सरवानिया महाराज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस, नपा अध्यक्ष रूपेंद्र जैन ने किया ध्वजारोहण, प्रभात फेरी व सांस्कृतिक कार्यक्रमों से हुआ शानदार आयोजन....
Updated : January 27, 2026 03:54 PM
बबलु माली
आयोजन
सरवानिया महाराज :- नगर में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष रूपेंद्र जैन ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर के सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः प्रभात फेरी से हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने आकर्षक झांकियां सजाकर और देशभक्ति गीतों के साथ नगर के मुख्य मार्गों से प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी हरिया भेरू चौक और बस स्टैंड होते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहुँची। जहा विद्यालय परिसर में राष्ट्रगान के साथ नगर परिषद अध्यक्ष रूपेंद्र जैन द्वारा तिरंगे का ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान चौकी प्रभारी निलेश सोलंकी के नेतृत्व में पुलिस जवानों ने तिरंगे को सलामी दी। नगर परिषद उपाध्यक्ष रामलाल राठौर ने मुख्यमंत्री संदेश वाचन किया।
नपा अध्यक्ष रूपेंद्र जैन ने अपने उद्बोधन में कहा कि 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ था, जिसने देश को मजबूत लोकतांत्रिक व्यवस्था प्रदान की। यह दिन हर भारतवासी के लिए गौरव का प्रतीक है। अध्यक्ष ने नगर में हुए विकास कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि सरवानिया महाराज नगर परिषद प्रधानमंत्री आवास योजना में प्रथम स्थान पर रही। नगर में अधूरे पड़े मंदिरों का जीर्णोद्धार नगर परिषद द्वारा करवाया गया स्कूलों के आसपास अव्यवस्थित रोडियों को हटवाया गया। शीघ्र ही स्कूल ग्राउंड के पास दुकानों का निर्माण कर नगर के विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा।
इसके बाद सभी विद्यालयों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों पर रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। नगर परिषद की ओर से सभी स्कूल के बच्चों को प्रशंसापत्र और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। खेलकूद प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभावान खिलाड़ियों को बैडमिंटन उपहार स्वरूप दिए गए। कार्यक्रम संचालन विद्यालय के शिक्षक वीरेंद्र कुमार गुर्जर और देवी सिंह देवड़ा ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन सीएमओ राकेश चौहान द्वारा किया गया।
इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री शिवम पुरोहित मंडल, अध्यक्ष अर्जुन माली, उपाध्यक्ष भूपेश कुमार देवड़ा, भाजपा नगर अध्यक्ष हेमंत पुरोहित, पूर्व उपाध्यक्ष घीसालाल मकवाना, संकुल प्राचार्य रामकरण मीणा, विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती स्मिता नागदा, शासकीय प्राथमिक विद्यालय के प्राचार्य कारूलाल मेधवाल, पार्षद प्रतिनिधि, नगर परिषद टीम, पुलिस प्रशासन, शिक्षक शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
नगर में विभिन्न स्थानों पर भी ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमे पुलिस चौकी पर प्रातः 7 बजे चौकी प्रभारी निलेश सोलंकी द्वारा. प्राथमिक सहकारी संस्था पर प्रातः 7:30 बजे शाखा प्रबंधक कुलदीप जैन द्वारा. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रातः 8 बजे डॉ. संदीप शर्मा द्वारा. नगर परिषद भवन पर प्रातः 8:30 बजे नगर परिषद अध्यक्ष रूपेंद्र जैन द्वारा किया गया।
पूरे आयोजन के दौरान चौकी प्रभारी निलेश सोलंकी और उनकी टीम मुस्तैद रहे और बेहतर यातायात व्यवस्था बनाए रखी, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ।
और खबरे
रतलाम में कूलिंग पीरियड विवाद, हाईकोर्ट और राज्य शिक्षा केंद्र के आदेशों की अनदेखी, शिक्षक संगठनों ने की जांच की मांग...
January 28, 2026 02:59 AM
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई, डकैती व लूट की घटनाओं का खुलासा, लगभग 97 लाख से अधिक की चोरी गई संपत्ति जप्त, 10 आरोपी गिरफ्तार....
January 28, 2026 02:48 AM
आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
January 28, 2026 02:46 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
January 28, 2026 02:45 AM
सरवानिया महाराज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस, नपा अध्यक्ष रूपेंद्र जैन ने किया ध्वजारोहण, प्रभात फेरी व सांस्कृतिक कार्यक्रमों से हुआ शानदार आयोजन....
January 27, 2026 03:54 PM
हरवार पंचायत भवन पर हुआ ध्वजारोहण...
January 27, 2026 02:57 PM
एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट गार्डन पर बना 77वां गणतंत्र दिवस, समाजसेवियों ने संविधान के मूल्यों को अपनाने का दिया संदेश...
January 27, 2026 02:53 PM
गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह में मीसाबंदी खण्डेलवाल का सम्मान...
January 27, 2026 02:52 PM
खण्डेलवाल समाज का तिराहा संत सुन्दरदासजी के नाम...
January 27, 2026 02:52 PM
बोरदा तालाब निर्माण निरस्तीकरण मामला, कलेक्टर के नाम आवेदन, अनुपस्थिति में अपर कलेक्टर को सौंपा...
January 27, 2026 01:45 PM
भजन संध्या कार्यक्रम में भजनों की सरिता में आधी रात तक डूबे रहे हजारों श्रद्धालु जन...
January 27, 2026 01:40 PM
बंगला नम्बर 60 में सीएमओ श्रीमती बामनिया व श्री उपाध्याय ने किया ध्वजारोहण....
January 27, 2026 01:17 PM
कलेक्टर द्वारा जिले में तीन अनाधिकृत कालोनियों की भूमि में किसी भी तरह के अंतरण पर लगाई रोक, अवैध कालोनाईजरों के विरूद्ध एफ.आई.आर. दर्ज कराने का आदेश...
January 27, 2026 12:54 PM
भाजपा के गढ़ माने जाने वाले ग्राम बमोरा में कम्युनिटी हॉल (डोम) के लोकार्पण समारोह में विधायक के नहीं पहुंचने पर नाराज़ हुए ग्रामीण....
January 27, 2026 11:52 AM
देश मेरा रंगीला...तिरंगों ने जमाया देश प्रेम का रंग,77 वां गणतंत्र दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया...
January 27, 2026 11:50 AM
जिला प्रशासन द्वारा जिले के 65 पीडितों को रेडक्रास से एक साल में मिली 16.71 लाख की सहायता....
January 27, 2026 11:33 AM
कलेक्टर ने दिए हरवार की बालिका छात्रावास में उपस्थित नहीं होने वाली वार्डन को निलंबित करने के निर्देश, कलेक्टर ने की जनसुनवाई, 60 आवेदकों की सुनी समस्याएं.....
January 27, 2026 11:30 AM
पांच दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग को लेकर जिलेभर की बैंकों में पूर्ण हड़ताल, ताले तक नहीं खुले, सवा सौ करोड़ का लेन-देन प्रभावित...
January 27, 2026 11:24 AM
देश के सर्वांगीण विकास के लिए महिला सशक्तिकरण आवश्यक - श्रीमती स्वाति चौपड़ा, जाजू कन्या महाविद्यालय में वसंतोत्सव के पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन...
January 27, 2026 11:23 AM