया व श्री उपाध्याय ने किया ध्वजारोहण....
January 27, 2026 01:17 PM
कलेक्टर द्वारा जिले में तीन अनाधिकृत कालोनियों की भूमि में किसी भी तरह के अंतरण पर लगाई रोक, अवैध कालोनाईजरों के विरूद्ध एफ.आई.आर. दर्ज कराने का आदेश...
January 27, 2026 12:54 PM
भाजपा के गढ़ माने जाने वाले ग्राम बमोरा में कम्युनिटी हॉल (डोम) के लोकार्पण समारोह में विधायक के नहीं पहुंचने पर नाराज़ हुए ग्रामीण....
January 27, 2026 11:52 AM
देश मेरा रंगीला...तिरंगों ने जमाया देश प्रेम का रंग,77 वां गणतंत्र दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया...
January 27, 2026 11:50 AM
जिला प्रशासन द्वारा जिले के 65 पीडितों को रेडक्रास से एक साल में मिली 16.71 लाख की सहायता....
January 27, 2026 11:33 AM
कलेक्टर ने दिए हरवार की बालिका छात्रावास में उपस्थित नहीं होने वाली वार्डन को निलंबित करने के निर्देश, कलेक्टर ने की जनसुनवाई, 60 आवेदकों की सुनी समस्याएं.....
January 27, 2026 11:30 AM
पांच दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग को लेकर जिलेभर की बैंकों में पूर्ण हड़ताल, ताले तक नहीं खुले, सवा सौ करोड़ का लेन-देन प्रभावित...
January 27, 2026 11:24 AM
देश के सर्वांगीण विकास के लिए महिला सशक्तिकरण आवश्यक - श्रीमती स्वाति चौपड़ा, जाजू कन्या महाविद्यालय में वसंतोत्सव के पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन...
January 27, 2026 11:23 AM
नीमच में जिला स्तरीय जन सुनवाई एवं सीएम हेल्पलाइन शिकायत निवारण शिविर का आयोजन, 22 शिकायतों का संतोषजनक निवारण....
January 27, 2026 11:21 AM
डाॅ. शिव नारायण गुर्जर पुनः नियुक्त, अखिल भारतीय गुर्जर देवसेना, नीमच के जिलाध्यक्ष....
January 27, 2026 11:20 AM
आर्म्स शॉप में वेल्डिंग के दौरान धमाका, 4 लोग गंभीर रूप से झुले....
January 27, 2026 05:34 AM
श्री देवनारायण भगवान की भव्य शोभायात्रा एवं महाप्रसादी भंडारा हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न....
January 27, 2026 03:27 AM
रक्तदान में उत्कृष्ट योगदान के लिए बम्बोरी के नरेश सोनावा हुए सम्मानित...
January 27, 2026 03:18 AM
लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर समर्पित मध्यप्रदेश की झाँकी ने गणतंत्र दिवस पर बढ़ाई शोभा....
January 27, 2026 03:13 AM